महानिरीक्षक सरगुजा अजय यादव (भा.पु.से.) की प्रेरणा से पुलिस सहायता केंद्र-गोरिया की हुई स्थापना, आम जनता की सुविधा हेतु ग्राम गोरिया में पुलिस सहायता केन्द्र का किया गया शुभारंभ

Advertisements
Advertisements

उक्त पुलिस सहायता केन्द्र में 01 सहायक उप निरीक्षक, 01 प्र.आर. एवं 04 आरक्षकों की पदस्थापना की गई है। 

पुलिस सहायता केंद्र स्थापित हो जाने से क्षेत्र में गांजा तस्करी, पशु तस्करी, अवैध शराब, मानव तस्करी एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण रखा जा सकता है

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

थाना नारायणपुर जिला जशपुर (छ.ग.) अंतर्गत ग्राम पंचायत गोरिया में आज दिनांक 26.03.2022 को माननीय श्री यू.डी.मिंज संसदीय सचिव एवं विधायक कुनकुरी के कर कमलों से पुलिस सहायता केन्द्र गोरिया का शुभारंभ किया जा रहा है। ग्राम पंचायत गोरिया थाना नारायणपुर से लगभग 20 किलोमीटर, दोकड़ा से 15 किलोमीटर, कांसाबेल से 40 किलोमीटर एवं बगीचा से लगभग 50 की दूरी में स्थित है। गोरिया ग्राम पंचायत के क्षेत्रांतर्गत आने वाले गांव में अपराध की रोकथाम एवं जनता में विश्वास कायम रखने हेतु पुलिस सहायता केन्द्र की स्थापना की गई है।

ग्राम पंचायत गोरिया के ग्रामीणों द्वारा विगत कई वर्षों से पुलिस सहायता केन्द्र की मांग किया जा रहा था, जो आज साकार हो गया। उक्त पुलिस सहायता केंद्र के स्थापित हो जाने से क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा तस्करी, पशु तस्करी, मानव तस्करी एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जायेगा।  गोरिया पुलिस सहायता केन्द्र में वर्तमान में स.उ.नि. सुनेष्वर साय पैंकरा, प्र.आर. 11 विनोद साय एवं आरक्षक 102 जीवन मसीह मिंज, आर. 74 दिनेश खलखो, आर. 644 धनेस्वर राम, आर. 444 अजय कुजूर को पदस्थ किया गया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!