छत्तीसगढ़ को 4.36 लाख मेट्रिक टन खाद उपलब्ध कराने की बात असत्य एवं भ्रामक: कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य को भारत सरकार द्वारा रबी सीजन 2021-22 के लिए अब तक मात्र 2 लाख 12 हजार 162 मेट्रिक टन रासायनिक उर्वरकों की आपूर्ति की गई है, जो कि भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के लिए अक्टूबर से फरवरी माह तक के लिए जारी सप्लाई प्लान का 52 प्रतिशत है। छत्तीसगढ़ राज्य को भारत सरकार द्वारा रासायनिक उर्वरकों का आबंटन स्वीकृत मात्र एवं सप्लाई प्लान के अनुसार नहीं…
Read MoreCategory: होम
आपसी विवाद में लोहे का टंगिया एवं डंडा से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति जगुलाल राम को 8 घंटे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना सन्ना में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 21/2022 धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रार्थी एतवा राम उम्र 60 साल ने दिनांक 19.02.2022 को थाना सन्ना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी पुत्री बिमला बाई का विवाह जगुलाल राम से लगभग 10 वर्ष पूर्व हुआ था। बिमला बाई विगत 2 वर्ष से अपने पिता के घर में रहकर घरेलू कार्य के अलावा आंगनबाड़ी सहायिका का काम कर रही थी। प्रार्थी का दामाद जगुलाल राम दिनांक 17.02.2022 के शाम के समय प्रार्थी के घर आया हुआ था।…
Read Moreशादी का प्रलोभन देकर 3 वर्षा कर किया दैहिक शोषण और अब अन्य जगह करने जा रहा था शादी, पुलिस ने किया गिरफतार भेजा जेल….जाने पूरा मामला….
युवती को शादी करने का झांसा देकर विगत 3 वर्ष से दुष्कर्म करने वाले आरोपी हेमंत सिदार को अपराध पंजीबद्ध होने के 24 घंटे के भीतर थाना कांसाबेल पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में, थाना कांसाबेल में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 35/2022 धारा 376 (2)(N) भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पत्थलगांव क्षेत्र की रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने थाना में दिनांक 18.02.2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसे पूर्व परिचित आरोपी हेमंत सिदार द्वारा शादी कर पत्नी बनाकर रखूंगा कहकर माह जनवरी 2019…
Read Moreनरवा विकास कार्यक्रम : कैम्पा मद में वर्ष 2019-20 के समस्त कार्य पूर्णता की ओर, लगभग 160 करोड़ रूपए की लागत से 12 लाख से अधिक भू-जल संवर्धन संबंधी संरचनाओं का हो रहा निर्माण
वनांचल के 863 छोटे बड़े नालों में लगभग 05 लाख हेक्टेयर भूमि होगी उपचारित: वन मंत्री श्री अकबर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य सरकार द्वारा सुराजी गांव योजना के तहत चलाए जा रहे महत्वपूर्ण ‘‘नरवा विकास कार्यक्रम’’ के अंतर्गत कैम्पा की वार्षिक कार्ययोजना 2019-20 में 160 करोड़ रूपए से अधिक की राशि की स्वीकृति दी गई है। इसमें 01 हजार 829 किलोमीटर लंबाई वाले 863 छोटे बड़े नालों के 4.84 लाख हेक्टेयर जल ग्रहण क्षेत्र में 12 लाख 24 हजार भू-जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है।…
Read Moreअवैध कोल स्टाक पर खनिज विभाग की छापामार कार्रवाई, लगभग 50 टन कोयला और एक ट्रैक्टर जप्त
अवैध खनिज उत्खनन- परिवहन पर जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में 18 फरवरी की रात्रि लगभग 11:30 बजे खनिज विभाग ने अवैध कोल स्टॉक पर छापामार कार्रवाई की। छापामार कार्रवाई में लगभग 50 टन अवैध कोयला और परिवहन में संलग्न एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। उपसंचालक खनिज प्रशासन एस.एस. नाग ने बताया कि ग्राम मलगांव हरदीबाजार में अवैध…
Read Moreकोविड वेक्सीनेशन महाभियान : एक दिन में 60 हजार 738 लोगों को लगी कोविड वैक्सीन
वैक्सीनेशन सेंटरों में नागरिकगण उत्साहित होकर पहुंचे वैक्सीन लगवाने 448 वैक्सीनेशन सेंटरों में 508 वैक्सीनेटरों द्वारा लगाया गया टीका घर-घर जाकर और मनरेगा स्थल में भी जाकर ग्रामीणों को लगाया गया कोविड वैक्सीन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कोरबा जिले में कोविड-19 के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए शत-प्रतिशत टीकाकरण का महाभियान चलाया जा रहा हैं। 18 फरवरी को आयोजित कोविड वैक्सीनेशन महाभियान में एक दिन में 60 हजार 738 लोगों को कोविड का वैक्सीन लगाए गए। वैक्सीनेशन महाभियान के दौरान सुबह से ही शहरी और ग्रामीण इलाकों के…
Read Moreदो मंत्रियों की दो राय पर भाजपा ने उठाया सवाल, चौबे और टीएस में से किसे हटाएंगे मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल सरकार चला रहे हैं या सर्कस – अनुराग सिंहदेव
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम द्वारा आदिवासी बच्चों की मौत का मामला उठाने पर आंकड़ों को सरकार के प्रवक्ता मंत्री द्वारा झुठलाने तथा स्वास्थ्य मंत्री द्वारा स्वीकार कर श्री नेताम को इस तरफ ध्यान दिलाने के लिए धन्यवाद दिए जाने पर कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि सरकार के दो मंत्री एक ही मामले में दो अलग अलग राय व्यक्त कर रहे हैं। भूपेश बघेल सरकार चला रहे हैं या सर्कस! उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतायें…
Read Moreभाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी 3 दिन के छतीसगढ़ प्रवास पर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री व छतीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी 3 दिन के छतीसगढ़ प्रवास पर 19 फरवरी को आ रही है। भाजपा मीडिया प्रभारी श्री नालिनेश ठोकने ने बयान जारी कर बताया कि उनका आगमन 19 फरवरी सुबह 12 बजे जगदलपुर में होगा।उसके बाद वह दंतेवाड़ा रवाना होंगी। वहाँ जिला कार्यसमिति में भाग लेने के बाद उनकी चर्चा मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्षो,महामंत्री व वरिष्ठ नेताओं के साथ होगी.। 20 फरवरी को वह कोंडागांव में जिला कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगी व…
Read Moreविकासखंड नगरी के स्कूलों में 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के भय से मुक्ति हेतु “हम होंगे कामयाब” “छात्र तनाव मुक्ति प्रबंधन” कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न
“डर के आगे ही जीत है” – परीक्षारूपी डर को हराकर सफलता प्राप्त करें विद्यार्थी – बीईओ सतीश प्रकाश सिंह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नगरी-धमतरी आदिवासी विकास खंड नगरी में बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के मन में परीक्षा पूर्व उत्पन्न होने वाले भय एवं तनाव से मुक्ति हेतु कलेक्टर पी.एस.एल्मा तथा जिला शिक्षा अधिकारी डा.रजनी नेल्सन के मार्गदर्शन में विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह की प्रेरणा एवं पहल से “हम होंगे कामयाब” “छात्र तनाव मुक्ति प्रबंधन” कार्यक्रम दिनांक 18 फरवरी…
Read Moreराज्य में क्लब फुट से पीड़ित 3962 बच्चों का निःशुल्क इलाज, प्रारंभिक उपचार व ऑपरेशन से क्लब फुट का आसान इलाज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश में शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने राज्य शासन द्वारा लगातार ठोस कदम उठाये जा रहे हैं। शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य में क्लब फुट (Club Foot) की जन्मजात शारीरिक असामान्यताओं से जूझ रहे बच्चों का निःशुल्क इलाज किया जा रहा है। राज्य में अब तक क्लब फुट से पीड़ित 3962 बच्चों का निःशुल्क इलाज किया गया है। क्लब फुट (Club foot) क्या है? शारीरिक असामान्यताओं के कारण आमतौर पर जन्म (जन्मजात) के बाद पैरों का अंदर या बाहर की ओर मुड़ा होना या मांसपेशियों…
Read More