हसदेव अरण्य मामले में यदि राहुल जी सही है तो, भूपेश जी को बर्खास्त करें, भूपेश जी सही हैं, तो अपने स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त करें और अगर स्वास्थ्य मंत्री जी सही हैं, तो जनहित में मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर सड़क की लड़ाई लड़ें ! – बृजमोहन अग्रवाल

प्रदेश की कांग्रेस सरकार घने जंगल को, वहां के आदिवासियों को, आदिवासी संस्कृति को समाप्त करना चाहती है 3 वर्षों से रुके हुए प्रोजेक्ट को आखिर किसके दबाव में मात्र 3 महीनों में स्वीकृति दे दी गई ? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने  हसदेव अरण्य पर प्रेस वार्ता लेते हुए कहा कि भूपेश सरकार अपनी नेता सोनिया गांधी और अपने बड़े भाई अशोक गहलोत को खुश करने के लिए छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़िया के हितों की बलि दे रहे हैं। उन्होंने पूछा कि भूपेश बघेल…

Read More

जशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पानी में डूबने से मनोरा तहसील के ग्राम खोखरो बेंजोरा निवासी स्व. सुखनाराम पिता कोटरा की मृत्यु 13 नवम्बर 2020 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पुत्र धुरजन राम  हेतु 4 लाख एवं जशपुर तहसील के ग्राम पतराटोली निवासी एडमोन  पिता हेलारियुस की मृत्यु 26 जून 2020 को जाने पर…

Read More

कला जत्था टीम ने पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम पंचायत चिकनीपानी, सराईटोला और काडरो में छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की दी जानकारी

जिले में कला जत्था के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन की योजाओं का किया जा रहा है प्रचार-प्रसार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं जनसम्पर्क विभाग के दिशा-निर्देश में छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं को जिले के दूरस्थ अंचल के अंतिम छोर तक पहुंचाने के उदे्दश्य से जिले के चिनहांकित गांवों एवं हाट बाजारों में कला जत्था, स्थानीय बोली के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है साथ योजनाओं पर आधारित न्याय का छत्तीसगढ़ मॉडल जिला जशपुर पुस्तिका,…

Read More

जशपुर जिले के स्व सहायता समूहों की महिलाओं को आजीविका से जोड़कर बनाया जा रहा स्वावलंबी

पत्थलगांव और बगीचा की स्व सहायता समूह की महिलाओं को 40-40 यूनिट कुक्कुट इकाई प्रदान किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले के सभी गोठानों को स्वावलंबी बनाने के लिए बेहतर कार्य किया जा रहा है, साथ ही स्व सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न आजीविका से जोड़ा गया है। समूह की महिलाएं गोठान में विभिन्न गतिविधियों में शामिल होकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन गई है। इसी कड़ी में इसी कड़ी में पशुपालन विभाग द्वारा विकासखण्ड पत्थलगांव के 8 गोठानों में 40 यूनिट कुक्कुट ईकाई, कांसाबेल के 5 गोठानों…

Read More

जिले में नव निर्मित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में प्रथम हॉकी प्रतियोगिता 5 जून से हुआ प्रारंभ, पहला मैच जशपुर वर्सेस मनोरा के साथ खेला गया, मनोरा विकासखण्ड विजयी रही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा कल्याण गतिविधियों के तहत् जिला स्तरीय हॉकी खेल प्रतियोगिता का आयोजन 05 जून को प्रारंभ किया गया है। जिला स्तरीय हॉकी खेल प्रतियोगिता का आयोजन जिला मुख्यालय में नव निर्मित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में किया जा रहा है। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पहला मैच जशपुर वर्सेस मनोरा विकासखण्ड के साथ खेला गया। जिसमें मनोरा विकासखण्ड 6-4 से विजयी रहा। इस दौरान आयोजन…

Read More

हसदेव जंगल कटाई प्रकरण : बाबा और बघेल के बीच चल रहा यह कैसा खेल ? – विष्णुदेव

बाबा का विरोध में खड़े होना यह तो साबित कर ही रहा है कि हसदेव जंगल कटाई के फैसले में सरकार में अंतर्विरोध है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने हसदेव जंगल कटाई के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर हमला बोला है। साय ने सवाल किया है कि बाबा और बघेल के बीच यह कैसा खेल चल रहा है ? मुख्यमंत्री बघेल पेड़ कटाई का विरोध करने वालों को धमकाते हैं कि पहले अपने घर दफ्तर की बिजली बंद…

Read More

प्रधानमंत्री आवास निर्माण में राज्य सरकार नहीं कर रही है सहयोग, इसलिए हितग्राहियों को इस योजना का नही मिल पा रहा है लाभ – सांसद गोमती साय

ग्राम पाकरगांव में लगी सांसद की जन-चौपाल, केंद्र सरकार की सभी योजनाओं की दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम पाकरगांव में संसदीय संकुल परियोजना के तहत रायगढ़ लोकसभा सांसद गोमती साय ने जन चौपाल लगाकर केंद्र सरकार की सभी योजनाओं की चर्चा कर ग्रामीणों से जानकारी ली उन्होंने उपस्थित जनसमूह को बताया कि आयुष्मान भारत के अंतर्गत पंजीकृत हॉस्पिटलों में 5 लाख तक के इलाज की व्यवस्था हमारी केंद्र सरकार ने की है, जिनका आधार कार्ड नहीं बना है, किसान कार्ड नहीं बना…

Read More

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर में हिंदी माध्यम में प्रवेश प्रारंभ

अंग्रेजी माध्यम में वाणिज्य संकाय भी इसी सत्र से होगा प्रारंभ प्रवेश परीक्षा 15 जून को 11 बजे से 1 बजे के बीच की जाएगी आयोजित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम नवीन आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर नगर में शिक्षण सत्र 2022-23 से कक्षा 11 वीं (कॉमर्स) मे प्रवेश के लिए आवेदन फॉर्म आज 07 जून से उपलब्ध करा दिया गया है। इसके साथ ही इस विद्यालय में हिंदी माध्यम में भी रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए आवेदन फॉर्म उपलब्ध है।…

Read More

परिवार परामर्श केन्द्र सिटी कोतवाली जशपुर में सदस्य/काउंसलर की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर 14 प्रकरणों की सुनवाई की गई

सुनवाई उपरांत 01 प्रकरण में आपसी समझौता किया गया एवं 01 प्रकरण में फै.ना. देकर न्यायालय जाने की सलाह दी गई।   समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर दिनांक 07.06.2022 को जिला मुख्यालय जशपुर स्थित परिवार परामर्श केन्द्र सिटी कोतवाली जशपुर में 14 प्रकरणों की सुनवाई के लिये सदस्य/काउन्सलर की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर सुनवाई की गई। 02 प्रकरण में दोनों पक्ष उपस्थित आये इसमें से 01 प्रकरण में आपसी समझौता किया गया एवं 01 प्रकरण में फै.ना. देकर न्यायालय जाने की सलाह दी गई। अन्य 07 प्रकरण में केवल 01 पक्ष…

Read More

शासन की मंशा के अनुसार गौठानों को बनाएं ग्रामीण औद्योगिक पार्क, शासकीय संस्थाओं की आवश्यकता के लिए स्थानीय स्वसहायता समूहों से हो सामग्री की खरीदी- कलेक्टर

कृषि एवं सहयोगी विभागों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर रजत बंसल ने सोमवार को कृषि एवं सहयोगी विभागों की बैठक में गौठानों को शासन की मंशा के अनुसार ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रुप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौठानों में वर्मी कंपोस्ट और सुपर कंपोस्ट के निर्माण के साथ ही वहां मछली पालन, मुर्गी पालन, अण्डा उत्पादन, मशरुम उत्पादन, बकरी पालन, डेयरी, सुकर पालन, सब्जी-बाड़ी, राईस मिल, तेल प्रसंस्करण आदि गतिविधियां प्रमुखता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक…

Read More