एकादशी पर्व पर श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में दीप प्रज्वलन एवं महाआरती का हुआ आयोजन. पूरे आयोजन में दोकड़ा एवं आसपास के ग्रामों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. दोकड़ा/कुनकुरी/जशपुर. 22 जुलाई 2025 : एकादशी पर्व के पावन अवसर पर श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में श्रद्धा, भक्ति और दिव्यता का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर दीपों की जगमगाहट से रोशन हुआ तो भजन-कीर्तन और जयघोषों से वातावरण भक्तिमय। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय की विशेष उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी…
Read MoreTag: #JagannathTempleDokra
जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में दिव्य सुना वेष दर्शन : देवशयनी एकादशी पर हुआ भव्य आयोजन, नागपुरी-ओड़िया भजनों की गूंज में श्रद्धालुओं ने किया आध्यात्मिक उत्सव का अनुभव, कौशल्या साय ने की भक्ति में लीन शिरकत. दुर्लभ दर्शन पर उमड़ा जनसैलाब.
भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु जी का पारंपरिक सुना वेष में दर्शन कर, ओड़िया एवं नागपुरी भजन की धुनों पर झूमे श्रद्धालु. दोकड़ा/कुनकुरी. 07 जुलाई 2025 : देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर झारखंड के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर में पारंपरिक ‘सुना वेष’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धा, संस्कृति और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस विशेष दिन पर श्रीमती कौशल्या साय ने भगवान के दर्शन कर भक्ति-रस में डूबे श्रद्धालुओं संग ओड़िया व नागपुरी भजनों पर झूमते हुए आध्यात्मिक वातावरण को और भी भावपूर्ण…
Read Moreश्रीजगन्नाथ की मौसीबाड़ी यात्रा पर मां लक्ष्मी का प्रतिकार, दोकड़ा में रथ तोड़ने की परंपरा ने रच दिया भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम
श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ निभाई गई हेरा पंचमी की रश्म डांडिया व रंगोली प्रतियोगिता ने भरा आयोजन में रंग दोकड़ा-जशपुर, 2 जुलाई 2025 : श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में हेरा पंचमी की पारंपरिक और धार्मिक रस्म पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव से संपन्न हुई। यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भी सराबोर रहा। मां लक्ष्मी जी की नाराज़गी – परंपरा अनुसार रथ तोड़ने की रस्म हेरा पंचमी परंपरा के अनुसार, जब भगवान श्रीजगन्नाथ अपने भाई बलभद्र…
Read Moreरथयात्रा की आस्था में विकास का वचन: मुख्यमंत्री साय ने गिनाईं 2025 की प्रमुख योजनाएं—आवास, कृषि, शिक्षा, डिजिटल ग्राम और नक्सलमुक्त बस्तर के रोडमैप का ऐलान
जशपुर 27 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कांसाबेल विकास खंड ग्राम दोकड़ा में भव्य रथयात्रा में अपनी पत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सभी को रथयात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी के पूर्व 1942 में दोकड़ा में सुदर्शन सतपथी एवं सुशीला सतपथी द्वारा रथयात्रा की शुरुआत हुई थी। 1968 में मंदिर का भी निर्माण हुआ था। बचपन में हम इस मंदिर में बगिया से पैदल चलकर रथ यात्रा देखने आया करते थे। समय के साथ यह मंदिर जीर्ण अवस्था में आ गया था, जिसका…
Read Moreदोकड़ा में आस्था का महासंगम : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रथ यात्रा में बने गजपति महाराजा, ओडिशा के पुरोहितों की उपस्थिति में निभाई गई परंपरागत रस्में, 27 जून को निकलेगी भव्य यात्रा
दोकड़ा-जशपुर, 22 जून 2025 : ऐतिहासिक एवं धार्मिक दृष्टिकोण से प्रतिष्ठित श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में इस वर्ष रथ यात्रा का आयोजन अत्यंत भव्य रूप में किया जा रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय को गजपति महाराजा की परंपरागत भूमिका सौंपी गई है। यह भूमिका उन्हें ओडिशा से आए विशेष पुरोहितों की उपस्थिति में विधिवत रस्मों के साथ प्रदान की गई। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निभाई गई रस्में ओडिशा संबलपुर के आमंत्रित पुरोहितों ने बगिया स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर…
Read Moreदोकड़ा में जागा आस्था का ज्वार : श्री जगन्नाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में विधायिका गोमती साय की उपस्थिति, भक्तिभाव और संस्कृति का संगम, कार्यक्रमों में उमड़ा जनसैलाब.
विधायक गोमती साय और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संध्या आरती में हुए सम्मिलित, आज रात्रि में होगा रंगारंग नागपुरी कार्यक्रम, झारखंड के कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुतियाँ. दोकड़ा. 27 मई 2025 : कुनकुरी के दोकड़ा ग्राम में श्री जगन्नाथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत अष्ट प्रहरी पाठ, संध्या आरती और रंगारंग नागपुरी कार्यक्रम ने श्रद्धा और संस्कृति का ऐसा संगम रचा, जिसने हजारों श्रद्धालुओं को भक्ति-भाव में डुबो दिया। कार्यक्रम में विधायक गोमती साय की उपस्थिति ने आयोजन को और भी गौरवशाली बना दिया। आज शोभा-यात्रा और सांस्कृतिक संध्या के साथ…
Read Moreश्री जगन्नाथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भव्य आयोजन, धार्मिक कार्यक्रम के साथ रात्रि भजन संध्या का आयोजन, आज उड़ीसा के संबलपुर के मशहूर बादी पाला का होगा रंगारंग कार्यक्रम.
दोकड़ा-जशपुर, 23 मई 2025 : यहां के नवनिर्मित श्री जगन्नाथ मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया है,इस धार्मिक कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु रोजाना शामिल हो रहे हैं।बीती रात को यहां झारखंड के मशहूर गायिका ,ओडिशा के गायक जगदीश बड़ाइक,सुमन गुप्ता रांची,उर्मिला महतो एवं ग्रुप के द्वारा नागपुरी भजन से समां बांधे,रात भर नागपुरी,ओड़िया भजनों से भक्त झूमते रहे।आज शुक्रवार को प्रातः 7 बजे से सूर्य पूजन, मंडल पूजन,शिखर कलश एवं नीलचक्र स्थापना,पार्श्व विग्रह महास्नान कार्यक्रम किया जा रहा है,वहीं आज रात को ओडिशा…
Read Moreभगवान जगन्नाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय को,श्री जगन्नाथ मंदिर समिति द्वारा श्री महाप्रभु का स्वरूप किया गया भेंट.
जशपुर, 23 मई 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने बुधवार को कांसाबेल विकास खंड के ग्राम दोकड़ा के प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर का जीर्णोद्धार पश्चात प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे,इस दौरान उन्होंने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की,श्री जगन्नाथ मंदिर समिति दोकड़ा द्वारा उन्हें श्री जगन्नाथ स्वामी,सुभद्रा मां,बलभद्र स्वामी जी का स्वरूप भेंट किया। उल्लेखनीय है कि दोकड़ा में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 1942 से निकाली जा रही है। रथ…
Read Moreभगवान श्री जगन्नाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में उमड़ रही है भक्तों की भीड़, द्वितीय दिवस की पूजा हुई प्रारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल.
जशपुर, 22 मई 2025 : दोकड़ा में नव निर्मित श्री जगन्नाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम प्रारंभ हो चुकी है,श्रद्धालु बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल में पहुंच रहे है।प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के द्वितीय दिवस की पूजा अर्चना शुरू हो गई है,इस मौके पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय शामिल हुईं। उल्लेखनीय है कि दोकड़ा में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 1942 से निकाली जा रही है। रथ यात्रा की शुरुआत दोकड़ा गांव के पंडित स्व सुदर्शन सतपथी और उनकी धर्मपत्नी श्री सुशीला सतपथी के द्वारा शुरू किया गया था।…
Read Moreपूरी से माता विमला, माता लक्ष्मी सहित भगवान जगन्नाथ के नीलचक्र पहुंचते ही जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में गूंजे हरिनाम, निकली भव्य शोभा यात्रा, जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में पहली बार ऐसा ऐतिहासिक आयोजन.
21 मई से शुरू होगा सात दिवसीय धार्मिक महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि. कुनकुरी/दोकड़ा. 17 मई 2025 : श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में 21 मई से प्रारंभ होने जा रहे 7 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। पूरी से माता विमला, माता लक्ष्मी और भगवान जगन्नाथ का नीलचक्र आज भव्य शोभायात्रा के साथ मंदिर परिसर पहुंचा, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और हरिनाम संकीर्तन के बीच उसका स्वागत किया गया। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि हजारों श्रद्धालुओं के लिए एक आध्यात्मिक अनुभव…
Read More