राजनांदगांव जिले में आज राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी उत्साहपूर्वक शामिल हुए, पीएससी के सदस्य डॉ. मोतीलाल बाचकर ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

प्रथम पाली में 5307 परीक्षार्थी तथा द्वितीय पाली में 5238 परीक्षार्थी शामिल हुए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव जिले में आज राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस दौरान राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. मोतीलाल बाचकर ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सीएल मार्कण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि जिले में परीक्षा के लिए 16 केन्द्र बनाये गए थे। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए कुल 6535 परीक्षार्थी ने…

Read More

भाजपा ने पूछा : छत्तीसगढ़ को अपराधियों की सुरक्षित शरणस्थली बनाकर प्रदेश सरकार किन मंसूबों पर अमल कर रही है?

प्रदेश प्रवक्ता श्रीवास्तव ने कहा- राजधानी में चाकूबाजों ने ज़ंगलराज क़ायम कर रखा है, प्रदेश सरकार स्मार्ट पुलिसिंग के जुमले पर शर्म महसूस कर सत्ता छोड़ दे मुख्यमंत्री चुनावी दौरों में व्यस्त है और प्रदेश की जनता त्रस्त है आखिर ये कब तक चलेगा : संजय श्रीवास्तव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि लगातार बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों में क़ानून के राज का ख़ौफ़ पैदा करने में प्रदेश सरकार की विफलता के चलते प्रदेश में क़ानून-व्यवस्था की…

Read More

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा, 3715 परीक्षार्थियों ने दी दोनों पालियों की परीक्षा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की इस वर्ष आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में 3715 परीक्षार्थियों ने दोनों पालियों की परीक्षा दी। इस वर्ष आयोजित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा हेतु जगदलपुर में 12 केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 5060 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। प्रथम पाली की परीक्षा में 5060 परीक्षार्थियों में 3780 ने परीक्षा दी तथा द्वितीय पाली की परीक्षा में 3715 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा की व्यवस्था के निरीक्षण के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ प्रवीण वर्मा भी…

Read More

कलेक्टर ने किया मोहल्ला क्लास का अवलोकन, बच्चों के साथ शिक्षा प्रदान करने वाले स्वयंसेवकों के साथ बातचीत भी की

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर रजत बंसल ने शनिवार को जैतगिरि में संचालित मोहल्ला क्लास का अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास, सहायक कलेक्टर सुश्री सुरुचि सिंह उपस्थित थीं। कलेक्टर श्री बंसल ने यहां बच्चों के साथ ही शिक्षा प्रदान करने वाले स्वयंसेवकों के साथ बातचीत भी की और उनकी सराहना की। कलेक्टर ने यहां उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं की समस्या सुनी और तत्परता पूर्वक समाधान के निर्देश बकावंड जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिए।…

Read More

नौ जिलों के 48 उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर कार्रवाई, कृषि और राजस्व विभाग की टीम द्वारा 92 उर्वरक बिक्री केन्द्रों का औचक निरीक्षण

अनियमितता पाए जाने पर बलौदाबाजार जिले के तीन उर्वरक केन्द्रों के लायसेंस निलंबित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कल बेमेतरा, राजनांदगांव, रायपुर, जांजगीर-चांपा, गरियाबंद, दुर्ग, बलौदाबाजार, धमतरी एवं कबीरधाम के 92 उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों एवं बिक्री केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इन केन्द्रों में उर्वरक विक्रय में अनियमितता पाये जाने पर 48 केन्द्रों पर कार्रवाई की गई है। टीम द्वारा बलौदाबाजार जिले के तीन उर्वरक केन्द्रों के लायसेंस निलंबित कर दिए…

Read More

इस जिले की पुलिस ने कर दिया 24 घंटे में 63 स्थाई वारंट तामिल, एक 23 वर्ष पुराने स्थाई वारंट को भी कर दिया तामिल… सभी अधिकारी कर्मचारियों को किया जायेगा पुरस्कृत

● पुलिस मुख्यालय और रेंज मुख्यालय के निर्देश पर सूरजपुर पुलिस की कार्यवाही। ● अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाया गया अभियान। ● जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी व पूरा अमला अभियान में शामिल। ● सर्वाधिक 13 वारंट थाना कोतवाली द्वारा किया गया तामिल। ● एनडीपीएस एक्ट, महिला उत्पीड़न आदि प्रकरणों के है ये आरोपी। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सूरजपुर पुलिस मुख्यालय रायपुर एवं रेंज मुख्यालय के निर्देश पर जिले में स्थाई वारंट की तामीली के लिए विशेष अभियान चलाया गया। प्रभारी पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के कुशल…

Read More

ट्रैक्टर सर्विस सेंटर के कैंपस में दीवाल फांदकर घुसकर ट्रैक्टर का एक्सल की चोरी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल

एक्सल की कीमती लगभग 20,000 रूपये, आरोपियों को 24 घंटे के भीतर पत्थलगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया थाना पत्थलगांव में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 56/2022 धारा 454, 380, 34 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रार्थी मनीष शर्मा संचालक देव आटोमोबाईल सर्विस सेंटर इंजको ने दिनांक 12.02.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उक्त दिनांक के लगभग 04ः40 बजे इसके इंजको स्थित सर्विस सेंटर के कैंपस में कुछ लड़के दीवाल फांदकर अंदर घूसे और सेंटर में रखे ट्रैक्टर एक्सल कीमती रू. 20,000 /- को चोरी…

Read More

ब्रेकिंग: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सोना बेचने की आड़ में रकम की ठगी करने वाले गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी फरार, तलाश जारी

चारों आरोपियों से नकली सोना, नकली रकम, कई मोबाईल सेट कई सिम कार्ड, पांच नग मोटर सायकल, 40,000 रूपये नगद, सोना तौलने का तराजू व अन्य कई सामग्री हुई जप्त थाना तपकरा के अप.क्रं. 98/2021 धारा 420,34,201 भादवि. एवं थाना नारायणपुर के अप.क्रं. 07/2021 धारा 420,34,201 भादवि. मे की गई कार्यवाही सागर जोशी – समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल द्वारा जिले के नारायणपुर एवं तपकरा थाना में दर्ज दो प्रकरण से संबंधित अपराध के आरोपियों के बारे में प्रेस वार्ता लेकर इस गिरोह के चार अपराधियों…

Read More

छत्तीसगढ़ में उद्योग, व्यापार और कारोबार का बना बेहतर वातावरण : मुख्यमंत्री श्री बघेल, लोकवाणी की 26वीं कड़ी प्रसारित : मुख्यमंत्री ने ‘‘सुगम उद्योग, व्यापार-उन्नत कारोबार’’ विषय पर प्रदेशवासियों से की बात, राज्य में आर्थिक गतिविधियों के साथ रोजगार बढ़ाने पर विशेष जोर

छत्तीसगढ़ में तीन वर्षों में 1,715 नये उद्योग स्थापित: 19,500 करोड़ रूपए से अधिक का निवेश तथा 33 हजार लोगों को मिला रोजगार बायो एथेनॉल प्लांट लगाने के लिए 18 निवेशकों से 3300 करोड़ रूपए के निवेश का एमओयू छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन: पांच वर्षों में 15 लाख रोजगार के सृजन का लक्ष्य राज्य के 110 विकासखण्डों में फूडपार्क की स्थापना के लिए भूमि चिन्हांकित उद्योग विभाग द्वारा एकल खिड़की प्रणाली से दी जा रही 56 ऑनलाइन सेवाएं औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि आवंटन नियमों का हुआ सरलीकरण प्रदेश में 21 हजार…

Read More

बीजापुर मुठभेड़ के शहीद को कांग्रेस की श्रद्धांजली, बीजापुर मुठभेड़ पर धरमलाल कौशिक का बयान शहादत का अपमान है – सुशील आनंद शुक्ला

बस्तर में शांति स्थापना भूपेश बघेल सरकार का संकल्प है नक्सलियों का दायरा तेजी से सिमट रहा है शहादत व्यर्थ नहीं जाएगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर बीजापुर नक्सली मुठभेड़ के शहीदों को कांग्रेस ने अपनी भावभीनी  श्रद्धांजली अर्पित किया है। हमले में हुई शहादत पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज़ करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि भाजपा लाशों पर राजनीति मत करे। हमारे वीर शहीद की शहादत व्यर्थ नही जाएगी। राजनैतिक बयानबाजी की एक मर्यादा और…

Read More