समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर की पहल पर प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों का मासिक पारिश्रमिक 12 हजार 500 रूपए से बढ़ाकर 20 हजार रूपए मासिक किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक संजय शुक्ला ने बताया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों के मासिक पारिश्रमिक में वृद्धि की गई है।
Read MoreCategory: होम
कुल्लू मनाली में आयोजित स्काउट-गाईड के पर्वतारोहण, व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर में जशपुर के 6 स्काउटर व गाईडर हुए सम्मिलित
बर्फ़ीली वादियों में स्काउट गाइड व स्काउटर गाइडर ने किया साहसिक पर्वतारोहण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छतीसगढ़ के तत्वाधान में पर्वतारोहण, व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर का आयोजन कुल्लू मनाली में 18 अप्रैल से 25 अप्रैल 2022 तक आयोजित किया गया है। जिसमें जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी जे.के.प्रसाद के निर्देशन में 2 स्काउट और 3 गाईड एवं 1 प्रभारी शिविर में जशपुर जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे है। जिले से दल प्रभारी दुर्गेश्वरी राठिया ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की बर्फ़ीली वादियों में स्काउट गाइड…
Read Moreपुलिस एवं अर्धसैनिक बलों को नक्सल विरोधी अभियान में लगातार मिल रही सफलता, मार्च में 57 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 37 गिरफ्तार
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त कार्रवाई में नक्सली समाज की मुख्य धारा की तरफ लौटते हुए नजर आ रहे हैं। डीआईजी(नक्सल अभियान) से मिली जानकारी के अनुसार मार्च के महीने में 57 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया जो पुलिस की नक्सल विरोधी अभियान की सफलता को बयां कर रही है। इसी दौरान 37 नक्सलियों की गिरफ्तारी भी की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार मार्च के महीने में अलग अलग मुठभेड़ में 04 नक्सलियों की मौत भी हुयी है। नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस ने…
Read Moreजीवित पेंगोलिन की तस्करी में संलग्न 3 आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण न्यायालय में किया जा रहा प्रस्तुत
जीवित पेंगोलिन सहित अपराध में प्रयुक्त मोटरसायकल आरोपियो से जप्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर वन मण्डलाधिकारी बस्तर वन मण्डल जगदलपुर द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार गत दिनांक 25 अप्रैल 2022 को वन मंत्री, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी, वन्य प्राणी अपराध ब्यूरो जबलपुर एवं मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर- वृत्त जगदलपुर एवं मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी जगदलपुर के निर्देशन में वन्य प्राणी अपराध ब्यूरो एवं बस्तर वन मंडल की संयुक्त टीम द्वारा दुर्लभ प्रजाति के…
Read Moreकेन्द्र से संसदीय क्षेत्र को मिली सड़कों की सौगात के लिये सांसद गोमती साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी के प्रति जनता की ओर से जताया आभार…देखे वीडियो क्या कहा सांसद ने…..
4 वर्षो से राज्य की सड़कों की दुर्दशा के लिये राज्य सरकार की उदासीनता को जिम्मेदार ठहराया राज्य सरकार की सड़कों के सुधार के लिये भी केन्द्र सरकार कर रही है सहायता आगामी 8 माह में पत्थलगांव जशपुर एनएच का कार्य पूर्ण होने की जताई संभावना सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी क्षेत्रीय सांसद गोमती साय ने स्थानीय विश्राम गृह में प्रेस वार्ता लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं अपने संसदीय क्षेत्र के रायगढ़ एवं जशपुर जिले में केन्द्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि मद से केन्द्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम…
Read Moreहमर क्लिीनिक से लोगों को मिलेगा बेहतर ईलाज, जिला अस्पताल मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के रूप में होगा विकसित, मंत्री ने किया स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस सिंहदेव ने आज शाम जिला चिकित्सालय, पंडरी पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने दवाई स्टोर, डायलिसिस सेंटर, हमर लैब, माइक्रोबायोलॉजी विभाग सहित अस्पताल के व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय में मरीजों के लिए आवश्यक मात्रा में दवाईयां भण्डारण करने के निर्देश दिए। चिकित्सालय में लगभग 150 प्रकार की दवाईयां में से जिन दवाईयों का उपयोग कम है, ऐसे दवाईयों के मात्रा में कमी की जा सकती है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि आम…
Read Moreविशेष शिविरों का आयोजन शुरू : पहले दिन लगभग एक हजार किसान क्रेडिट कार्ड बनाने भरे गये आवेदन, 840 किसानों का ई-केवायसी सत्यापन भी हुआ
किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी कार्यक्रम: 1 मई तक सहकारी समितियों में लगेंगे शिविर समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर सभी किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड बनाने और निष्क्रिय कार्डों को फिर से सक्रिय करने के लिए केवायसी सत्यापन का काम जिले में आज से शुरू हो गया है। किसान भागीदारी-प्राथमिकता हमारी अभियान के तहत रायपुर जिले के सभी 126 सहकारी समितियों में विशेष शिविर आयोजित कर किसानों के लिए कार्ड बनाने और ई-केवायसी सत्यापन का काम किया जा रहा है। आज जिले के 28 समितियों में विशेष शिविर लगाये गये, जहां लगभग…
Read Moreमहुआ कुकीज, महुआ स्केवैश, हर्बल सोप से लेकर बड़ी, पापड़, मसाले और हस्तशिल्प तक मिलेंगे सी-मार्ट में, रायपुर का पहला ”सी-मार्ट स्टोर“ सुभाष स्टेडियम कॉम्पलेक्स में शुरू
महापौर एजाज ढेबर ने किया शुभारंभ, पहला ग्राहक बन खरीदे 50 हजार रूपये के सामान समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर राजधानी रायपुर में आज नेता जी सुभाष स्टेडियम कॉम्पलेक्स में जिले का पहला सी-मार्ट स्टोर शुरू हो गया। महुए से बनी कुकीज, महुए के स्केवैश, बेल का शरबत, आयुर्वेदिक जड़ी-बुटियो से लेकर हर्बल साबून, बड़ी, पापड़ मसाले और छत्तीसगढ़ी हस्तशिल्प उत्पाद इस सी-मार्ट में लोंगो को बाजिव दामों पर मिलेंगे। आज नगर निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर और सभापति श्री प्रमोद दुबे ने जिले के पहले सी-मार्ट स्टोर का शुभारंभ…
Read Moreजिग्नेश मेवाणी की गिरफ्तारी भाजपा मोदी का अलोकतांत्रिक तानाशाही चरित्र – मोहन मरकाम
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी की गिरफ्तारी और उनकी जमानत याचिका को खारिज किये जाने को अलोकतांत्रिक और भाजपा का तानाशाही चरित्र बताया है। सिर्फ सोशल मीडिया में मोदी के विरुद्ध एक ट्वीट इतना संगीन अपराध हो गया कि एक जनप्रतिनिधि की स्वतंत्रता को छीन लिया गया। गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी की जमानत याचिका खारिज कर दी गई और उन्हें 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। उनके ट्वीट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने के साथ…
Read Moreमोदी सरकार से देश नहीं संभल रहा, न कोल इंडिया बचा पा रहे, न रेलवे- कांग्रेस
भाजपा सांसद ने मोदी सरकार का पोल खोला मेंटेनेंस नहीं कोयला संकट के कारण ट्रेन रद्द हुई है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य से 23 ट्रेनों के परिचालन रद्द किये जाने से एक बार फिर से यह साबित हो गया कि नरेन्द्र मोदी से देश नहीं संभल रहा है। मोदी सरकार से देश नहीं संभल रहा, न कोल इंडिया बचा पा रहे, न रेलवे। सुधार कार्य और मेंटेनेंस के नाम पर ट्रेनों को रद्द करना एक बहाना है।…
Read More