आधुनिक युग में दूरबीन पद्धति से इलाज करना मरीजों के लिए काफी लाभप्रद है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में पोस्ट ग्रेजुएट छात्र-छात्राओं की ट्रेनिंग के लिए आई.ए.जी.ई. (इंडियन एसोसिएशन ऑफ गायनोकोलॉजिकल एंडोस्कोपिस्ट्स) के ईगल (एवरी एस्पाइरिंग गायनेकोलॉजिस्ट लर्न्स एंडोस्कोपी) प्रोजेक्ट का एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। यह आयोजन डीन डॉ. तृप्ति नागरिया एवं विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति जायसवाल के नेतृत्व में किया गया। इस वर्कशॉप की ट्रेनिंग प्रदान करने डॉ. अनुराग भाटे विशेषकर मुंबई से उपस्थित…
Read MoreCategory: होम
एक दिवसीय ओरियेंटशन कार्यक्रम संपन्न, न्याय बंधु मोबाईल एप के माध्यम से दिया जाएगा नि:शुल्क विधिक सलाह
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में गत दिवस एक दिवसीय ओरियेंटशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सरलता से विधिक सेवा का लाभ दिलाना था। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष श्री न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी कार्य को करने के लिए उसका मैदानी रूप में क्रियान्वयन न किया जाये तब तक उसका लाभ नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि अधिवक्तागण विधिक सेवा से संबंधित न्याय बंधु मोबाईल एप से जुड़कर…
Read Moreबड़ी खबर : मरीजों के लिए स्पष्ट रूप से सभी चिकित्सक पर्चे मे लिखें अनिवार्य रूप से जेनेरिक दावा – कलेक्टर जशपुर
अवहेलना पाये जाने पर आई.एम.सी. के प्रावधानों के अंतर्गत होगी कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर जशपुर रितेश कुमार अग्रवाल ने सिविल सर्जन सह् मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय जशपुर सहित सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी, समस्त चिकित्सा विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी, समस्त प्रभारी अधिकारी प्रा.स्वा.केंद्र, समस्त अध्यक्ष, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जशपुर को निर्देश दिए हैं कि मरीजों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए मरीजों हेतु कैपिटल लेटर में जेनरिक मेडीसीन अनिवार्य रूप से लिखे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक चिकित्सक को औषधियों के जेनरिक नामों का प्रयोग स्पष्टता से और अधिमानतः कैपिटल…
Read Moreराज्य में अब तक लक्ष्य का एक तिहाई से अधिक 6.98 लाख मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण, लगभग 13 लाख परिवारों को मिलेगा तेन्दूपत्ता संग्रहण का लाभ
अभी 7.82 लाख संग्राहकों द्वारा लगभग 280 करोड़ रूपए के तेन्दूपत्ता का हो चुका संग्रहण गरियाबंद वनमंडल में सर्वाधिक 71566 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण वनमंत्री श्री अकबर के मार्गदर्शन में तेन्दूपत्ता का संग्रहण लगातार जारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में चालू वर्ष 2022 के दौरान अब तक 6 लाख 97 हजार 827 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हो चुका है, जो लक्ष्य 17 लाख 32 हजार 440 मानक बोरा का लगभग 40 प्रतिशत है। इनमें तेन्दूपत्ता संग्राहकों को कुल भुगतान योग्य राशि 279 करोड़ रूपए से अधिक हैं।…
Read Moreमुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल, वाड्रफनगर में प्रत्येक बुधवार को लगेगा अपर कलेक्टर का लिंक कोर्ट
भेंट-मुलाकात के दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों ने की थी मुख्यमंत्री से मांग समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश में बीते 4 मई से शुरू हुए भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत और जनता की समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर जनता की मांगों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में बीते 6 मई को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रघुनाथनगर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री से…
Read Moreजन्म से लेकर 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए हर टीका है जरुरी, शासकीय अस्पतालों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में निःशुल्क होता है टीकाकरण
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर बच्चे के जन्म के साथ समय-समय पर उसका टीकाकरण करवाना आवश्यक है। नियमित टीकाकरण न करवाने वाले बच्चे जानलेवा बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं। जन्म से लेकर 16 साल तक की उम्र तक बच्चे के लिए हर टीका बहुत जरूरी है, क्योंकि यह उसे कई गंभीर बीमारियों से बचाता है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. वी.आर. भगत ने बताया कि सम्पूर्ण टीकाकरण शिशुओं के जीवन और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षा कवच का काम करता है। अपने शिशुओं को सभी टीके लगवाकर हम अपने…
Read Moreमुख्यमंत्री की त्वरित कार्यवाही से बृजमोहन को क्यों हो रही है पीड़ा – कांग्रेस
भाजपा का मूल चरित्र ही भ्रष्टाचार का समर्थन करना है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात के दौरान जनता की परेशानियों का आन द स्पाट निराकरण कर रहे हैं। भ्रष्ट और गैर जिम्मेदार अधिकारियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही कर रहे हैं, तो रमन सरकार के 15 साल के मठाधीश कमीशनखोरो को पीड़ा हो रही हैं। भाजपा का चरित्र ही अनैतिक कार्य करने वालो के पक्ष…
Read Moreछत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में बनेंगे ’कृष्ण कुंज’, नगरीय क्षेत्रों में सांस्कृतिक महत्व वाले जीवनोपयोगी वृक्षों का किया जाएगा रोपण, बरगद, पीपल, नीम और कदंब के लगेंगे पेड़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी कलेक्टरों को वृक्षारोपण के लिए वन विभाग को न्यूनतम एक एकड़ भूमि का आबंटन करने के दिए निर्देश आगामी कृष्ण जन्माष्टमी के दिन पूरे राज्य में कृष्ण कुंज में वृक्षों का रोपण किया जाएगा प्रारंभ वृक्षारोपण को जन अभियान बनाने के लिए मुख्यमंत्री की अनोखी पहल, वृक्षारोपण स्थल का नाम ’कृष्ण कुंज’ होगा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय क्षेत्रों में ’कृष्ण कुंज’ विकसित किए जाएंगे। कृष्ण कुंज में बरगद, पीपल, नीम और कदंब जैसे सांस्कृतिक महत्व…
Read Moreसूरजपुर में पत्रकार भवन के लिए 25 लाख रूपए की मंजूरी, मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान घोषणा की
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान सूरजपुर में प्रेसवार्ता में पत्रकारों से रूबरू हुए और उन्हें शासकीय योजनाओं और उसके जिले में क्रियान्वयन की स्थिति से अवगत कराया। इस अवसर पर श्री बघेल ने सूरजपुर में पत्रकार भवन के लिए 25 लाख रूपए देने की घोषणा की और पत्रकार भवन के लिए कलेक्टर को भूमि चिन्हांकित करने के निर्देश दिए। श्री बघेल ने योजनाओं की धरातल पर स्थिति पर बात करते हुए कहा कि योजनाएं अच्छी चल रही हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना,…
Read More15 साल तक जनता कमीशनखोरी की शिकायत की हिम्मत नहीं दिखा पाती थी, अब भ्रष्टाचार पर कार्यवाही का रमन और भाजपा बन रहे हैं पैरोकार – कांग्रेस
भूपेश बघेल ने कमीशनखोरी की शिकायत पर की त्वरित कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री के सरगुजा संभाग के दौरे के दौरान अपने कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले तथा भ्रष्टाचारियों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गयी प्रभावी और त्वरित कार्यवाही का कांग्रेस ने स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा भ्रष्ट और कर्तव्य पालन नहीं करने वाले पर की जा रही कार्यवाही पर सवाल खड़ा करके रमन और भाजपा भ्रष्टाचारियों के समर्थन में खड़ी नजर आ रहे हैं। 15…
Read More