सरकार अंततः गौठानो का नाम बदलकर शुरू करने मजबूर हुई – सुरेंद्र वर्मा

रायपुर/08 अगस्त 2025। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के द्वारा आरंभ किए गए गौठान योजना का नाम बदलकर गौधाम के नाम से संचालित करने के निर्णय को भाजपा सरकार का यू -टर्न करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सरकार अंततः गौठानो का नाम बदलकर शुरू करने मजबूर हुई। पौने दो साल बाद ही सही यह सरकार जागी तो सही। जो लोग राजनैतिक दुर्भावनावश गोठान का विरोध कर रहे थे, विगत 20 महीनों में स्वयं की कोई योजना ला नहीं सके, अब गौ…

Read More

विरोध का तर्क नहीं होने पर भाजपा अमर्यादित आचरण करती है – सुशील आनंद शुक्ला

अडानी परस्ती का खुलासा होने पर भाजपा तिलमिला गयी रिमोट कंट्रोल और मदारी की संज्ञा राजनैतिक तौर पर सामान्य उपमाएं है रायपुर/08 अगस्त 2025। भाजपा के सोशल मीडिया पोस्ट पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रिमोट कंट्रोल और मदारी की संज्ञा राजनैतिक तौर पर सामान्य उपमाएं हैं। देश के उच्च सदन राज्यसभा, लोकसभा और विभिन्न राज्यों के विधानसभाओं के भीतर भी ऐसे वक्तव्य अनेकों बार अलग-अलग दलों के संसद और विधायकों के द्वारा अपने उद्बोधनों में…

Read More

भाजपा सरकार में छत्तीसगढ़ बना अपराध और नशाखोरी का गढ़ – दीपक बैज

डबल इंजन की सरकार में ड्रग्स कैसे पाकिस्तान से छत्तीसगढ़ पहुंच रहा ? रायपुर/08 अगस्त 2025। भाजपा सरकार के राज में छत्तीसगढ़ अपराध और नशाखोरी का गढ़ बन गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में रोज- रोज हो रही आपराधिक घटनाएं, हत्या, बलात्कार, चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ती, नशे का व्यापार प्रदेश की खास्ताहाल हो चुकी कानून व्यवस्था का उदाहरण है। राज्य की राजधानी में औसतन रोज एक से दो हत्याएं हो रही है। प्रदेश का कोई शहर नहीं बचा है, जहां हत्या, बलात्कार, चाकूबाजी की…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन पर बहनों को दिया सच्चा तोहफा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री का बहनों को उपहार – उज्ज्वला योजना के तहत ₹300 प्रति सिलेंडर की सब्सिडी वित्त वर्ष 2025-26 तक जारी रहेगी रायपुर, 08 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत प्रति LPG सिलेंडर पर ₹300 की सब्सिडी को  वित्त वर्ष 2025-26 तक जारी रखने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय का स्वागत करते हुए इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर देश की करोड़ों बहनों के…

Read More

पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे की अंतिम कृति “मैं छत्तीसगढ़ बोलता हूँ” का हुआ विमोचन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा – हास्य कवि डॉ. दुबे अपनी हँसती-गुदगुदाती कविताओं के माध्यम से सदैव रहेंगे हमारे बीच जीवित

पद्मश्री डॉ. दुबे ने देश-विदेश में बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रायपुर, 08 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज शाम स्वर्गीय पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे की जयंती के अवसर पर उनकी अंतिम काव्य कृति “मैं छत्तीसगढ़ बोलता हूँ” के विमोचन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। यह आयोजन राजधानी स्थित मैक कॉलेज ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की। मुख्यमंत्री श्री साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने…

Read More

बिलासपुर पुलिस को डीजीपी का समीक्षा बैठक में निर्देश : चेतना अभियान को संस्थागत करने पर जोर, घटनास्थल पर तत्काल पहुंचें अधिकारी, ई-साक्ष्य और NAFIS का करें अधिकतम उपयोग, डीजीपी गौतम बोले – “विजिबल पुलिसिंग और फरियादी की सुनवाई हो प्राथमिकता”.

पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ श्री अरुण देव गौतम द्वारा ली गई बिलासपुर जिले की समीक्षा बैठक, बेहतर पुलिसिंग हेतु दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश. बिलासपुर. 08 अगस्त 2025 : छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा बिलासपुर जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की गुणवत्ता को लेकर समग्र समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने जिले में चल रही सामुदायिक पुलिसिंग, विजिबल पुलिस व्यवस्था, अपराध डिटेक्शन और E-गवर्नेंस आधारित प्रक्रियाओं पर प्रस्तुतिकरण दिया। डीजीपी ने पुलिस के वेलफेयर, फील्ड रिस्पॉन्स,…

Read More

ईमानदारी और निष्ठा से निभाई गई जिम्मेदारी देती है सकारात्मक परिणाम – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री श्री साय ने IIM रायपुर के सुशासन फेलोशिप छात्रों से आत्मीय संवाद में साझा किए अपने अनुभव जीवन के अनुभवों से सिखाए सुशासन के गुर, विद्यार्थियों के जिज्ञासापूर्ण प्रश्नों के दिए प्रेरक उत्तर रायपुर, 08 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ईमानदारी और निष्ठा से निभाई गई जिम्मेदारी हमेशा सकारात्मक परिणाम देती है। जनसेवा में ईमानदारी और समर्पण के साथ लगे रहने  पर जनता का स्नेह और आशीर्वाद अवश्य ही प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री श्री साय आज मंत्रालय महानदी भवन के पंचम तल स्थित नवनिर्मित सभागार में…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं, कहा- रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है

रायपुर, 08 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और परस्पर सौहार्द की मंगलकामना करते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता, समर्पण और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा को दर्शाता है, जिसमें बहनें अपने भाई की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और सुरक्षा के लिए रक्षा-सूत्र बांधती हैं, वहीं भाई भी बहनों की…

Read More

अबूझमाड़ के जंगलों से निकले खेल के सितारे : 136 से ज्यादा टीमों ने किया वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन, नारायणपुर में वॉलीबॉल का महासंग्राम शुरू, 25 हजार तक के इनाम और युवाओं में दिखा गजब का उत्साह.

थाना स्तर एवं मुख्यालय स्तर पर होगा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन जिले के सभी 14 थानों क्षेत्र एवं कैंप कुतुल में किया जा रहा आयोजन, थाना स्तर पर विजेता टीमें होंगे मुख्यालय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में सम्मिलित. सभी थाना क्षेत्र से कुल 136 से ज्यादा टीमों का हुआ रजिस्ट्रेशन, सबसे अधिक कुतुल कैंप में हुआ कुल 18 टीमों का रजिस्ट्रेशन. नारायणपुर. 08 अगस्त 2025 : नारायणपुर जिले में 07 अगस्त 2025 से अबूझमाड़ खेल उत्सव के तहत वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, जो युवाओं की खेल प्रतिभा को…

Read More

स्नेह और संस्कार का प्रतीक बना रक्षाबंधन: ब्रह्मकुमारी बहनों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बाँधा रक्षा-सूत्र

रायपुर, 08 अगस्त 2025/ रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, रायपुर की संचालिका ब्रह्मकुमारी सविता बहन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की और उन्हें रक्षा-सूत्र बाँधकर उनके स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद जीवन की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने ब्रह्मकुमारी बहनों का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी भावनात्मक एकता और सामाजिक मूल्यों की गहराई को दर्शाने वाला अनुपम उत्सव है।उन्होंने कहा कि रक्षा-सूत्र में निहित शुभकामनाएँ उन्हें अपने कर्तव्यों…

Read More