नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, फोन पे के माध्यम से आरोपियों ने 1 लाख 90 हजार रुपये लिए थे प्रार्थी से, कृषि विभाग में कम्प्यूटर आपरेटर के पद पर नौकरी लगानेका दिया था झांसा

आरोपियों द्वारा नौकरी लगाने के नाम से 04 लाख रुपये की की गई थी मांग आरोपियों के विरुद्ध थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 279 / 22 धारा 420 , 34 भादवि पंजीबद्ध थाना सक्ती पुलिस ने की कार्यवाही आरोपियों को गुढ़ियारी जिला रायपुर से किया गया गिरफ्तार समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा प्रार्थी प्रदुम लाल देवांगन उम्र 26 वर्ष निवासी मोंहदीकलॉ द्वारा थाना सक्ति में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2021 में ग्राम अडभार निवासी पूनम टण्डन एवं मोहन पटेल जो वर्तमान में वार्ड 25 भाभा साह चौक गुढियारी रायपुर में…

Read More

सेवानृविति पर एसपी चौरसिया व जयकरण राम को दी गई भावभीनी विदाई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर अधिवर्षिता की आयु पूर्ण होने पर कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 एसपी चौरसिया व माली के पद पर पदस्थ जयकरण राम को बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित विदाई समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर कुंदन कुमार ने उन्हें शाल, श्रीफल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कलेक्टर ने सेवानिवृत्त हुए दोनों कर्मचारियों के लिए दीर्घ व स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए लंबे समय तक शासकीय सेवा में योगदान के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी-कर्मचारी के…

Read More

जन सूचना अधिकारियों व प्रथम अपीलीय अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न : समय-सीमा में जानकारी उपलब्ध कराने का दायित्व जन सूचना अधिकारी का है

आम जनता को सरकारी गतिविधियों को जानने का मौलिक अधिकार – राज्य मुख्य सूचना आयुक्त श्री राउत प्रशासन को पूर्ण पारदर्शी बनाना सूचना का अधिकार का उद्देश्य – राज्य सूचना आयुक्त श्री अग्रवाल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर राज्य मुख्य सूचना आयुक्त एम.के. राउत ने बुधवार को जिला पंचायत सरगुजा के सभाकक्ष में सूचना का अधिकार विषय पर आयोजित जन सूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय अधिकारी की एक दिवसीय कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम आम जनता की भलाई के लिए बनाया गया है। पारदर्शी प्रशासन…

Read More

वर्षा अपडेट: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 738.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 738.1 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 31 अगस्त तक औसत वर्षा 819.6 मिमी हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 866.6 मिमी, मनोरा में 697.9 मिमी, कुनकुरी में 801.0 मिमी, दुलदुला में 695.6 मिमी, फरसाबहार में 603.7 मिमी, बगीचा में 760.5 मिमी, कांसाबेल में 683.3 मिमी, पत्थलगांव में 721.8 मिमी एवं सन्ना में 812.2 मिमी वर्षा हो चुकी है।…

Read More

जशपुर नगरीय निकाय के कर्मचारियों द्वारा आवारा पशुओं को कांजी हाऊस में रखने की जा रही कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर नगरपालिका अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका क्षेत्र में एक गोठान निर्माण हेतु शासन से 06 जून 2022 को 19.11 लाख की स्वीकृति प्राप्त कर निविदा कार्य पूर्ण कर लिया गया है। नगर पालिका अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्राप्त निविदा दर स्वीकृति हेतु आगामी परिषद बैठक में प्रस्तावित है नियमानुसार कार्यवाही पूर्ण कर शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, साथ ही निकाय के कर्मचारियों द्वारा निरंतर निकाय क्षेत्र के आवारा पशुओं को रोड से हटाकर कांजी हाऊस में रखे…

Read More

जशपुर जिला अन्तर्गत जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत जशपुर विकासखंड के ग्राम पुरनानगर निवासी स्व. विजय मिंज की मृत्यु आकाशीय गाज मारने के कारण 29 जून 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती सरोजनी मिंज हेतु 4 लाख एवं बगीचा विकासखंड के सन्ना तहसील के ग्राम कोपा बम्हनी निवासी स्व. भिखनाथ की मृत्यु आकाशीय गाज…

Read More

भारतीय थल सेना भर्ती (अग्निवीर) रैली का आयोजन 13 से 22 नवम्बर तक रायपुर में

भर्ती रैली में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन हेतु 03 सितम्बर 2022 अंतिम तिथि निर्धारित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय थल सेना भर्ती (अग्निवीर) रैली का आयोजन 13 नवम्बर  से 22 नवम्बर 2022 तक रायपुर में किया जा रहा है। इस आयोजन में सम्मिलित होने हेतु आवेदकों को संबंधित वेबसाईट   www.joinindianarmy.nic.in  में रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि 03 सितम्बर 2022 है। इस आयोजन में जनरल ड्îूटी अग्निवीर, टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर एवं अग्निवीर ट्रेड के पदों…

Read More

दो साल पुराने चोरी के प्रकरण में पुलिस को मिली सफलता, ट्रेलर वाहन के चक्के चोरी करने में शामिल दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार                              

आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाजरब बरामद आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा दिनांक 12.05.2020 को प्रार्थी श्यामू जायसवाल निवासी हरदीबाजार के द्वारा चौकी हरदीबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 11.05.2020 की रात्रि 11-12 बजे के मध्य सरई सिंगार चौक स्थित प्रार्थी के ऑफिस के सामने इसके ड्राईवर द्वारा ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 एके 4270 को खडी कर खाना खाने चला गया था। प्रार्थी जब रात के समय दीपका से हरदीबाजार वापस आते समय अपने  आफिस के पास पहुंचा…

Read More

अवैध शराब बिक्री करने वाला एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, आरोपी के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब की गई बरामद, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में

आरोपी के विरूद्ध थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 227/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 31.08.22 को रमेश कुमार बर्मन निवासी कोसा कोलिहा पारा में अवैध शराब की बिक्री कर रहा है जिसकी सूचना प्राप्त होने पर थाना मुलमुला पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया जहॉ आरोपी के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। जिस पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 227/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया। अवैध शराब ब्रिकी करना पाये जाने पर आरोपी रमेश कुमार बर्मन निवासी कोलिहापारा कोसा…

Read More

बस्तर फाइटर्स भर्ती प्रक्रिया में भी गड़बड़ी, सैनिकों की भर्ती में भी भ्रष्टाचार हावी, युवाओं के हित में स्वतंत्र एजेंसी से जांच हो – केदार कश्यप

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य सरकार द्वारा बस्तर फाइटर्स की भर्ती में पारदर्शिता नही बरती गई है जिसके कारण कई होनहार युवकों का भविष्य अंधकारमय हो गया है । बस्तर फाइटर्स की भर्ती में हुई धांधली की जांच हो और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही हो । उक्त बातें भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कही है । श्री कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित बस्तर के युवाओं को रोजगार देने के वादे के साथ सरकार में आई कांग्रेस सरकार ने बस्तर फाइटर्स भर्ती प्रक्रिया को भी भ्रष्टाचार…

Read More