उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर लोगों की समस्याएं सुनीं

लोरमी शहर के विकास के लिए एक साल में दिए हैं 53 करोड़ रुपए – अरुण साव उप मुख्यमंत्री ने झाफल और बंधवा में नए विकास कार्यों की घोषणा की रायपुर. 17 जनवरी 2025/ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव लगातार फील्ड में उतरकर विकास कार्यों के जमीनी हालात का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने गुरूवार को मुंगेली जिले के लोरमी नगर पालिका के तुलसाघाट वार्ड में निर्मित सीसी रोड का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क की गुणवत्ता को लेकर लोगों से चर्चा कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। श्री साव ने…

Read More

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घायल जवानों से की मुलाकात, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

रायपुर 17 जनवरी 2025/ बीजापुर के पुतकेल में हुए माओवादी हमले में घायल हुए दो बहादुर जवानों से आज उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने रायपुर के निजी अस्पताल में मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने संबंधित डॉक्टरों और अधिकारियों से जवानों के इलाज की प्रगति की जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि उनके इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न हो। इस दौरान उन्होंने जवानों का कुशलक्षेम जाना, उनसे बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इन जवानों के शौर्य और साहस के…

Read More

गृह निर्माण मण्डल के दो अभियंताओं पर निलंबन की गिरी गाज, ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की नोटिस : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार का भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस – आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ पी चौधरी

आवास एवं पर्यावरण मंत्री के निर्देश पर हाउसिंग बोर्ड के आयुक्त ने जारी किया आदेश रायपुर, 17 जनवरी 2025/ आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है।निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी और प्रशासनिक कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता को सहन नहीं किया जाएगा।  सुशासन के मद्देनजर शासकीय कार्यो में अनियमितता पाए जाने पर सख्ती से कार्रवाई हो रही है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल…

Read More

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों के परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का छत्तीसगढ़ दौरा

तीन जिलों में प्रगतिरत कार्यों का करेंगे परीक्षण, समीक्षकों के मोबाइल नम्बर पर साझा कर सकते हैं शिकायतें रायपुर. 17 जनवरी 2025/ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों में तृतीय स्तर के गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे प्रदेश के तीन जिलों का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का परीक्षण करेंगे। संबंधित जिले के राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर प्रगतिरत सड़कों की गुणवत्ता के संबंध में शिकायत साझा की जा सकती है। राष्ट्रीय…

Read More

छत्तीसगढ़ ने स्वच्छ पर्यावरण और नेट जीरो एमिशन के लक्ष्य को पाने की दिशा में की है बड़ी पहल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में नगरीय ठोस अपशिष्ट से कंप्रेस्ड बायोगैस उत्पादन के लिए हुआ एमओयू छत्तीसगढ़ ने स्वच्छ पर्यावरण और नेट जीरो एमिशन के लक्ष्य को पाने की दिशा में की बड़ी पहल छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण, गेल इंडिया लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम और प्रदेश के 6 नगर निगमों के बीच समझौता 350 मीट्रिक टन नगरीय ठोस अपशिष्ट एवं 500 मीट्रिक टन अधिशेष बायोमास से बनेगा जैव ईंधन 06 संयंत्रों से प्रतिदिन लगभग 70 मीट्रिक टन कंप्रेस्ड बायोगैस का होगा उत्पादन रायपुर 17 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ ने स्वच्छ पर्यावरण और नेट…

Read More

कैश कलेक्शन की सुरक्षा पर विशेष बैठक : पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के दिए निर्देश

रायगढ़ : जिले की शासकीय मदिरा दुकानों की शराब बिक्री से जुड़े कैश कलेक्शन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक पुलिस कंट्रोल रूम में जिला आबकारी विभाग, बैंक, सीएमएस कंपनी और सुरक्षा एजेंसी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कैश कलेक्शन का कार्य संभालने वाली सीएमएस कंपनी से रायगढ़ मुख्यालय के स्तर पर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने पाया कि कैश कलेक्शन में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की गाइडलाइंस…

Read More

जशपुर: 33 हजार किसानों ने बेचा 284541 मीट्रिक टन धान, 527 करोड़ से अधिक राशि का भुगतान

जशपुर 17 जनवरी 25/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जिले में सुव्यवस्थित रूप से हो रही धान की खरीदी। जिले में अब तक 284541.36 मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी। धान खरीदी के एवज में 33 हजार 569 किसानों को 5,27,00,79,614 रूपए पांच सौ सताइस करोड़ उन्नहतर हजार छः सौ चौदह रूपये का विपणन संघ मुख्यालय द्वारा अपैक्स बैंक को किया गया है भुगतान 46 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से हो रही है, तीव्र गति से धान उठाव प्रारम्भ, डीओ जारी 1794480.00 क्विंटल धान उठाव 1314399.60 क्विंटल। जिले…

Read More

जशपुर: मोटर वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाना अनिवार्य, 120 दिनों में करें कार्यवाही

एक अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत समस्त श्रेणी के मोटर वाहनों पर 120 दिवस के भीतर नए नंबर लगाने हेतु निर्देश जारी जशपुर, 17 जनवरी 2025/ सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत समस्त श्रेणी के मोटर वाहनों पर वाहन स्वामी द्वारा 120 दिवस के भीतर एच.एस.आर.पी.(हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) लगवाया जाना अनिवार्य किया गया है। जिला परिवहन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में परिवहन विभाग द्वारा दो वेंडर कमशः मेसर्स रीयल मेजॉन इंडिया लिमिटेड एवं रोसमेर्टा सेफ्टी सिस्टम्स लिमिटेड को निर्धारित…

Read More

रायपुर : पुरानी बस्ती पुलिस की बड़ी कामयाबी…आठ महीने पुराने ई-रिक्शा और बैटरी चोरी के मामले का हुआ खुलासा…दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छ.ग. में अपराध क्रमांक 246/2024 धारा 379,34 भादवि पंजीबद्ध नाम आरोपीगण – 01. फरदीन हुसैन पिता असगर हुसैन उम्र 25 वर्ष निवासी भाटा गांव बीएसयूपी कॉलोनी मस्जिद के पास थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़. 02. इरफान खान पिता नासिर खान उम्र 25 वर्ष निवासी भाटा गांव बीएसयूपी कॉलोनी मस्जिद के पास थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़. जब्त की गई मसरूका – ई-रिक्शा क्रमांक सीजी 04 पीजी 8871 कीमत 50,000/- रुपए, ई-रिक्शा का चार नग बैटरी कीमत ₹8,000 कुल जुमला 58,000/- रुपए. रायपुर :…

Read More

जशपुर : बगीचा एसडीएम ने समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, किसानों और गणतंत्र दिवस की तैयारियों पर विशेष जोर

जशपुर, 17 जनवरी 2025/ तहसील कांसाबेल में विभिन्न विभागों के प्रमुखों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता बगीचा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री रितुराज बिसेन ने की। बैठक में अपार आईडी, भू-अर्जन, हाथी विचरण, जाति प्रमाण पत्र, किसान रजिस्ट्रेशन, किसान किताब, पंचायत चुनाव, और गणतंत्र दिवस की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के मुख्य बिंदु: श्री बिसेन ने अधिकारियों से कहा कि जनता से जुड़ी समस्याओं का समाधान समय पर किया जाए और विकास कार्यों में कोई लापरवाही न…

Read More