दूरस्थ ग्रामीणों तक पहुंची स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी पहल, ओरछा के सेवा संकल्प शिविर में 237 मरीजों की जांच-उपचार, मलेरिया के 48 और एनीमिया के 39 मामलों की पहचान के साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर भी विशेष जोर

ओरछा के ‘सेवा संकल्प शिविर’ में उमड़े ग्रामीण 237 मरीजों को मिला मुफ़्त इलाज मलेरिया और एनीमिया की जांच पर रहा विशेष जोर ​रायपुर : राज्य सरकार के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओरछा में आयोजित एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर दूरस्थ अंचलों के ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हुआ। शिविर में क्षेत्र के 237 से अधिक मरीजों ने पहुंचकर एक ही छत के नीचे विभिन्न जटिल बीमारियों के नि:शुल्क इलाज और जांच सुविधाओं का लाभ उठाया। स्वास्थ्य दल द्वारा शिविर में व्यापक पैथोलॉजी एवं नैदानिक सेवाएं…

Read More

धमतरी में गूंजा नशामुक्त समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश, मंत्री टंक राम वर्मा ने दिलाया नशे से दूर रहने का संकल्प; खरतुली के रासेयो स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक से युवाओं को दिखाई विकसित भारत-2047 की राह

नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही संभव होगा ‘विकसित भारत 2047’ का सपनारू मंत्री टंक राम वर्मा ​धमतरी में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ ​खरतुली के रासेयो स्वयंसेवकों ने प्रेरक नाटक के जरिए दिया सामाजिक चेतना और राष्ट्र निर्माण का संदेश रायपुर : सेवा संकल्प अभियान और अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर धमतरी के मोनो नाइट इंग्लिश मीडियम स्कूल में नशामुक्त समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश पूरे उत्साह के साथ गूंजा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने…

Read More

‘सेवा मेरा योगदान’ से स्वच्छता का संदेश, वन मंत्री केदार कश्यप ने बीजापुर के ऐतिहासिक महादेव तालाब में श्रमदान कर जलकुंभी और कचरे की सफाई की, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का दिलाया संकल्प

सेवा संकल्प अभियान सेवा मेरा योगदान : वन मंत्री केदार कश्यप ने बीजापुर के महादेव तालाब में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश ऐतिहासिक महादेव तालाब में जलकुंभी और कचरे की सफाई कर लिया स्वच्छ भारत का संकल्प स्वच्छाग्रही दीदियों का हुआ सम्मान, नगरपालिका की स्वच्छता दीदियों को प्रदान किए गए पीपीई किट रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप ने बीजापुर के ऐतिहासिक महादेव तालाब में स्वच्छता अभियान में सहभागिता कर श्रमदान किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विभिन्न संगठनों के…

Read More

बीजापुर में वन्यजीव संरक्षण और प्रकृति पर्यटन को मिली नई दिशा, वन मंत्री केदार कश्यप ने रवाना किया ‘बाघ रथ’; इको-टूरिज्म से जैव विविधता संरक्षण के साथ स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

वन्यजीव संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचेगा ‘बाघ रथ’-वन मंत्री केदार कश्यप ने दिखाई हरी झंडी बीजापुर में वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ, वन मंत्री ने कहा वन एवं वन्यप्राणियों का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी साल के अंत तक बीजापुर में इको-टूरिज्म गतिविधियां शुरू करने की घोषणा, स्थानीय युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए अवसर रायपुर : वनों एवं वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बीजापुर में वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ वन मंत्री केदार कश्यप ने किया। इस अवसर पर उन्होंने इन्द्रावती टाइगर रिजर्व…

Read More

शिवरीनारायण-खैरताल मार्ग के कायाकल्प को मिली बड़ी मंजूरी, 22 करोड़ 8 लाख 59 हजार रुपये से 11.70 किमी सड़क का होगा मजबूतीकरण, पुल-पुलिया निर्माण से हजारों ग्रामीणों का आवागमन होगा सुगम

जांजगीर-चाम्पा जिले के शिवरीनारायण-खैरताल मार्ग के मजबूतीकरण के लिए 22 करोड़ 8 लाख 59 हजार रुपये की शासकीय स्वीकृति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग हुई पूरी 11.70 किलोमीटर मार्ग के मजबूतीकरण एवं पुल- पुलिया निर्माण से क्षेत्र में आवागमन होगा सुगम जांजगीर-चाम्पा : राज्य सरकार द्वारा जांजगीर-चाम्पा जिले के शिवरीनारायण- खैरताल मार्ग के मजबूतीकरण कार्य की बड़ी सौगात दिया है l शिवरीनारायण से खैरताल मार्ग के मजबूतीकरण एवं पुल-पुलिया सहित निर्माण कार्य के लिए 2208.59 लाख (22…

Read More

गांधी जयंती पर रायपुर में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, राज्यपाल रमेन डेका ने पदयात्रा में शामिल होकर युवाओं, महिलाओं और नागरिकों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सामूहिक सहभागिता का किया आह्वान

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ राज्यपाल डेका ने की पदयात्रा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर डॉ. अंबेडकर को किया नमन रायपुर  : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज राजधानी रायपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ पदयात्रा आयोजित की गई। राज्यपाल रमेन डेका पदयात्रा में शामिल हुए और नागरिकों को नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। राज्यपाल डेका ने टाउन हॉल परिसर में राष्ट्रपिता…

Read More

पोषण से मजबूत स्वास्थ्य और शिक्षा से उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ा छत्तीसगढ़, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने शुरू किया साईंश्योर न्यूट्रिशन कार्यक्रम, तीन सरकारी स्कूलों के लगभग 500 बच्चों को मिलेगा पौष्टिक आहार का निःशुल्क सहयोग

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने स्कूलों में साईंश्योर न्यूट्रिशन पायलट प्रोजेक्ट का किया शुभारंभ तीन शासकीय विद्यालयों के लगभग 500 बच्चों को मिलेगा निःशुल्क पोषण सहयोग बच्चों के स्वास्थ्य और सीखने की क्षमता को मिलेगा बढ़ावा रायपुर : प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सत्य साईं अन्नपूर्णा ट्रस्ट के सहयोग से छत्तीसगढ़ में “साईंश्योर न्यूट्रिशन कार्यक्रम” के पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ गुरुवार को किया। रायपुर जिले के तीन शासकीय विद्यालयों से शुरू किए…

Read More

स्वच्छता सिर्फ एक दिन का अभियान नहीं, जीवन का हिस्सा बने: गांधी जयंती पर राज्यपाल रमेन डेका ने लोक भवन परिसर में श्रमदान कर नागरिकों से स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने का किया आह्वान

राज्यपाल डेका ने गांधी जयंती पर की साफ-सफाई रायपुर  :  राज्यपाल रमेन डेका ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोक भवन परिसर के बाहर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर राज्यपाल डेका ने लोक भवन परिसर में स्वच्छता गतिविधियों में सहभागिता करते हुए स्वयं साफ-सफाई की। लोक भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सुबह परिसर के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने झाड़ू लगाकर कचरे को एकत्रित किया तथा उसका उचित निपटान किया। राज्यपाल डेका…

Read More

दिल्ली में सीएम विष्णुदेव साय की स्मृति ईरानी से सौजन्य मुलाकात, बस्तर के विकास मॉडल से लेकर जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा—शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पर्यटन, रोजगार और आजीविका से जुड़े प्रयासों की दी जानकारी

सीएम साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से की सौजन्य मुलाकात बस्तर के विकास मॉडल और जनकल्याणकारी योजनाओं पर की चर्चा नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव, छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने विशेष रूप से बस्तर में हो रहे विकास और बदलते…

Read More

दिल्ली में सीएम विष्णुदेव साय की BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा—बस्तर समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विकास, रोजगार और सुशासन की पहलों की दी जानकारी

सीएम साय ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की सौजन्य मुलाकात नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन की पहलों की जानकारी साझा की। उन्होंने प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे विकास, रोजगार के अवसरों और जनहित से जुड़ी योजनाओं की प्रगति से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने बस्तर सहित प्रदेश के सभी…

Read More