जशपुर के गांवों में एक साथ गूंजा स्वच्छता का संकल्प! गांधी जयंती पर सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा, स्वच्छाग्रहियों का सम्मान

सेवा संकल्प अभियान 2026 : रिफॉर्म उत्सव एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन, उत्कृष्ट स्वच्छाग्रहियों का सम्मान

जशपुर : भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के निर्देश एवं कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार 02 अक्टूबर 2026 गांधी जयंती के अवसर पर जिला जशपुर की समस्त ग्राम पंचायतों में रिफॉर्म उत्सव को जन योजना अभियान (PPC) के साथ एकीकृत कर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत स्वच्छता कार्यक्रम भी आयोजित किये गये।

रिफॉर्म उत्सव पर चर्चा:भारत सरकार द्वारा नागरिकों के जीवन को सुगम बनाने हेतु किये गये सुधारों की जानकारी फ्लिप चार्ट, पोस्टर एवं वीडियो के माध्यम से दी गई। ग्रामीणों से प्राप्त सुझावों को संकलित कर विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP) एवं ग्राम पंचायत विकास योजना के बारे में विस्तृत चर्चा किया गया।

ग्राम सभा के अन्य प्रमुख निर्णय : सड़कों पर आवारा मवेशियों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने हेतु जुर्माना, शास्ति लगाने का संकल्प, PAI 2.0, समर्थ पंचायत पोर्टल पर ऑनलाइन कर अधिरोपण,वी बी राम जी के तहत 125 दिन रोजगार गारंटी, मोर गांव मोर पानी महाअभियान, पीएम आवास प्लस 2.0 की पी डब्लू एल सूची का अनुमोदन।

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छाग्रहियों, स्वच्छता दीदियों एवं सफाई मित्रों को ग्राम सभा के माध्यम से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी पंचायतों में स्वच्छता शपथ, श्रमदान, सार्वजनिक स्थलों की सफाई एवं स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया।

रिफॉर्म उत्सव के अंतर्गत विभिन्न विभागों के विषयों को सम्मिलित करते हुए जनजागरुकता अभियान चलाकर प्रचार प्रसार भी किया गया। समस्त ग्रामों से अधिक जनसंख्या में ग्रामीण जनों ने अपनी उपस्थिति देकर विशेष ग्राम सभा को सफल बनाया।

Related posts