दर्री बराज में ट्रैफिक को नियंत्रित करने पुलिस विभाग को पत्र लिखने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को किया निर्देशित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने आज दर्री गोपालपुर तक बनने वाले सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मेजर ध्यानचंद चौक पर पहुंचकर प्रगतिरत सड़क निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। कलेक्टर श्रीमती साहू ने सड़क निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में लगे आवश्यक मशीन और तकनीकी टीम की जानकारी ली। उन्होंने सड़क निर्माण के कार्यों में और तेजी लाते हुए समय सीमा में निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के…
Read MoreCategory: होम
नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने दिलायी शपथ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने आज यहां विधानसभा के नवीन समिति कक्ष में खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा को छत्तीसगढ़ी भाषा में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रीमती यशोदा वर्मा को गुलदस्ता भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत सहित अनेक मंत्रीगण, संसदीय सचिवगण, विधायकगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम…
Read More48 लाख 20 हजार हेक्टेयर में होगी खरीफ फसलों की बुआई, दलहन-तिलहन एवं अन्य फसलों के रकबों में पौने तीन लाख हेक्टेयर की बढ़ोत्तरी का लक्ष्य
बीते खरीफ से धान का रकबा 5 लाख 35 हजार हेक्टेयर कम करने का लक्ष्य मक्का का रकबा एक लाख हेक्टेयर बढ़ेगा कोदो, कुटकी और रागी के रकबे में 66 हजार हेक्टेयर की होगी बढ़ोत्तरी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर कृषि विभाग द्वारा आगामी खरीफ सीजन में फसलों की बुआई को लेकर लक्ष्य का निर्धारण कर दिया गया है। खरीफ सीजन 2022 में कुल 48 लाख 20 हजार हेक्टेयर में विभिन्न प्रकार फसलों की बुआई होगी, जो कि बीते खरीफ सीजन 2021 की तुलना में लगभग 55 हजार हेक्टेयर अधिक है।…
Read Moreसरस्वती शिशु मंदिर कुनकुरी में नये शिक्षण सत्र से प्रारंभ होगी 11वीं की कक्षाएं, विद्यालय में उच्चतर माध्यमिक भाग खुलने से विद्यार्थियों व अभिभावकों में उत्साह
विगत कई वर्षो से सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के विस्तार को लेकर चल रहा था मंथन सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी शिक्षा के क्षेत्र में विगत लम्बे समय से महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ संस्कारयुक्त शिक्षा देने के संस्थान सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी में कक्षा 11वीं का शुभारंभ नये शिक्षण सत्र से किया जा रहा है। गणित एवं जीव विज्ञान विषय की शिक्षा विद्यार्थी इसी विद्यालय में प्राप्त कर सकेंगें। आगमी 1 मई से विद्यालय में कक्षा अरूण (केजी 1) से एकादश (11वीं) तक की शिक्षण…
Read Moreमौसम विभाग की चेतावनी : गुरुवार को रहेगा सबसे ज़्यादा तापमान, लू चलने के भी आसार
कलेक्टर ने तापमान और लू से सावधानी रख बचने के उपाय करने की सलाह दी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मौसम विभाग ने कल 28 अप्रेल को राज्य में सबसे ज़्यादा तापमान होने की सम्भावना जताई है। विभाग ने इस दौरान गरम हवा लू भी चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने प्रदेश में सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के एक दो पैकेट में लू (heat wave) चलने अथवा लू जैसी स्थिति निर्मित होने की सम्भावना जताई है। प्रदेश के दक्षिणी भाग में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने…
Read Moreजिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्न, केन्द्रीय योजनाओं की हुई समीक्षा
जिले में बनेंगे 75 नए अमृत सरोवर, जल स्तर में होगा सुधार पी.पी.पी मॉडल पर हर विघानसभा क्षेत्र में बनेंगे आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत रायपुर जिले में 75 नए अमृत सरोवर (तालाब) बनाए जाएंगे। इन तालाबों के बन जाने से जिले में भू जल स्तर में सुधार होगा साथ ही ग्रामीणों को निस्तारी के लिए पर्याप्त पानी भी उपलब्ध हो सकेगा। हर विधानसभा क्षेत्र में अमृत सरोवर बनाए जाएंगे। इन तालाबों के लिए जरूरी राशि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी…
Read Moreवन अमला द्वारा अवैध परिवहन तथा खुदाई में लिप्त मोटर सायकल एवं ट्रेक्टर जप्त, गश्त के दौरान लगभग 8 किलोमीटर पैदल चलकर दल द्वारा बीटों का सघन निरीक्षण
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार वन विभाग द्वारा वनों की अवैध कटाई, अतिक्रमण तथा अवैध परिवहन पर रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी है। इस तारतम्य में वनमण्डलाधिकारी श्री मयंक पाण्डेय के नेतृत्व में वनमण्डलाधिकारी और अन्य वन अधिकारियों ने धमतरी वनमण्डल के अंतर्गत आज सुबह 5.30 से 8.30 बजे तक जंगल में विभिन्न बीटों का निरीक्षण किया। गश्त के दौरान लगभग 8 किलोमीटर पैदल चलकर दल द्वारा बीटों का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान कक्ष क्रमांक 170 में जंगल के…
Read Moreशासकीय वाहन चालकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम शुरू, इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च ग्राम तेंदुआ नवा रायपुर में दिया जा रहा प्रशिक्षण
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर राज्य में सुगम एवं सुरक्षित यातायात तथा वाहन चालन कौशल उन्नयन के लिए आज 27 अप्रैल को शासकीय वाहन चालकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च में प्रारंभ किया गया। इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च में वाहन चालकों के लिए प्रस्तावित प्रतिदिन 40 प्रशिक्षुओं के बैच के प्रशिक्षण कार्यक्रम 27, 28 और 29 अप्रैल में प्रातः 11 बजे से आरंभ होकर संध्या 4.30 बजे तक आयोजित होंगे। वाहन चालकों को प्रशिक्षण कार्यक्रम में तीन बैच में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। गौरतलब है…
Read Moreमुख्यमंत्री ने किया खैरागढ़ महोत्सव का शुभारंभ : नवगठित खैरागढ़़-छुईखदान-गण्डई जिले को समृद्ध जिला कलाधानी के रूप में विकसित करने के लिए शासन प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
6 करोड़ 53 लाख रूपए के कार्यों का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास चिटफंड कंपनी के 1 करोड़ 57 लाख रूपए की राशि 17 हजार 127 निवेशकों को किया वितरित जिले में 14 करोड़ 74 लाख रूपए की लागत से स्थापित 9 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया लोकार्पण खैरागढ़ महोत्सव का आयोजन 27 से 30 अप्रैल तक समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर/राजनांदगांव मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दीप प्रज्ज्वलित कर खैरागढ़ महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने 6 करोड़ 51 लाख रूपए के कार्यों का भूमिपूजन किया…
Read Moreकिसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान : कृषि विज्ञान केंद्र लाभांडी में एक दिवसीय किसान मेला संपन्न
कृषि यंत्रीकरण, फसल प्रबंधन जैसे विषयों की कृषकों को दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कृषि विज्ञान केंद्र लाभांडी में आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय वृहद किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले में किसानों के लिए उन्नत कृषि यंत्र, प्रसंस्करण मशीनों, विभिन्न फसलों की जैविक खेती एवं उत्पाद प्रदर्शनी में शामिल किए गए। कृषि विज्ञान केन्द्र अधिकारियों ने बताया कि मेले में कृषि यांत्रिकीकरण से संबंधित विषयों में फसल अवशिष्ट प्रबंधन हेतु स्ट्रॉ बेलर मशीन की कार्यशैली,…
Read More