सदगुरु कबीर विश्व शांति मिशन छत्तीसगढ़ विरक्त संत संगठन के संतों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से की सौजन्य मुलाकात

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में सदगुरु कबीर विश्व शांति मिशन छत्तीसगढ़ विरक्त संत संगठन के संतों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल को सद्गुरु कबीर साहेब की 624 वीं जयंती के अवसर पर अयोजित होने वाले सदगुरु कबीर स्मृति महोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने का न्योता दिया और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। मुलाकात करने वालों में सदगुरु कबीर विश्व शांति मिशन छत्तीसगढ़ विरक्त संत संगठन के अध्यक्ष संत श्री रविकर साहेब, सचिव संत श्री घनश्याम साहेब, संत श्री हेमेंद्र साहेब, संत श्री सोधकर साहेब तथा संत श्री चिरंजीवी साहेब मौजूद थे।

Related posts