अब हर हफ्ते विभागीय काम-काज की अलग-अलग भी होगी समीक्षा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में कलेक्टर डॉ भूरे ने आज जिले में खाद-बीज भण्डारण वितरण की समीक्षा की। उन्होंने जिला विपणन अधिकारी और उप संचालक कृषि से विकासखंडवार बीज – रासायनिक खाद विशेषकर डी.ए.पी खाद के भण्डारण और वितरण की जानकारी ली। कलेक्टर ने डी.ए.पी खाद की कमी पर यूरिया और सुपर फास्फेट को मिलाकर खेतों में उपयोग करने की सलाह किसानों को दी। उप संचालक कृषि श्री कश्यप ने बताया कि जिलें में चालू खरीफ…
Read MoreCategory: होम
अवैध शराब ब्रिकी करने वालों पर पुलिस द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाही : अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में
आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब किया गया बरामद समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 5 जुलाई 22 को ग्राम सुखापाली में एक व्यक्ति द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब बेचने की सूचना मिलने पर रेड कार्यवाही किया गया। जहाँ गोपाल महेश्वरी द्वारा कच्ची महुआ शराब बिक्री करने के लिए रखा था, जिसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना डभरा में अपराध क्रमांक 247/22 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया। आरोपी गोपाल महेश्वरी निवासी सुखापाली द्वारा अवैध शराब बिक्री…
Read Moreकैम्पा: वन क्षेत्रों में तीन वर्षों के दौरान 568 डबरी तथा तालाबों का निर्माण पूर्ण, वनवासियों तथा वन्यप्राणियों के लिए उपयोगी साबित हो रहे तालाब
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के वन क्षेत्रों में नरवा विकास कार्यक्रम के तहत कैम्पा मद से विगत तीन वर्षों के दौरान 568 डबरी तथा तालाबों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। वनांचल में निर्मित ये तालाब वन्यप्राणियों सहित वनवासियों के लिए बहुउपयोगी साबित हो रहे हैं। इनमें वर्ष 2019-20 में कुल स्वीकृत 146 डबरी तथा तालाबों में से 136 डबरी तथा तालाबों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इसी तरह वर्ष 2020-21 में कुल स्वीकृत 369 डबरी तथा तालाबों में से अब तक 258 तथा वर्ष 2021-22 में…
Read Moreमहिलाओं को भयमुक्त सुरक्षित वातावरण देना कांग्रेस सरकार की पहली प्राथमिकता, विष्णुदेव अपने गिरेबान में झांक कर बताये भाजपा राज में महिलाओं की स्थिति क्या थी? – धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में कानून का राज है। यहां किसी भी तरह का कोई अपराधी बच नहीं सकता। किसी भी घटना के आरोपी जल्द से जल्द कानून की गिरफ्त में होते हैं। जांजगीर चांपा जिले में दुष्कर्म और हत्या की वारदात अक्षम्य है। ऐसी घटना के आरोपी कोई हो उनको बख्शा नहीं जायेगा। पुलिस ने आरोपी का पता लगाकर जल्द से गिरफ्तार किया है। कानून से बड़ा…
Read Moreभाजपा के आतंकियों संबंधों पर पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के सवाल : आतंकवादियों से नाता है यह रिश्ता क्या कहलाता है?
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में घटी दो घटनाओं ने भाजपा के चाल,चरित्र और चेहरा को बेनकाब कर दिया है। पहले उदयपुर हत्याकांड में शामिल एक आरोपी बीजेपी का कार्यकर्ता निकला। उसके बाद जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों में से एक “तालिब हुसैन शाह“ बीजेपी का पदाधिकारी निकला जिसकी देश के गृह मंत्री के साथ तक तस्वीर है। जब ये पकड़ा गया तब पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं पर हमले की योजना बना रहा…
Read Moreरमन सिंह के पत्रकार वार्ता पर कांग्रेस का पलटवार : राज्य़ में पड़े आईटी के छापे भाजपा के देशव्यापी राजनैतिक अभियान का हिस्सा है : सुशील आनंद शुक्ला
36,000 करोड़ के नान घोटाले के आरोपी रमन सिंह किस नैतिकता से मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांग रहे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह के बयान से यह साफ हो गया कि छत्तीसगढ़ में पड़े आईटी के छापे भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी राजनैतिक अभियान का हिस्सा है। भाजपा जहां पर अपने विरोधी दलों से राजनैतिक रूप से नहीं निपट पाती वहां पर वह आईटी, ईडी, सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों को आगे करती है। आईडी ने छापेमारी किया है।…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ सरकार एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के बीच हुआ एमओयू
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में प्रारंभ होगा विश्वविद्यालय का कौशल विकास केन्द्र क्षेत्रीय वन उत्पाद की होगी ब्रांडिंग, स्वरोजगार के मिलेंगे अवसर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के सर्किट हाउस में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के आजीविका व्यापार प्रशिक्षण केन्द्र एवं छत्तीसगढ़ शासन के बीच एमओयू हुआ। इसके अनुसार गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक सामुदायिक केन्द्र या कौशल विकास केन्द्र की स्थापना की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा जिले के ग्राम लालपुर में 3 हेक्टेयर भूमि आबंटित कर दी…
Read Moreराज्य तब्दील हो गया है अपराधगढ़ में, छत्तीसगढ़ में निर्भय होकर हो रहा दुष्कर्म, भूपेश यही बदलाव लाये हैं – विष्णुदेव साय
मातृशक्ति न बाहर सुरक्षित है और न ही अपने घर में सुरक्षित है, घर में घुसकर बलात्कार और नृशंस हत्या हो रही है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने जांजगीर जिले में अकलतरा इलाके में निर्भया कांड की तर्ज पर अधेड़ महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या की वारदात पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ‘वक्त है बदलाव का’ नारा लगाने वाले भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में यही बदलाव किया है। निर्भय होकर पूरे प्रदेश में…
Read Moreआर.टी.ई. प्रवेशित बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश और लेखन सामग्री उपलब्ध कराना अनिवार्य : संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी निर्देशों का कड़ाई से पालन कराएं
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश के निजी विद्यालयों में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आर.टी.ई.) अंतर्गत विद्यार्थियों को उच्च न्यायालय के पारित निर्णय के अनुक्रम में शासन द्वारा आदेश जारी किया गया है। जिसके अनुसार निःशुल्क शिक्षा के साथ-साथ हितग्राही विद्यार्थियों को विद्यालयों के द्वारा निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, गणवेश एवं लेखन सामग्री भी उपलब्ध कराना अनिवार्य है। परन्तु विभिन्न माध्यमों से यह संज्ञान में आया है कि, कुछ निजी विद्यालयों द्वारा हितग्राही विद्यार्थियों को यह सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं, जो उच्च न्यायालय एवं शासन के आदेशों…
Read Moreछत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने उद्यानिकी विभाग की ली समीक्षा बैठक : गौठानों में सामुदायिक बाड़ी के सुचारू क्रियान्वयन के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामकुमार पटेल रायगढ़ प्रवास के दौरान कार्यालय सहायक संचालक उद्यानिकी रायगढ़ में उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने शासन की महत्वाकांक्षी योजना बाड़ी एवं सामुदायिक बाड़ी को सुचारू रूप से संचालन के निर्देश दिये। साथ ही समस्त आदर्श गौठान में सामुदायिक बाड़ी क्रियान्वयन करने को कहा। समीक्षा के दौरान बैठक में जिले के सभी विकासखण्ड के उद्यान अधीक्षक, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, प्रक्षेत्र सलाहकार एवं माली शामिल हुए। बैठक में उद्यानिकी विभाग के योजनाओं की एजेण्डा अनुसार समीक्षा की…
Read More