पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर मुख्यमंत्री निवास में संगोष्ठी आयोजित मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल प्रमुख वक्ता के रूप में हुए शामिल रायपुर. 29 मई 2025. पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती पर आज राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संगोष्ठी की अध्यक्षता की। मध्यप्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रमुख वक्ता के रूप में संगोष्ठी को संबोधित किया।…
Read MoreCategory: होम
राज्यपाल श्री डेका ने तीन गांव गोद लिए : गोद लिए गांवों में होगा समावेशी मानव केन्द्रित विकास
रायपुर,29 मई 2025/ राज्यपाल रमेन डेका ने एक नई पहल करते हुए, प्रदेश के तीन गांवों को गोद लेने का संकल्प लिया है। बेमेतरा जिले के टेमरी, गरियाबंद जिले के मड़वा डीह, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के सोनपुरी गांव को गोद लेने के लिए चयन किया गया है। इन गांवों में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न फ्लेगशिप योजनाओं के हेतु समुदाय को शामिल करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक और पर्यावरणीय विकास की पहल की जाएगी। इसके लिए पृथक से कोई राशि का आबंटन नहीं किया जाएगा, बल्कि विभिन्न योजनाओं में…
Read Moreछत्तीसगढ़ में विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ : गरीब परिवारों को पक्का मकान देकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को कर रहे हैं पूरा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
भैंसा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी साढ़े 3 करोड़ की सौगात भैंसा में नवीन पुलिस चौकी खोलने की घोषणा मुख्यमंत्री ने 110 हितग्राहियों को सौंपी पीएम आवास की चाबी मुख्यमंत्री भैंसा में आयोजित सुशासन तिहार में ग्रामीणों से हुए रूबरू रायपुर 29 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर जिले के ग्राम भैंसा में आयोजित सुशासन शिविर में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने देशभर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 29 मई से 12 जून तक चलने वाले “विकसित…
Read Moreगरीब परिवारों को पक्का मकान देकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री श्री साय भैंसा में आयोजित सुशासन तिहार में ग्रामीणों से हुए रूबरू ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के लिए 10 जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी भैंसा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पानी टंकी, हायर सेकेंडरी स्कूल भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी ₹3.5 करोड़ की सौगात नवीन पुलिस चौकी की स्थापना की घोषणा समाधान शिविर में 110 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौंपी रायपुर, 29 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायपुर जिले के ग्राम भैंसा में आयोजित सुशासन शिविर में शामिल हुए। इस अवसर…
Read Moreमुख्यमंत्री के भाई स्वर्गीय ओम प्रकाश साय की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब : बगिया में श्रद्धांजलि सभा का भावुक वातावरण, हर आंख रही नम, स्वर्गीय ओम प्रकाश साय की सादगी ने जीते थे दिल, दी गई अश्रुपूरित श्रद्धांजलि.
स्वर्गीय ओम प्रकाश साय की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा. बड़ी संख्या में लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि..सभी ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना. जशपुर. 29 मई 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के छोटे भाई स्वर्गीय ओम प्रकाश साय की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनके निवास बगिया में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्रवासियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सादगी, सेवा और सहजता से भरे जीवन के लिए पहचाने जाने वाले स्व. साय को याद कर उपस्थित सभी जन भावुक…
Read Moreजशपुर : ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और लक्ष्य पूरा न करने पर एफ्रेम केरकेट्टा पटवारी निलंबित, बागबहार किया गया अटैच
जशपुर 29 मई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी पत्थलगांव सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी ने एफ्रेम केरकेट्टा, पटवारी प०ह०नं०-08 शिवपुर द्वारा दिनांक 16/05/2025 की समीक्षा बैठक में मोबाईल नम्बर प्रविष्टि आधार नम्बर प्रविष्टि किसान-किताब प्रविष्टि, लिंग प्रविष्टि डाटा के संबंध में कार्य पूर्ण करने एवं डीएससी का टारगेट 99 प्रतिशत पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया था किन्तु श्री एफ्रेम केरकेट्टा पटवारी द्वारा कार्य पूर्ण नहीं किया गया। तत्संबंध में दिनांक 21/05/2025 को सप्ताहिक समीक्षा बैठक लिया गया था जिसमें आप बिना अनुमति एवं सूचना के अनुपस्थित थे…
Read Moreजनचौपाल में कोतरारोड़ पुलिस का मिशन : अब गांव की महिलाएं खुद करेंगी सामाजिक बुराइयों का सफाया, अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं की हुंकार, कोतरारोड़ पुलिस ने ग्राम बायंग में महिला समिति बनाकर उठाया बड़ा कदम.
कोतरारोड़ पुलिस की पहल पर ग्राम बायंग में महिला समिति का गठन. अवैध शराब और नशा मुक्ति अभियान को लेकर लिया संकल्प रायगढ़. 29 मई 2025 : कोतरारोड़ पुलिस ने आज ग्राम बायंग में आयोजित जन-चौपाल के माध्यम से एक सराहनीय सामाजिक पहल करते हुए महिला समिति का गठन किया। इस समिति का उद्देश्य ग्रामीण अपराध नियंत्रण में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करना और अवैध शराब व नशा जैसी सामाजिक बुराइयों के विरूद्ध सक्रिय जनजागरण अभियान चलाना है। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में महिलाओं ने…
Read Moreकलेक्टर के निर्देशों की अवहेलना पड़ी भारी, पटवारी आलोक खेस्स पर गिरी गाज – तत्काल निलंबन आदेश जारी
जशपुर : कलेक्टर के समीक्षा बैठक में अनुपस्थित अपने कार्यों में घोर लापरवाही बरतने के कारण आलोक खेस्स निलंबित जशपुर 29 मई 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश में तहसीलदार बागबहार जिला जशपुर के पत्र 29/05/2025 द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है कि श्री आलोक खेस्स, पटवारी प००नं0-24 बनगांव-बी के द्वारा कलेक्टर महोदय के समीक्षा बैठक दिनांक 28/05/2025 को समय अपरान्ह 3:00 बजे अभिलेख शुद्धता के संबंध में समीक्षा बैठक ली गयी। जिसकी सूचना सभी पटवारी को 03 दिवस पूर्व दी गई थी किन्तु श्री आलोक खेस्स बैठक में अनुपस्थित…
Read Moreजशपुर के वार्ड 16 में बनेगा नालंदा परिसर, नगरीय प्रशासन विभाग ने 11 करोड़ की परियोजना को दी मंजूरी
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद जशपुर के वार्ड क्रमांक 16 में नालंदा परिसर निर्माण कार्य हेतु दर की दी गई सहमति जशपुर, 29 मई 2025/ महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद जशपुर के वार्ड क्रमांक 16 में नालंदा परिसर निर्माण कार्य हेतु दर की सहमति संबंधी पत्र जारी किया गया है। इसके अनुसार छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1956 के अंतर्गत (मेयर इन कौंसिल/प्रेसिडेंट इन कौर्सिल कामकाज का संचालन तथा प्राधिकारियों की शक्तियाँ एवं कर्तव्य) नियम 1998…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने विकसित कृषि संकल्प अभियान रथ को हरी झंड़ी दिखा कर किया रवाना, समाधान शिविर कोरंगामाल में हितग्राहियों को वितरण की गई सामग्री
जशपुर, 30 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने सीमाबारी में विकसित कृषि संकल्प अभियान रथ को हरी झंड़ी दिखा कर रवाना की। इसके साथ ही उन्होंने ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर कोरंगामाल में शासन के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। और हितग्राहियों को विभिन्न सामग्री का भी वितरण किए। विदित हो कि कृषि खरीफ 2025 की तैयारी के मद्देनज़र 29 मई से 12 जून 2025 तक राज्य शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय अभियान ‘‘विकसित कृषि संकल्प अभियान‘‘ जिले के विभिन्न विकासखण्डों में चलाया…
Read More