समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में घटी दो घटनाओं ने भाजपा के चाल,चरित्र और चेहरा को बेनकाब कर दिया है। पहले उदयपुर हत्याकांड में शामिल एक आरोपी बीजेपी का कार्यकर्ता निकला। उसके बाद जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों में से एक “तालिब हुसैन शाह“ बीजेपी का पदाधिकारी निकला जिसकी देश के गृह मंत्री के साथ तक तस्वीर है। जब ये पकड़ा गया तब पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं पर हमले की योजना बना रहा…
Read MoreCategory: होम
रमन सिंह के पत्रकार वार्ता पर कांग्रेस का पलटवार : राज्य़ में पड़े आईटी के छापे भाजपा के देशव्यापी राजनैतिक अभियान का हिस्सा है : सुशील आनंद शुक्ला
36,000 करोड़ के नान घोटाले के आरोपी रमन सिंह किस नैतिकता से मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांग रहे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह के बयान से यह साफ हो गया कि छत्तीसगढ़ में पड़े आईटी के छापे भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी राजनैतिक अभियान का हिस्सा है। भाजपा जहां पर अपने विरोधी दलों से राजनैतिक रूप से नहीं निपट पाती वहां पर वह आईटी, ईडी, सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों को आगे करती है। आईडी ने छापेमारी किया है।…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ सरकार एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के बीच हुआ एमओयू
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में प्रारंभ होगा विश्वविद्यालय का कौशल विकास केन्द्र क्षेत्रीय वन उत्पाद की होगी ब्रांडिंग, स्वरोजगार के मिलेंगे अवसर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के सर्किट हाउस में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के आजीविका व्यापार प्रशिक्षण केन्द्र एवं छत्तीसगढ़ शासन के बीच एमओयू हुआ। इसके अनुसार गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक सामुदायिक केन्द्र या कौशल विकास केन्द्र की स्थापना की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा जिले के ग्राम लालपुर में 3 हेक्टेयर भूमि आबंटित कर दी…
Read Moreराज्य तब्दील हो गया है अपराधगढ़ में, छत्तीसगढ़ में निर्भय होकर हो रहा दुष्कर्म, भूपेश यही बदलाव लाये हैं – विष्णुदेव साय
मातृशक्ति न बाहर सुरक्षित है और न ही अपने घर में सुरक्षित है, घर में घुसकर बलात्कार और नृशंस हत्या हो रही है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने जांजगीर जिले में अकलतरा इलाके में निर्भया कांड की तर्ज पर अधेड़ महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या की वारदात पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ‘वक्त है बदलाव का’ नारा लगाने वाले भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में यही बदलाव किया है। निर्भय होकर पूरे प्रदेश में…
Read Moreआर.टी.ई. प्रवेशित बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश और लेखन सामग्री उपलब्ध कराना अनिवार्य : संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी निर्देशों का कड़ाई से पालन कराएं
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश के निजी विद्यालयों में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आर.टी.ई.) अंतर्गत विद्यार्थियों को उच्च न्यायालय के पारित निर्णय के अनुक्रम में शासन द्वारा आदेश जारी किया गया है। जिसके अनुसार निःशुल्क शिक्षा के साथ-साथ हितग्राही विद्यार्थियों को विद्यालयों के द्वारा निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, गणवेश एवं लेखन सामग्री भी उपलब्ध कराना अनिवार्य है। परन्तु विभिन्न माध्यमों से यह संज्ञान में आया है कि, कुछ निजी विद्यालयों द्वारा हितग्राही विद्यार्थियों को यह सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं, जो उच्च न्यायालय एवं शासन के आदेशों…
Read Moreछत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने उद्यानिकी विभाग की ली समीक्षा बैठक : गौठानों में सामुदायिक बाड़ी के सुचारू क्रियान्वयन के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामकुमार पटेल रायगढ़ प्रवास के दौरान कार्यालय सहायक संचालक उद्यानिकी रायगढ़ में उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने शासन की महत्वाकांक्षी योजना बाड़ी एवं सामुदायिक बाड़ी को सुचारू रूप से संचालन के निर्देश दिये। साथ ही समस्त आदर्श गौठान में सामुदायिक बाड़ी क्रियान्वयन करने को कहा। समीक्षा के दौरान बैठक में जिले के सभी विकासखण्ड के उद्यान अधीक्षक, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, प्रक्षेत्र सलाहकार एवं माली शामिल हुए। बैठक में उद्यानिकी विभाग के योजनाओं की एजेण्डा अनुसार समीक्षा की…
Read Moreकलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में की विभागीय योजनाओं की समीक्षा : हितग्राहियों को समय-सीमा में मिले योजनाओं का लाभ – श्रीमती रानू साहू
योजनाओं के क्रियान्वयन की फील्ड लेवल पर मॉनिटरिंग के अधिकारियों को दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने शासकीय योजनाओं की विभागवार समीक्षा की। कलेक्टर श्रीमती साहू ने कहा कि हितग्राहियों को योजनाओं का समय-सीमा में लाभ मिले तथा उनकी समस्याओं का निराकरण हो। यह सभी विभागों का दायित्व है। इसके लिए आवश्यक है कि सभी अधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की फील्ड लेवल तक मॉनिटरिंग करें और हितग्राहियों से फीडबैक लें। इससे प्रशासकीय स्तर पर योजना के…
Read Moreस्कूलों में राइट-टू-एजुकेशन की हो रही है अवमानना : आज जनदर्शन में 28 आवेदन प्राप्त हुए
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्टर जनदर्शन मंे पहुंच रहे हैं और प्रशासनिक अमला भी उनके आवेदनों के निराकरण के लिए सतत् प्रयासरत हैं। राइट-टू-एजुकेशन में चयनित हुई छात्रा को स्कूल प्रबंधन प्रवेश नहीं दे रहा है इसे लेकर आवेदक ने आज कलेक्टर के समक्ष् जनदर्शन में आवेदन लगाया है। अपने आवेदन में उसने उल्लेखित किया है कि उसकी बेटी का चयन राइट-टू-एजुकेशन के तहत् डी.पी.एस. भिलाई में हुआ था। स्कूल प्रबंधन के द्वारा वांछित मूल्य दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जा चुका है परंतु आवेदक…
Read Moreशादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल
आरोपी के विरूद्ध थाना डभरा में अपराध क्रमांक 246/22 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा थाना डभरा क्षेत्र में रहने वाली प्रार्थियां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी मनहरण साहू द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता है और शादी के लिए बोलने पर शादी से इंकार कर बात को टाल देता था। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 246/22 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यावाही में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपी अपने घर से भागने की फिराक में है,…
Read Moreफोटोग्राफी और विडियोग्राफी टेक्नॉलाजी का उपयोग कर अधिकारी करें कार्य की समीक्षा- कलेक्टर
स्किल्ड ह्युमन रिसोर्स से सी-मार्ट का होगा संचालन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा भिलाई नगर के दौरे पर निकले थे, जहां उन्होंने आकाशगंगा सब्जी मंडी का मुआयना किया और पार्किंग व सफाई व्यवस्था को लेकर लोकल दुकानदारों से चर्चा की। मंडी में उन्हें कुछ जगह सफाई को लेकर अव्यवस्था दिखाई दी, जिस पर उन्होंने अपने साथ उपस्थित अधिकारियों को कार्य की प्रगति पर पैनी नजर रखने के लिए फोटोग्राफी और विडियोग्राफी जैसी टेक्नॉलाजी का उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने अधिकारियों को कार्य के प्रोग्रेस की स्थिति…
Read More