जशपुर पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान बना अभिभावकों की आशा की किरण : गुम हुए 6 बच्चों को खोजकर लौटाई पाँच परिवारों की मुस्कान, दो गिरफ्तारी और सैकड़ों उम्मीदें, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल.

चौकी आरा क्षेत्रांतर्गत चार नाबालिग बच्ची, थाना जशपुर क्षेत्रांतर्गत 01 नाबालिग बच्ची व थाना सन्ना क्षेत्रांतर्गत 01 नाबालिग गुम बालक को जशपुर पुलिस ने सकुशल किया दस्तयाब. जशपुर पुलिस अब तक 156 गुम बच्चों को ढूंढ, कर चुकी है परिजनों के सुपुर्द. जशपुर क्षेत्रांतर्गत व थाना सन्ना क्षेत्रांतर्गत मामले में नाबालिग बच्चों को भगाकर ले जाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल जशपुर. 26 मई 2025 : जशपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ एक बार फिर उम्मीद और राहत की मिसाल बना। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि…

Read More

रायपुर में जल्द स्थापित होगा देश का प्रमुख AI डेटा सेंटर- ESDS करेगी 600 करोड़ रुपये का निवेश

रायपुर 26 मई 2025/ छत्तीसगढ़ देश के डिजिटल परिदृश्य में बड़ा कदम रखने जा रहा है। रायपुर में अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए टेक्नोलॉजी कंपनी ESDS Software Solution Ltd ने 600 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का प्रस्ताव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री से नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुलाकात के दौरान कंपनी के चेयरमैन श्री पीयूष सोमानी और उपाध्यक्ष श्री लोकेश शर्मा ने कहा कि यह सेंटर न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे भारत के डिजिटल भविष्य को गति…

Read More

देश के सबसे उन्नत ट्रांसफॉर्मर अब बनेंगे रायपुर में, 300 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ से होगा अब पूरे देश को ट्रांसफॉर्मर सप्लाई नई दिल्ली- रायपुर, 26 मई 2025 :  विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ एक और बड़ी छलांग लगाने जा रहा है। देश की प्रतिष्ठित कंपनी करमवीर इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने रायपुर में अत्याधुनिक ट्रांसफॉर्मर निर्माण इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष प्रस्तुत किया। इस इकाई में 300 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा, जिससे छत्तीसगढ़ का नाम देश के सबसे बड़े ट्रांसफॉर्मर निर्माण केंद्रों में शामिल हो जाएगा। इस अवसर पर…

Read More

जशपुर : सांप काटा, झाड़फूंक कराया, अस्पताल देर से पहुंचे और हो गई मौत ! अंधविश्वास ने छीनी कोरवा महिला की सांसें..!

कुनकुरी | 26 मई 2025 : विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा समाज की 49 वर्षीय सनारी बाई की सर्पदंश से हुई मौत ने अंधविश्वास और ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की सच्चाई को निर्वस्त्र कर दिया है। एक महिला की मौत के साथ एक प्रश्नचिन्ह भी दम तोड़ गया – क्या हम 2025 में भी जान बचाने से ज्यादा झाड़फूंक में यकीन रखते हैं? जब ज़हर शरीर में चढ़ रहा था, अंधविश्वास दिमाग पर चढ़ा था… बीती रात विकाश खंड कुनकुरी के ग्राम पंचायत गड़ाकटा आश्रित ग्राम लोटापानी में ज़मीन पर सो रही…

Read More

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा बना भक्ति का तीर्थस्थल : मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी की उपस्थिति, 24 घंटे का अखंड कीर्तन, हजारों श्रद्धालु, अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन से गूंजा मंदिर परिसर, श्रीमती कौशल्या साय ने कीर्तन में की सहभागिता.

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम, अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन का हुआ शुभारंभ. मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं सम्मिलित, श्रद्धालुओं ने भक्तिरस से परिपूर्ण किया वातावरण. दोकड़ा/कुनकुरी. 26 मई 2025 : छत्तीसगढ़ के कुनकुरी ब्लॉक स्थित दोकड़ा ग्राम में श्री जगन्नाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव ने धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। इस भव्य आयोजन के अंतर्गत अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन का शुभारंभ हुआ, जिसमें ओडिशा, झारखंड व छत्तीसगढ़ की कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

Read More

रायपुर में वरिष्ठ गौसेवक व समाजसेवी रामजीलाल जी अग्रवाल पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में जुटी सामाजिक और राजनीतिक शख्सियतें, ‘निस्वार्थ सेवा’ की जीवंत मिसाल थे रामजीलाल अग्रवाल, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा अपार जनसैलाब.

वरिष्ठ समाजसेवी स्व. श्री रामजीलाल जी अग्रवाल के निधन पर उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई. रायपुर. 25 मई 2025 : रायपुर के सामाजिक और मानवीय परिदृश्य में अमिट छाप छोड़ने वाले वरिष्ठ समाजसेवी, गौसेवक और सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के पिता स्व. श्री रामजीलाल जी अग्रवाल को आज रायपुर में अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंतिम यात्रा में शहर और प्रदेश भर से हजारों लोगों ने भाग लिया। सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान, करुणा और निस्वार्थ सेवा भाव को याद करते हुए हर आंख नम थी और…

Read More

₹10 की बहस में चली जानलेवा वारदात! दुकान के बाहर युवक पर सिर में लोहे की रॉड से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

घटना में प्रयुक्त एक लोहे का प‌ट्टीनूमा राड जप्त बिलासपुर, 25 मई 2025 : आवेदक सतोष कांत दिनाक 23.05.2025 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.05.2025 को अपने एकलौता लडका शशीकांत उम्र 20 साल के साथ किराना दुकान में था तब दोपहर करीब 04:00 बजे मेरे दुकान के पास समुद कुमार खाण्डे उम्र 48 साल निवासी गतौरा ने नशे के हालत में बैठा था और मेरे दुकान से पानी पाउच राजश्री को खरीदा और उसका पैसा नहीं दिया पानी पाउच को वहीं फाडकर सतोष गेंदले के सिर…

Read More

म्यूल अकाउंट से सायबर फ्रॉड का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का लेनदेन उजागर

एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग एवं थाना सुपेला, मोहननगर व भिलाई नगर की संयुक्त कार्यवाही दुर्ग, 25 मई 2025 : जिले में म्यूल अकाउंट के जरिये सायबर फ्रॉड के अवैध लेन-देन के खिलाफ मुहिम चलाने के क्रम में म्यूल अकाउंट के धारको की पतासाजी कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने के क्रम में पुलिस टीम द्वारा म्यूल अकाउंट के संबंध में जानकारी मिलने पर उत्कर्ष बैंक के अकाउंट धारक प्रषांत विष्वकर्मा व मोन्टू कुमार से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उन्होने अकाउंट खुलवाकर पैसे लेकर किराये पर…

Read More

ब्राउन शुगर की 50 पुड़ियों के साथ दो नशा कारोबारी गिरफ्तार, पुलिस की सटीक कार्रवाई

दुर्ग, 25 मई 2025 : जिले में नशे के अवैध सौदागरों के खिलाफ मुहिम चलाने के क्रम में नशे  के सौदागरों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु नशे  के कारोबारियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गंज सब्जी मंडी मोहन नगर के पास 02 लोग ब्राउन शुगर बेच रहे है की मुखबिर के सूचना पर बताये हुलियानुसार घेराबंदी कर दोनों पुरूष को पकड़ा गया जो पूछताछ में अपना नाम देवेन्द्र विष्वकर्मा एवं करन रंगारी *बताया। आरोपियों की *तलाशी लेने…

Read More

ड्रीम इलेवन की आड़ में अपहरण- फिरौती का खौफनाक खेल! बोकारो से युवक बरामद, मुख्य आरोपी सिमरन गिरफ्तार

युवक का अपहरण कर परिजनो से की जा रही थी 5,00,000/- रूप्ये की मांग इससे पहले 02 आरोपीगणों को गिरफ्तार कर भेजा गया है जेल दुर्ग, 25 मई 2025 : प्रार्थी प्रहलाद शाह पिता स्व्0 विश्वकर्मा प्रसाद उम्र 40 वर्ष साकिन कैम्प-1 प्रेम नगर चैता मैदान शाह निवास वैशाली नगर ने थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिर्पोट दर्ज कराया कि प्रार्थी के भतिजे रजत शाह के मोबाईल पर मो0न0-8109857496 से वॉट्सएप्प कॉल करके कोई अज्ञात व्यक्ति किसी पैसे की लेने देन की बात को लेकर प्रार्थी को भतीजे…

Read More