समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर कोविड के कारण गत कई साल से इस तरह के कैंप नहीं लगाए जा रहे थे। अब चूंकि कोविड का खतरा कम हो गया है। इसे देखते हुए फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी ने समर कैंप लगाने का निर्णय लिया है। इस बार गर्मियों की छुट्टी में बच्चों एवं सभी वर्ग के खिलाड़ियों के लिए फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी द्वारा ग्रोइंग स्टार क्रिकेट समर कैंप 2022 का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 1 अप्रैल से प्रारंभ होकर 22 मई तक चलेगा। इस कैंप में छात्र-छात्राओं के अलावा…
Read MoreCategory: होम
रायगढ़ – जशपुर जिले में रेल विस्तार हेतु सांसद गोमती साय मिली केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/फरसाबहार रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने लोकसभा सत्र के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से मुलाकात कर लोकसभा क्षेत्र के रायगढ़ एवं जशपुर जिला में नवीन रेल लाइन के विस्तार और रायगढ़ रेलवे स्टेशन में अन्य कई आवश्यक यात्री सुविधाओं को देने के विषय मे चर्चा की। एवं पत्र सौंपते हुए बताया कि मेरे लोकसभा अन्तर्गत के जिले रायगढ़ का धरमजयगढ़ ब्लॉक को रेलवे पैसेंजर लाईन से जोड़ने हेतु सर्वे कार्य हो चुका है । धरमजयगढ़ से लैलूंगा , पत्थलगांव , फरसाबहार ,…
Read Moreकल्याण आश्रम जशपुर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं श्री राम पथ गमन काव्य यात्रा का आयोजन दिनांक 27 मार्च को
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कवि संगम छतीसगढ़ इकाई के मार्गदर्शन में श्री राम पथ गमन काव्य यात्रा का आयोजन दिनांक 27 मार्च को जशपुर के कल्याण आश्रम में शाम7 बजे से आयोजित किया जावेगा इस कवि सम्मलेन में शम्भू मनहर राष्ट्रीय महामंत्री अशोक वत्रा गौरव चौहान, सन्दीप भोला,तेजराम नायक, देवेंद्र परिहार के द्वारा अपनी काव्य रचनाओं से बाधा जाएगा शमा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में बाबा सत्यनारायण मौर्य की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा काव्य रथ यात्रा गम्हरिया चौक से प्रारम्भ होगा…
Read Moreकुनकुरी ब्लॉक के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के विकास को लेकर हुई बैठक, सभी जनप्रतिनिधियों के साथ शामिल हुए विधायक यू. डी. मिंज, की गईं विकास कार्यों पर चर्चा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी विधायक कार्यालय में विधायक एवं संसदीय सचिव यू. डी. मिंज एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव की उपस्थिति में कुनकुरी नगर पंचायत के कांग्रेस पार्टी के समस्त पार्षद एवं जनपद सदस्यों की बैठक आयोजित हुई. बैठक में नगर क्षेत्र एवं कुनकुरी ब्लॉक में हो रहे विकास कार्यों पर चर्चा की गई एवं भविष्य में होने वाले स्थानीय मांगों को समस्त कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों द्वारा विधायक कुनकुरी को अवगत करवाया गया और उनको पूरा करने के लिए सूची प्रदान की गई. विधायक कुनकुरी ने उन मांगों…
Read Moreराज्य में तिलहन फसलों की बोआई अंतिम चरण में, अब तक 2 लाख 34 हजार हेक्टेयर में पूरी हो चुकी है बोआई
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर राज्य में रबी वर्ष 2021-22 में तिलहन फसलों की बुआई अंतिम चरण में है। अब तक राज्य में 2 लाख 33 हजार 510 हेक्टेयर में विभिन्न प्रकार की तिलहन फसलों की बोआई की जा चुकी है। बीते वर्ष रबी सीजन में राज्य में 2 लाख 17 हजार 730 हेक्टेयर में तिलहन फसलों की खेती की गई थी। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रबी वर्ष 2021-22 में तिलहन फसलों की खेती के लिए 3 लाख 520 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित है। जिसके विरूद्ध 21 मार्च…
Read Moreफरसाबहार में स्वास्थ्य परीक्षण एवं दिव्यांगता चिन्हांकन शिविर लगाया गया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में फरसाबहार विकास खंड में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दिव्यांगता चिन्हांकन शिविर लगाया गया। कलेक्टर ने जिले के सभी विकास खंड में दिव्यांग बच्चों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाकर बच्चों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
Read Moreजशपुर जिले के ग्राम पोरतेंगा के वन धन अमर स्व सहायता समूह की 10 महिलाएं फूल झाडू बनाकर बनी आत्मनिर्भर, महिलाओं के हाथों से बनाए गए फूल झाडू की बाजार में काफी है मांग
जशपुर में स्व सहायता समूह की महिलाओं को उत्पाद विक्रय करने के लिए वन विभाग ने संजीवनी दुकान भी उपलब्ध कराया गया समूह की महिलाओं को 13 हजार का आर्थिक लाभ प्राप्त हो गया है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले वन जैव विविधता के दृष्टिकोण से काफी समृद्ध है। ईमारती काष्ठ, साल बीज, महुआ फूल, तेंदू पत्ता के अतिरिक्त उच्च गुणवत्ता के कई अन्य लघुवनोपज भी पाये जाते हैं। वनमण्डलाधिकारी श्री जितेन्द्र उपाध्याय के दिशा निर्देश में जशपुर की वन विभाग से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाएं फूल…
Read Moreघर के बाहर घूम रही विवाहिता से जबरदस्ती दुष्कर्म करने एवं घटना की बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के फरार आरोपी सुशील खलखो को पत्थलगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में
थाना पत्थलगांव में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 88/21 धारा 376, 506 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत रहने वाली 30 वर्षीय विवाहित महिला ने दिनांक 10.04.2021 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह दिनांक 26.01.2021 के रात्रि लगभग 10 बजे अपने घर के बाहर घूम रही थी, उसके पति किसी कार्य से घर से बाहर गये थे, उसी दौरान आरोपी सुशील खलखो उसके पास आया और तुमको पसंद करता हूं कहकर प्रार्थिया के हाथ को…
Read Moreतालाब निर्माण एवं जमीन समतलीकरण करने के नाम पर डरा-धमकाकर रकम ठगी करने के 6 आरोपियों को जशपुर पुलिस की टीम ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर एवं वाराणसी से किया गिरफ्तार, घटना में शामिल 1 आरोपी फरार, लगातार पता-तलाश जारी
आरोपीगण सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों को अपना शिकार बनाते थे, थाना कांसाबेल में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 43/2022 धारा 420, 386 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05.03.2022 को प्रार्थी बनेश्वर साय (सेवानिवृत्त शिक्षक) उम्र 66 साल निवासी चोंगरीबहार ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके घर में दिनांक 03.03.2022 को 03 अज्ञात व्यक्ति आये, और उनके द्वारा खेत/डांड़ में जमीन समतलीकरण के नाम से जे.सी.बी. में काम करने की बात कहकर उक्त कार्य के एवज में बैंक…
Read Moreमहानिरीक्षक सरगुजा अजय यादव (भा.पु.से.) की प्रेरणा से पुलिस सहायता केंद्र-गोरिया की हुई स्थापना, आम जनता की सुविधा हेतु ग्राम गोरिया में पुलिस सहायता केन्द्र का किया गया शुभारंभ
उक्त पुलिस सहायता केन्द्र में 01 सहायक उप निरीक्षक, 01 प्र.आर. एवं 04 आरक्षकों की पदस्थापना की गई है। पुलिस सहायता केंद्र स्थापित हो जाने से क्षेत्र में गांजा तस्करी, पशु तस्करी, अवैध शराब, मानव तस्करी एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण रखा जा सकता है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर थाना नारायणपुर जिला जशपुर (छ.ग.) अंतर्गत ग्राम पंचायत गोरिया में आज दिनांक 26.03.2022 को माननीय श्री यू.डी.मिंज संसदीय सचिव एवं विधायक कुनकुरी के कर कमलों से पुलिस सहायता केन्द्र गोरिया का शुभारंभ किया जा रहा है। ग्राम पंचायत गोरिया…
Read More