समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा है कि वन अधिकार मान्यता पत्र धारियों को उनकी भूमि पर शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। इन्हें मनरेगा योजना से जोड़कर रोजगार मूलक कार्य कराए जाएं। मनरेगा के तहत वन अधिकार मान्यता पत्र धारियों को लाभ दिलाने के लिए जिला अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही प्रत्येक वन समिति को कम से कम एक सामुदायिक वन अधिकार एवं सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र स्वीकृत…
Read MoreCategory: होम
विकसित होते रायपुर शहर को मिली विकास कार्यों की नयी सौगातें
25.38 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित कमल विहार फ्लाई ओवर का लोकार्पण 27.79 करोड़ रुपए की लागत के 4 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर तेजी से विकसित हो रहे रायपुर को विकास कार्यों की नई सौगातें मिली हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कमल विहार के निकट, नेशनल हाईवे पर निर्मित 831 मीटर लंबे फ्लाई ओवर का लोकार्पण किया। इसकी कुल लागत 25.38 करोड़ रुपए है। कमल विहार फ्लाई ओवर के लोकार्पण से आवागमन में सहूलियत होगी तथा स्थानीय लोगों को इससे…
Read Moreमुख्यमंत्री ने तेलघानी नाके के समीप रेलवे अंडरब्रिज का किया लोकार्पण : समता कॉलोनी, अग्रसेन चौक से गुढ़ियारी, रामनगर, हीरापुर आवागमन हुआ सुविधाजनक, मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा कर रामनगर के निवासियों ने आभार जताया
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अग्रसेन चौक से रामनगर मार्ग पर तेलघानी नाका के निकट रेलवे अंडर ब्रिज का फीता काटकर लोकार्पण किया और आवागमन सुविधा की सौगात के लिए लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ तेलघानी नाका की ओर से रामनगर तक पैदल चलकर नवनिर्मित अंडर ब्रिज की गुणवत्ता एवं सौदर्यीकरण का मुआयना किया। इस अवसर पर रामनगर वासियों ने मुख्यमंत्री का…
Read Moreशिक्षक ही बदल सकते हैं समाज की तस्वीर, नव ऊर्जा और संकल्प से मिलेगी शिक्षा को नई दिशा- यू.डी.मिंज
संसदीय सचिव यू.डी.मिंज ने शाला प्रवेश उत्सव में नव प्रवेशित बच्चों को तिलक एवं पुष्पमाला पहनाकर किया अभिनंदन नव प्रवेशित बच्चों में निःशुल्क गणवेश एवं पाठ्य सामग्री का हुआ वितरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुरनगर/कुनकुरी संसदीय सचिव एवं विधायक कुनकुरी यू.डी.मिंज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष अजेम टोप्पो- नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत उपाध्यक्ष- जगदीश आपट, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस- एस इलियास, बीईओ- एस.आर.साव, बीआरसीसी बिपिन अम्बष्ठ, प्राचार्य एवं विद्यालय के स्टॉफ और छात्र- छात्राएं उपस्थित…
Read Moreरोका-छेका अभियान : योजना के रूप में मिला पारंपरिक प्रथा को पुनर्जीवन
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर राज्य में एक जुलाई से रोका-छेका अभियान शुरू हो रहा है। प्रदेश में फसलों की सुरक्षा, किसानों की आय में वृद्धि और मवेशियों को सड़कों से दूर सुरक्षित रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीणों और किसानों के सहयोग से रोका छेका अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य आवारा पशुओं से फसल को बचाना है।इसके साथ ही अभियान में वर्षा ऋतु के दौरान पशुओं को होने वाली गलघोटू और एकटंगीया आदि बीमारियों से बचाने के इंतेजाम भी इस दौरान किए जा…
Read Moreरोशनी की उम्मीद लिये देश के सबसे बड़े अस्पताल चेन्नई के शंकरा नेत्रालय पहुंची दृष्टिहीन बहनें चंदा और रिया : मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात में गरीब मां से किया था वादा…. ‘‘आप चिंता ना करें दिल्ली हो या चेन्नई.. इलाज हम कराएंगे’’
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता जल्द ही किसी की अंधेरी दुनिया में उजेला बिखेर सकती है। मुख्यमंत्री के वादे के मुताबिक बलरामपुर जिले के बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली दृष्टिहीन बहनें चंदा और रिया इलाज के लिये चेन्नई के प्रख्यात शंकरा नेत्रालय अस्पताल पहुंच गईं हैं। शुक्रवार को नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टरों के निर्देशन में दोनों बच्चियों की आंखों की प्रारंभिक जांच हुई। वहां के डॉक्टरों ने बताया कि बच्चियों को जेनेटिक बीमारी है जिसके लिये और भी विस्तृत जांचों की जरूरत है। शनिवार को…
Read Moreअबूझमाड़ के घने जंगलों और दुर्गम क्षेत्रों में मलेरिया की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, नदी-नालों व पहाड़ी रास्तों को पार कर पहुंचे लंका, पदमेटा, कारंगुल, हांदावाड़ा और रासमेटा
पहुंचविहीन होने से बीजापुर और दंतेवाड़ा जिला होकर पहुंचा अमला, लंका और हांदावाड़ा में मलेरिया जांच के साथ ही शिविर लगाकर 1500 लोगों का इलाज नारायणपुर में मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के छटवें चरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण, 1.42 लाख लोगों की मलेरिया जांच समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम अबूझमाड़ के घने जंगलों और दुर्गम क्षेत्रों में मलेरिया की जांच करने पहुंची है। नदी-नालों व पहाड़ी रास्तों को पार कर स्वास्थ्य अमले ने नारायणपुर जिले में घने जंगलों और पहाड़ों के…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री बघेल ने 4.14 करोड़ रूपए की राशि निवेशकों को अंतरित की, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा आयोजित निवेशक न्याय कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
विपरीत परिस्थिति में राज्य सरकार हमेशा निवेशकों के साथ है: मुख्यमंत्री निवेशकों की राशि वापसी के संबंध में प्रत्येक माह समीक्षा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिला प्रशासन रायपुर द्वारा मेडिकल कॉलेज रायपुर के सभागार में आयोजित निवेशक न्याय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। अनियमित वित्तीय कंपनी देव्यानी प्रापर्टी लिमिटेड की संपत्ति की नीलामी से प्राप्त 4.14 करोड़ रुपए की राशि निवेशकों के खाते में अंतरित की गई। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि विपरीत परिस्थिति में राज्य सरकार हर पल निवेशकों के साथ…
Read Moreलोक निर्माण विभाग की लापरवाही : चटकपुर हाई स्कुल के विद्यार्थी बाजार शेड में पढ़ने को हैं मजबूर, अधिकारियों की लापरवाही से हुए नाराज विधायक यू.डी.मिंज
हैंडओवर से पहले ही धंसा 62 लाख के हाईस्कुल भवन का सेप्टिक टैंक बिल्डिंग का काम ठेकेदार ने छोड़ा अधूरा, न की बिजली फिटिंग-ना ही लगाया दरवाजा छात्र-छात्राओं, स्कूली स्टॉफ सहित सरपंच भी परेशान, संसदीय सचिव यू.डी.मिंज को बताई समस्या समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी जशपुर जिले में शिक्षा सत्र की शुरुआत में ही में विद्यार्थियों को बाजारडाँड़ के शेड के नीचे पढ़ाई करनी पड़ रही है। सोचने वाली बात है कि 2017 से बन रहे शासकीय हाईस्कूल चटकपुर का भवन 5 साल से पूरा नहीं बनने के पीछे बड़ा भ्र्ष्टाचार…
Read Moreमुख्यमंत्री ने नरवा विकास योजना में 300 करोड़ रूपए के कार्यों का किया शुभारंभ : वनांचल में हरियाली और लोगों की आय वृद्धि में नरवा विकास महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
4.72 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 34.41 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन पारिश्रमिक राशि का वितरण रायपुर, बिलासपुर, कांकेर, जगदलपुर और सरगुजा वनवृत्त में वनोपज उत्पादों की गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशालाओं का लोकार्पण महासमुन्द वन मण्डल में 5 करोड़ रूपए की लागत से ईको-टूरिज्म विकास के कार्याें का शुभारंभ नरवा विकास कार्याें की गुणवत्ता से न हो कोई समझौता सी-मार्ट के उत्पादों की कीमत बाजार मूल्य से कम रखने के निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी की उपलब्धता बनाए रखने के…
Read More