हाइवे पेट्रोलिंग वाहन द्वारा जिले के नेशनल हाईवे में लगातार पेट्रोलिंग किया जा रहा है, जिसके द्वारा बीच रोड में लापरवाही पूर्वक खड़े वाहनों के चालकों के विरूद्ध की जा रही है कड़ी कार्रवाई. सभी वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 285 बीएनएस (BNS) के तहत कार्यवाही किया गया है, जिन्हें माननीय न्यायालय में किया गया पेश. जांजगीर-चांपा. 07 जुलाई 2025 : जांजगीर-चांपा जिले में नेशनल हाईवे पर हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से जिला पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। 06 जुलाई 2025 को हाईवे पेट्रोलिंग के…
Read MoreCategory: होम
बिजली की कड़क से पहले जान लें ये बातें! जशपुर में गिरी आकाशीय बिजली के मद्देनज़र जिला प्रशासन की चेतावनी और जीवनरक्षक निर्देश, जारी किया हेल्पलाइन और मुआवजा गाइडलाइन
सतर्कता बरतने के साथ जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की अपील की जशपुर, 07 जुलाई 2025/ बरसात के मौसम में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहता है। इससे बचाव के लिए कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आम नागरिकों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियाँ अपनाने की अपील की है और कहा है की बिजली एक शक्तिशाली प्राकृतिक घटना है, लेकिन यदि हम सतर्क और तैयार रहें, तो जानमाल का नुकसान कम किया जा सकता है। बिजली से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां जिला प्रशासन ने जानकारी देते…
Read Moreजनसंपर्क अधिकारी नूतन सिदार ने बेटे के जन्मदिन को बनाया यादगार, दिव्यांग बच्चों संग बांटी खुशियां – जशपुर में ‘न्योता भोजन’ का प्रेरणादायक आयोजन
खेल सामग्री, टिफिन, पानी बोतल और कॉपियां भेंट कर बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान जशपुर, 7 जुलाई 2025: जहां ज्यादातर लोग जन्मदिन पर खुद को विश करवाना पसंद करते हैं, वहीं जशपुर की जिला जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती नूतन सिदार ने अपने बेटे प्रखर कुमार के जन्मदिवस को एक विशेष और मानवीय पहल के रूप में दिव्यांग बच्चों के साथ मनाने का निर्णय लिया। छत्तीसगढ़ शासन की “न्योता भोजन” योजना के अंतर्गत 6 जुलाई को समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र, जशपुर में एक सामाजिक सौहार्द और संवेदनशीलता से भरा आयोजन…
Read Moreजगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में दिव्य सुना वेष दर्शन : देवशयनी एकादशी पर हुआ भव्य आयोजन, नागपुरी-ओड़िया भजनों की गूंज में श्रद्धालुओं ने किया आध्यात्मिक उत्सव का अनुभव, कौशल्या साय ने की भक्ति में लीन शिरकत. दुर्लभ दर्शन पर उमड़ा जनसैलाब.
भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु जी का पारंपरिक सुना वेष में दर्शन कर, ओड़िया एवं नागपुरी भजन की धुनों पर झूमे श्रद्धालु. दोकड़ा/कुनकुरी. 07 जुलाई 2025 : देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर झारखंड के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर में पारंपरिक ‘सुना वेष’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धा, संस्कृति और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस विशेष दिन पर श्रीमती कौशल्या साय ने भगवान के दर्शन कर भक्ति-रस में डूबे श्रद्धालुओं संग ओड़िया व नागपुरी भजनों पर झूमते हुए आध्यात्मिक वातावरण को और भी भावपूर्ण…
Read Moreजुए की फड़ पर पुलिस की बड़ी रेड! अरिहंत कॉम्पलेक्स से 6 जुआरी गिरफ्तार, ₹43,400 कैश और ताशपत्तियां जब्त
जुआरियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 168/25 धारा 3(2) छत्तीसगढ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध किया गया है पंजीबद्ध एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम की कार्यवाही रायपुर, 7 जुलाई 2025 : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को जुआ/सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस…
Read More175 बार रक्तदान कर बनाया रिकॉर्ड, देश में बने नंबर वन रक्तदाता, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया सम्मानित, सभी से रक्तदान करने की अपील
रायपुर, 7 जुलाई 2025 : महावीर इंटरकांटिनेंटल सर्विस आर्गेनाइजेशन रायपुर के सचिव, सामाजिक कार्यकर्ता नवनीत झा के द्वारा 175वी बार ब्लड डोनेशन करके नया रिकॉर्ड बना लिया है। वे ऐसा करने वाले देश के नंबर वन रक्तदाता हो गए हैं। विश्व रिकॉर्ड एक ही व्यक्ति के द्वारा 185 बार रक्तदान का है। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल थे। उन्होंने रक्तदाता नवनीत झा का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत, अभिनंदन किया। उन्होंने बधाई देते हुए आह्वान किया कि प्रत्येक नागरिक को साल में एक बार रक्तदान…
Read MoreCRIME NEWS : घर में अकेली नाबालिग से की छेड़छाड़, पामगढ़ में शर्मनाक वारदात, छेड़छाड़ कर भागा आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक अभिरक्षा में जेल.
आरोपी दीपक खुंटे उम्र 31 वर्ष निवासी पेण्ड्री थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चाम्पा के विरूद्ध धारा 75 (1)(i), 351(3), 333 बी.एन.एस.,12 पाक्सो एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही. जांजगीर-चाम्पा. 06 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में थाना पामगढ़ पुलिस ने एक नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में तेज कार्रवाई करते हुए 31 वर्षीय आरोपी दीपक खुंटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने 3 जुलाई को दोपहर में घर पर अकेली बालिका को देखकर सूनेपन का फायदा उठाया और उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की।…
Read Moreप्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर 22 लाख की ठगी! रायपुर में कॉल करके फंसाया, फर्जी दस्तावेज दिखाकर उगाहे लाखों – एंटी क्राइम यूनिट की रेड में 2 शातिर गिरफ्तार
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही रायपुर, 6 जुलाई 2025 : प्रार्थी प्रफुल्ल बंजारी ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह देवपुरी, रायपुर में रहता है। वर्ष 2022 में उसकी मुलाकात एन. जिल्लैया उर्फ एन.जीतू, राजीव नगर शहीद स्मारक के सामने रायपुर से हुआ था, जिसने प्रार्थी को नगर निगम रायपुर से प्रधानमंत्री आवास अमलीडीह न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर में मकान दिलाउंगा कहकर प्रार्थी से 2,00,000/- रूपये में सौदा तय हुआ था। उसके पश्चात् एन. जिल्लैया उर्फ एन.…
Read Moreभिलाई से अमेरिका-कनाडा तक साइबर ठगी का जाल: क्रिप्टो करेंसी, टेलीग्राम और वायरस लिंक से करोड़ों की ठगी, 9 आरोपी गिरफ़्तार….पढ़ें विस्तर से…!
विगत 01 माह से भिलाई में कॉल सेंटर खोलकर दिल्ली एवं फरीदाबाद के आरोपियों द्वारा किया जा रहा था, ऑनलाईन गिरोह का सचांलन फर्जी ई-सिम का उपयोग कर कम्प्यूटर / लैपटाप मे फर्जी लिंक के माध्यम से वायरस / बग भेजकर सुधारने के नाम पर किया जाता था ठगी, यू.एस.डी.टी. एंव क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से डॉलर के रूप में ई-वॉलेट में प्राप्त किया जाता था ठगी का रकम, टेलीग्राम एप्प के माध्यम से सायबर ठगी को दिया जाता था अंजाम, आरोपियों द्वारा हवाला के माध्यम से प्राप्त किया जाता…
Read Moreकांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने किसान, जवान, संविधान सभा स्थल का किया निरीक्षण
रायपुर/06 जुलाई 2025। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रभारी सचिवगण एस. सम्पत, जरिता लैतफंलाग, विजय जांगडि के साथ कांग्रेस के किसान, जवान, संविधान सभा स्थल, सांईस कालेज मैदान की तैयारियों का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया। 7 जुलाई को कांग्रेस के द्वारा किसान, जवान, संविधान सभा का आयोजन राजधानी रायपुर के साईंस कालेज मैदान में किया गया है। इस सभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महामंत्री श्री वेणुगोपाल संबोधित…
Read More