समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत् संचालित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अभ्यार्थी दावा-आपत्ति 05 से 15 मई 2022 सायं 5.00 बजे तक कर सकेगें। उक्त संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिले के वेब साईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉजशपुरडॉटएनआईसीडॉटइन का अवलोकन कर सकते हैं।
Read MoreCategory: होम
जशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें कुआं के पानी में डुबने से पत्थलगांव तहसील के ग्राम तिलडेगा निवासी स्व. जसिका एक्का की मृत्यु 27 जुलाई 2021 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृितका के पिता रामकुमार एक्का हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreगोमूत्र की खरीदी का निर्णय ऐतिहासिक, गोधन न्याय योजना के समान गोमूत्र खरीदी भी नये आयाम गढ़ेगी- कांग्रेस
छत्तीसगढ़ मॉडल को देश में लागू करने मोदी सरकार से मांग करने से, छत्तीसगढ़ में पंद्रह साल और देश में सात साल किये गए पाप धो सकती है भाजपा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गोमूत्र खरीदी किये जाने की घोषणा का कांग्रेस ने स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि गोमूत्र खरीदी का निर्णय ऐतिहासिक है। जिस प्रकार से गोधन न्याय योजना में गोबर की खरीदी कर के छत्तीसगढ़ ने देश में एक नया आयाम गढ़ा है। वैसे ही…
Read Moreआंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सांसद गोमती साय के पास लगाई गुहार, सौंपा ज्ञापन, कांग्रेस पार्टी पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप,
तपती गर्मी में कराया जा रहा है आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/फरसाबहार रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय से छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की जिला अध्यक्ष श्रीमती बेरानादेत तिग्गा के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के एक दल ने मिल कर ज्ञापन पत्र सौंपा। ज्ञापन में लिखा गया है कि छ.ग. कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में कलेक्टर दर पर मानदेय देने का वादा किया गया था, वादा खिलाफी के साथ, तपती गर्मी में आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित कराया जा रहा है। हम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , मिनीकार्यकर्ता…
Read Moreब्रेन ट्यूमर के इलाज के लिए मुख्यमंत्री ने ऑन द स्पॉट स्वीकृत की 4 लाख रुपये की राशि, भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान मुख्यमंत्री के पास मदद मांगने पहुंची थी महिला
प्रार्थी की ओर से नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने स्वयं लिखा आवेदन महिला की तत्काल मदद के लिए दिखी राज्य सरकार की संवेदनशीलता समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भेंट-मुलाकात अभियान में दूसरे दिन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बलरामपुर जिले के रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आरागाही पहुंचे। इस दौरान तम्बेश्वरनगर की रहने वाली श्रीमती रीना विश्वास मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची और बेटे के ब्रेन ट्यूमर के इलाज के लिए मदद मांगी। श्रीमती रीना ने बताया कि बेटे के इलाज के लिए बड़ी राशि खर्च हो चुकी है। महिला ने आवेदन…
Read Moreसनावल और रामचंद्रपुर में एमबीबीएस डॉक्टर की होगी पदस्थापना, रामचंद्रपुर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल होगा प्रारंभ
भू-अर्जन प्रकरणों के त्वरित निराकरण में लापरवाही : जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता निलंबित दो माह के भीतर सभी पात्र किसानों को मिले मुआवजे की राशि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश ग्राम गांजर में धान खरीदी केंद्र और कामेश्वरनगर तथा शिलाजु में गौठान निर्माण की घोषणा वैक्सीन वैन और बाइक एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना तीन नवीन पुल निर्माण की घोषणा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भेंट-मुलाकात अभियान के तहत रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के सनावल गांव पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सनावल के…
Read Moreमुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता को किया निलंबित, भू-अर्जन प्रकरणों के त्वरित निराकरण में लापरवाही पर गिरी गाज
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बलरामपुर जिले के रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के सनावल में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जनता की शिकायत पर कन्हर अंतर्राज्यीय परियोजना के अंतर्गत भू-अर्जन प्रकरणों के त्वरित निराकरण में लापरवाही बरतने के कारण कार्यपालन अभियंता कार्यालय अधीक्षण अभियंता श्याम बरनई परियोजना मण्डल अम्बिकापुर उमाशंकर राम को निलंबित कर दिया। मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजना के लिए अपनी जमीन देने वाले किसानों के हितों की रक्षा सर्वोपरि है, इस कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नही की…
Read Moreविवाहिता महिला को घर में अकेला पाकर बेईज्जत करने की नियत से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पण्डरापाठ पुलिस ने किया गिरफ्तार,
चौकी पण्डरापाठ में आरोपी ओमप्रकाश गुप्ता के विरूद्ध अप.क्र. 06/2022 धारा 354, 451 भा.द.वि. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चौकी पण्डरापाठ क्षेत्रांतर्गत रहने वाली विवाहित महिला ने दिनांक 8 जनवरी 2022 को चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दिनांक 7 जनवरी 2022 के शाम के लगभग 4 बजे अपने 3 वर्षीय बालक के साथ घर में अकेली थी, उसके पति किसी कार्य से बाहर गये हुए थे, उसी दौरान ओमप्रकाश गुप्ता अपने…
Read Moreभेंट-मुलाकात अभियान: रामानुजगंज विधानसभा के ग्राम डौरा पहुंचे मुख्यमंत्री, ग्रामीणों की मांग पर की अनेक घोषणाएं
डौरा में स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल और रनहत में खुलेगा महाविद्यालय सासु नदी तथा दलधोवा से सरस्वती पुल के बीच बनेगी पुलिया डौरा और गणेश मोड़ के बीच स्थापित होगा विद्युत सब स्टेशन ग्राम खंडा के ग्रामीणों को जल्द मिलेगी सड़क और बिजली की सुविधा पौनी-पेण्ड्री के ग्रामीणों की मांग पर तत्काल सड़क बनाने के निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरे दिन रामानुजगंज विधानसभा के ग्राम डौरा पहुंचे। उन्होंने डौरा में आम जनता की मांग पर अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने…
Read Moreदुष्कर्म का आरोपी 14 वर्षीय नाबालिग अपचारी भेजा गया बाल संप्रेषण गृह, 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप, सह आरोपी की भी तलाश जारी
12 वर्षीय नाबालिग लड़की को अपने दोस्त के सहयोग से मोटर सायकल के माध्यम से भगाकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले 14 वर्षीय अपचारी बालक को पत्थलगांव पुलिस ने विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए भेजा बाल संप्रेषण गृह, थाना पत्थलगांव में अपचारी बालक के विरूद्ध अप.क्र. 141/22 धारा 363, 366 (क), 376(2)(एन), 34 भा.द.वि. 4, 6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना पत्थलगांव क्षेत्र के प्रार्थी पिता ने दिनांक 30…
Read More