सदगुरु कबीर विश्व शांति मिशन छत्तीसगढ़ विरक्त संत संगठन के संतों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से की सौजन्य मुलाकात

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में सदगुरु कबीर विश्व शांति मिशन छत्तीसगढ़ विरक्त संत संगठन के संतों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल को सद्गुरु कबीर साहेब की 624 वीं जयंती के अवसर पर अयोजित होने वाले सदगुरु कबीर स्मृति महोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने का न्योता दिया और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। मुलाकात करने वालों में सदगुरु कबीर विश्व शांति मिशन छत्तीसगढ़ विरक्त…

Read More

काव्य संग्रह ‘‘छंद दर्पण’’ का विमोचन किया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में श्रीमती सरोज दुबे द्वारा रचित काव्य संग्रह ‘छंद दर्पण’ का विमोचन किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा भी उपस्थित थी। श्रीमती दुबे ने बताया कि इससे पहले भी उनकी लिखी दो बुक ‘‘सरोज की कुंडलियां’’ और ‘‘सरोज के नौ गीत’’ प्रकाशित हो चुकी है। श्रीमती सरोज गृहिणी है, उन्हें साहित्य में रुचि है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्री आशीष दुबे सहित उनके परिवार के…

Read More

मुख्यमंत्री से अघरिया समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात : समाज के आगामी महासम्मेलन में आने का दिया न्यौता

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष महासमुंद श्रीमती उषा पटेल के नेतृत्व में अघरिया समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल को इस दौरान प्रतिनिधि मंडल द्वारा अखिल भारतीय अघरिया समाज के आगामी महासम्मेलन में आने का निमंत्रण दिया गया। साथ ही उन्हें समाज के विकास के लिए संचालित गतिविधियों से भी अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल से चर्चा के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि सरकार द्वारा नवाचार का प्रयोग…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ‘समय पर जल प्रबंधन’ पुस्तक का विमोचन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में डॉ. राजेंद्र देवांगन द्वारा जल प्रबंधन पर लिखी गई पुस्तक ‘‘समय पर जल प्रबंधन’’ का विमोचन किया। इस अवसर पर खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन भी मौजूद थे। डॉ. देवांगन ने बताया कि इस पुस्तक पर नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी कार्यक्रम के माध्यम से हो रहे बेहतर जल संरक्षण के साथ ही इसमें ग्लोबल वार्मिंग को कम करने एवम प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उपायों के बारे में जानकारी दी गई…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल से दुर्ग जिला साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों ने की सौजन्य मुलाकात

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में दुर्ग जिला साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू भी मौजूद थे। पदाधिकारीयों ने मुख्यमंत्री को साल, श्रीफल देकर सम्मानित किया और एक प्रतीक चिन्ह भेंट की।  मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं सुभकामनाएं  दी। मुलाकात करने वालों में दुर्ग जिला साहू संघ के अध्यक्ष श्री नन्दलाल साहू, उपाध्यक्ष श्री कृष्णा साहू, महिला अध्यक्ष श्रीमती दिव्या साहू, मंडी अध्यक्ष श्री अश्वनि साहू, श्री राजेंद्र…

Read More

पंडित माधव राव सप्रे की 151 वीं जयंती पर कबीर चबूतरा में भव्य कार्यक्रम : सप्रे जी के आदर्शों को अपने जीवन में सार्थक बनाने का प्रयास करें – विधायक डॉ.के के ध्रुव

उद्घाटन सत्र में आधार वक्तव्य में दी गई सप्रे जी से जुड़े ऐतिहासिक घटनाक्रमों की सिलसिलेवार जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध साहित्यकार पंडित माधव राव सप्रे की 151 वी जयंती पर आज गौरेला-पेंड्रा-मारवाही जिले के ईको हिल रिजॉर्ट कबीर चबूतरा में भव्य कार्यक्रम हो रहा है। दो दिवसीय सप्रे स्मृति महोत्सव के उद्घाटन सत्र में आधार वक्तव्य में अतिथियों ने सप्रे जी के ऐतिहासिक घटनाक्रमों की सिलसिलेवार जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मरवाही विधायक डॉक्टर के के ध्रुव ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया।…

Read More

अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही, मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ तस्करी कर रहे 14 लाख के अवैध शराब के साथ 4 आरोपी पकड़ाये, 2 वाहन भी जप्त

आबकारी विभाग राजनांदगाँव की कार्यवाही मध्यप्रदेश निर्मित 50 पेटी मदिरा एवं 2 वाहन ज़प्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनन्दगाँव सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक ए. पी.त्रिपाठी के निर्देश के तारतम्य में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा एवं सहायक आयुक्त आबकारी ज़िला राजनांदगाँव नवीन प्रताप सिंह तोमर के मार्गदर्शन में मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  गस्त के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर समयाभाव तथा माल की अफरा तफरी की आशंका में बिना सर्च वारंट प्राप्त लिए मय आबकारी विभाग राजनांदगांव दिनांक 18/06/2022 को ग्राम सुरगी…

Read More

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुआ अमल, स्वामी आत्मानंद स्कूल दरभा के 39 बच्चे शैक्षणिक भ्रमण पर नारायणपुर हुए रवाना

छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर अमल करते हुए शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक भ्रमण के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल दरभा के 39 विद्यार्थियों को नारायणपुर जिला स्थित विवेकानंद आश्रम में स्वामी विवेकानंद एवं स्वामी आत्मानंद के जीवन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए रवाना किया गया। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने शैक्षणिक भ्रमण के लिए जा रहे बच्चों के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना…

Read More

कलेक्टर ने टीकाकरण के संबंध में सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं बीएमओ की ली बैठक : कोरोना की चौथी लहर के मद्देनजर कोविड टीकाकरण मुहिम की रफ्तार बढ़ाने की जरूरत – कलेक्टर

कोविड टीका के दूसरे डोज से छूटे व्यक्तियों को चिन्हांकित कर प्राथमिकता से टीकाकरण कराएं कोविड संक्रमण की चुनौती का सामना करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था एवं तैयारी रखें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने टीकाकरण के संबंध में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं बीएमओ की बैठक ली। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि कोविड-19 संक्रमित मरीजों की संख्या देश में बढ़ रही है। कोरोना की चौथी लहर के मद्देनजर सजगता जरूरी है। उन्होंने कहा कि टेस्टिंग बढ़ाने के साथ ही कोविड…

Read More

घर में घुसकर छेड़खानी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल

आरोपी भोकलू यादव के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 404/22 धारा 454, 354, 506 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया ने दिनांक 16 जून 22 को थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि भोकलू यादव द्वारा घर के अंदर प्रवेश कर छेड़खानी किया और थाने में रिपोर्ट करोगे तो तुम्हें एवं तुम्हारे परिवार को जान से मारने की धमकी दिया. प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 404/22 धारा 454…

Read More