स्वास्थ्य विभाग ने बीमारियों से बचाव के लिए सर्तकता बरतने की अपील की जशपुर, 04 जुलाई 2025/ बरसात का मौसम प्रारम्भ होते ही मौसमी बीमारियों एवं महामारी का खतरा बढ़ जाता है। इस खतरे से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर जिले में व्यापक तैयारी की गई है। इसके तहत जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में काम्बेक्ट टीम का गठन किया गया है। इन टीमों के दल प्रभारी संबंधित स्वास्थ्य संस्थाओं के प्रभारी अधिकारी बनाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा…
Read MoreCategory: होम
जशपुर में सांप काटने से महिला की मृत्यु, प्रशासन ने परिजनों को 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी
जशपुर 04 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के प्रकरण में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् एक प्रकरणों हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें बागबहार तहसील अंतर्गत ग्राम गोलियागढ़ निवासी स्व. पुनिता पैंकरा का सांप के काटने से 23 मई 2024 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम मृतिका के पति देवनारायण पैंकरा हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreकोतरारोड़-जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : खुलेआम चल रहा था खुड़खुड़िया जुआ, पुलिस ने मारा छापा, जुआ फड़ से उड़ रही थी हजारों की नकदी, पांच जुआरी चढ़े हत्थे, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्रवाई.
कोतरारोड़ और जूटमिल पुलिस ने पकड़े पांच आरोपी, आरोपियों से ₹12,130 रूपये, जुआ सामाग्री जब्त. रायगढ़. 4 जुलाई 2025 : रायगढ़ जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। 2 जुलाई को कोतरारोड़ और जूटमिल थाना पुलिस ने दो स्थानों पर दबिश देकर खुड़खुड़िया जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। आरोपियों से कुल ₹12,130 नगद और जुआ सामग्री जब्त कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देश पर की गई है,…
Read Moreखून से सनी पारिवारिक रंजिश की कहानी : खेत और धान के बंटवारे पर भाई बना कातिल, लैलूंगा के बैस्कीमुड़ा में दिल दहला देने वाली वारदात, छोटे भाई ने बसूला मारकर कर दी बड़े भाई की हत्या, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.
लैलूंगा पुलिस ने भाई की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर, लैलूंगा के ग्राम बैस्कीमुड़ा की घटना. थाना लैलूंगा में आरोपी अरविंद पैकरा (32वर्ष) के विरुद्ध अपराध क्रमांक 186/2025 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का मामला दर्ज कर की जा रही जांच. रायगढ़. 04 जुलाई 2025 : रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम बैस्कीमुड़ा में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया, जब छोटे भाई अरविंद पैकरा ने बसूला से वार कर अपने सगे बड़े भाई अर्जुन पैकरा की बेरहमी से हत्या…
Read Moreजशपुर में न्याय की नई पहल: मध्यस्थता अभियान से विवादों में मिल रहा समाधान, 01 जुलाई से 07 अक्टूबर तक चल रहा विशेष अभियान!
जशपुर, 04 जुलाई 2025/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति के सहयोग से विशेष मध्यस्थता अभियान भारत के सभी तालुका, न्यायालयों, जिला न्यायालयों एवं उच्च न्यायालय में लंबित मामलों का निराकरण करने 90 दिवस का मध्यस्थता अभियान 01 जुलाई से 07 अक्टूबर 2025 तक चलाया जा रहा है। इस तारतम्य में माननीय श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिला एवं तालुका स्तर के पैरालीगल वालिटियर द्वारा अभियान के…
Read Moreजशपुर में सनसनीखेज वारदात: खेत के विवाद में ‘खूनी हैवानियत’ पर उतरा आदतन गुंडा सुनील यादव, बुजुर्ग की उंगली दांत से काटकर अलग की — पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल, अब खुलेगी गुंडा लिस्ट!
आरोपी सुनील है आदतन बदमाश, उसके विरुद्ध थाना कुनकुरी व तुमला में पूर्व में भी दर्ज है लूट, ठगी व मारपीट के मामले। आरोपी सुनील यादव, उम्र 46 वर्ष, निवासी जोरंडाझरिया, चौकी मनोरा, जिला जशपुर ( छ ग) के विरुद्ध चौकी कोल्हेनझरिया में बीएनएस की धारा 296, 351(2), 115(2), 117(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध। जशपुर, 4 जुलाई 2025 : ग्राम जोरंडाझरिया निवासी प्रार्थी नरेंद्र यादव उम्र 28 वर्ष ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया, कि दिनांक 29.06.25 को वह अपने खेत में हल जोत रहा था, इसी दौरान आरोपी सुनील…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री साय से रजक समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य भेंट, राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन में शामिल होने का दिया आमंत्रण
रायपुर 3 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में रजक समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। रजक समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी 20 जुलाई को बिलासपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय से समाज के युवाओं के उत्थान एवं कौशल विकास के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की तथा राज्य सरकार द्वारा समाज के कल्याणार्थ किए…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्राइवेट स्कूलों को बारकोड स्कैनिंग के लिए 7 दिवस की दी मोहलत
पाठ्यपुस्तक वितरण प्रक्रिया में आई तकनीकी समस्याओं पर लिया गया त्वरित निर्णय रायपुर, 03 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के छात्रों को समय पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री राजा पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा पहली से दसवीं तक के सभी विद्यार्थियों को मुफ्त पाठ्यपुस्तकें वितरित की जा रही हैं। यह जिम्मेदारी पाठ्यपुस्तक निगम द्वारा पूरी गंभीरता से निभाई जा रही है। श्री पाण्डेय…
Read Moreशिक्षा में ऐतिहासिक बदलाव! छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में अब उपलब्ध हैं शिक्षक, युक्तियुक्तकरण ने बदली तस्वीर
रायपुर 3 जुलाई 2025/ प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और संतुलित बनाने की दिशा में युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया से बेहतर परिणाम मिले हैं। प्रदेश में युक्तियुक्तकरण के पूर्व कुल 453 विद्यालय शिक्षक विहीन थे। युक्तियुक्तकरण के पश्चात एक भी विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं है। इसी प्रकार युक्तियुक्तकरण के पश्चात प्रदेश के 5936 एकल शिक्षकीय विद्यालयों में से 4728 विद्यालयों में शिक्षकों की पदस्थापना की गई है जो कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक सार्थक कदम है, जिससे निःसंदेह उन विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा और…
Read Moreरायपुर में स्थापित होगा अत्याधुनिक बायोटेक इंक्युबेशन सेंटर:मुख्यमंत्री श्री साय की विशेष पहल पर 20.55 करोड़ की स्वीकृति
रायपुर, 3 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि की ओर अग्रसर हो रहा है। भारत सरकार एवं राज्य शासन के सहयोग से रायपुर में जैव प्रौद्योगिकी पार्क परियोजना की स्थापना की जा रही है। इस परियोजना के प्रथम चरण के अंतर्गत इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में अत्याधुनिक बायोटेक इंक्युबेशन सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इस सेंटर की स्थापना के लिए भारत सरकार, राज्य शासन एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के मध्य त्रिपक्षीय अनुबंध पर हस्ताक्षर…
Read More