मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर मुख्य सचिव ने सभी विभागों को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजा पत्र अब पृथक से निविदा की आवश्यकता नहीं और सीधे क्रय की सुविधा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार राज्य शासन के समस्त विभागों, शासकीय उपक्रमों तथा नगर निगमों आदि संस्थाओं को ‘‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’’ ब्रांड के उत्पादों को अपनी आवश्यकतानुसार छूट के साथ अनिवार्य रूप से क्रय करने के निर्देश दिए गए हैं। इस तारतम्य में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन द्वारा राज्य के समस्त विभागों, अध्यक्ष राजस्व मंडल बिलासपुर,…
Read MoreCategory: होम
जशपुर जिले में हितग्राही को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का मिला लाभ, बैंक ने इन्सुरेन्स क्लेम की प्रक्रिया को पूर्ण कर नामिनी के खाते में अंतरित की राशि
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जशपुर जिले के हितग्राही को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का सार्थक लाभ मिला है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा गम्हरिया के शाखा प्रबन्धक माधव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बैंक शाखा के ग्राहक श्रीमती अनिता बाई की मृत्यु 05 दिसम्बर 2021 को होने के पश्चात मृतक के नॉमिनी को बैंक ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में पंजीकृत होने की जानकारी दी एवं बैंक ने इन्सुरेन्स क्लेम की प्रकिया को पूर्ण कर सम्बंधित कार्यालय में प्रेषित किया जिसके फलस्वरूप मृतक की नामिनी…
Read Moreअन्य पिछड़ा वर्ग हेतु औद्योगिक क्षेत्रों में 10 प्रतिशत भू-खंड आरक्षित किए जाएंगे, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग ने जारी की अधिसूचना
मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल, अन्य पिछड़ा वर्गों को भू-खंड भू-प्रब्याजि दर के 10 प्रतिशत दर तथा 1 प्रतिशत भू-भाटक पर दिए जाएंगे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को अन्य पिछड़ा वर्ग के नागरिकों में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक क्षेत्रों में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 10 प्रतिशत भू-खंड आरक्षित करने तथा भू-प्रीमियम दर के 10 प्रतिशत दर तथा 1 प्रतिशत भू-भाटक पर उपलब्ध कराने की घोषणा के परिपालन में राज्य सरकार द्वारा ‘‘औद्योगिक नीति-2019-24’’…
Read Moreस्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए राज्य की 338.79 करोड़ रूपए की वार्षिक कार्ययोजना को मिली स्वीकृति, 15वें वित्त आयोग के तहत मिली स्वीकृति
स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैठक सम्पन्न समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में 15वें वित्त आयोग के माध्यम से स्वास्थ्य अनुदान के क्रियान्वयन के लिए गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। भारत सरकार द्वारा 15वें वित्त आयोग के तहत राज्य के 338.79 करोड़ रूपए के प्रस्ताव को स्वीकृति प्राप्त हुई है। मुख्य सचिव श्री जैन ने राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के…
Read Moreउपायुक्तों ने किया संभाग स्तरीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण, अनुपस्थित पाये गये 5 अधिकारी-कर्मचारियों को शो कॉज नोटिस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर, कमिश्नर डॉ. संजय अलंग के निर्देश पर आज कार्यालय के उपायुक्तों द्वारा संभाग स्तरीय दो कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अनुपस्थित पाये गये 5 अधिकारी-कर्मचारियों को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि सभी शासकीय कार्यालय राज्य सरकार के निर्देशानुसार अब सवेरे 10 बजे से आम जनता के लिए खुल रहे हैं। अधिकारी कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इसका आकस्मिक निरीक्षण भी किया जा रहा है। इस सिलसिले में राजस्व उपायुक्त श्री अखिलेश…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भूमकाल दिवस पर आदिवासी जननायक अमर शहीद गुंडाधुर को किया नमन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में भूमकाल स्मृति दिवस पर अमर शहीद आदिवासी जननायक गुंडाधुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी भी उपस्थित थे । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अमर शहीद गुण्डाधुर को याद करते हुए कहा कि आजादी सेे पहले अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्रों में भी विरोध का स्वर उठा। इस विरोध को बुलंद करने में आदिवासी जननायकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपना सर्वस्व…
Read Moreकलेक्टर ने ओरछा विकासखंड के मैदानी अमले की ली बैठक, ओरछा में वैक्सीनेशन बढ़ाने सभी समन्वय के साथ कार्य करें-कलेक्टर श्री रघुवंशी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर, कलेक्टर रितुराज रघुवंशी ने आज ओरछा विकासखण्ड के विश्राम गृह में स्वास्थ्य, पंचायत सचिव एवं आंगनबाड़ी पर्यवेक्षकों की बैठक लेकर अधिक से अधिक वैक्सीनेशन करने पर जोऱ दिया। बैठक में कलेक्टर श्री रघुवंशी ने कहा कि ओरछा विकासखंड में लक्ष्य के अनुरूप हुए वैक्सीनेशन संतोषजनक नहीं हैं। कोविड-19 के प्रभावी रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन की गति को बढ़ाने की आवश्यकता है, जिसके लिए पंचायत सचिवों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने ग्राम पंचायतवार वैक्सीनेशन की जानकारी पंचायत सचिवों से ली। ग्रामों में शून्य वैक्सीनेशन वाले सचिवों को…
Read Moreसमय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश : मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना का समुचित क्रियान्वयन सुनिश्चित की जाए: श्री बंसल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, कलेक्टर रजत बंसल ने मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना को राज्य शासन की अत्यंत महत्वाकांक्षी एवं विशेष प्राथमिकता वाले योजना बताते हुए बस्तर जिले में इसका शत प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री बंसल आज कलेक्टोरेट जगदलपुर के प्रेरणा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में स्वास्थ्य एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत हाट-बाजारों में लगाए जाने वाले क्लीनिकों में इलाज किए जाने वाले मरीजों की संख्या भी समुचित होनी…
Read Moreकिसान की बेटी पार्वती बनेगी डॉक्टर, कांकेर शासकीय मेडिकल कॉलेज में हुआ चयन,युवोदय एकेडमी से मिले निःशुल्क मार्गदर्शन से नीट क्लियर करने में मिली सहायता
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, होनहार युवाओं को चिकित्सा और इंजीनियरिंग जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी के लिए बस्तर जिले में शुरु किए गए निःशुल्क कोचिंग संस्थान युवोदय एकेडमी से मिले मार्गदर्शन के कारण एक ग्रामीण किसान की बेटी पार्वती का डॉक्टर बनने का सपना पूरा होने जा रहा है। बकावंड विकासखण्ड के बोरीगांव के किसान घनश्याम कोकड़े की बेटी पार्वती का चयन कांकेर मेडिकल काॅलेज में एमबीबीएस छात्रा के तौर पर होने के कारण घर में खुशियों की लहर छा गई है। पांच बहन और एक भाईयों में सबसे छोटी…
Read Moreजशपुर आदिवासी विकास विभाग में फर्जी नियुक्ति मामले में जांच हेतु भाजपा संगठन ने बनाया जांच दल, पढ़े कौन कौन सम्मिलित है जांच दल में……
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/जशपुर. भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय द्वारा जशपुर जिले के आदिवासी विकास विभाग में रिश्वत लेकर फर्जी नियुक्ति आदेश देने के चर्चित मामले में जांच करने हेतु दल कर गठन किया है। दर्जनों छत्तीसगढ़ी बेरोजगार युवाओं से हुई ठगी के इस बेहद गंभीर मामले की जांच के लिये गठित भाजपा के जांच दल में छः सदस्य नियुक्त किये गये है। यह दल प्रकरण की जांच कर एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट पार्टी को सौंपेगा। गठित जांच दल में रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय,…
Read More