पुलिस ने बढ़ती दुर्घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाया, लापरवाही से सड़क पर खड़े वाहन को किया जप्त, चालक गिरफ्तार

वाहन चालक के विरुद्ध धारा 285 BNS के तहत कार्यवाही किया गया है जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा जांजगीर चांपा/ जिला पुलिस जांजगीर चांपा द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते वाहन दुर्घटना को दृष्टिगत रखते हुए जिसके बचाव के लिए रोड में खड़े किए लापरवाही पूर्वक वाहन चालको के विरुद्ध कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक जांजगीर विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में कार्यवाही किया गया। जिसमें हाइवा वाहन चालक कुमहार पिता भानु प्रसाद उम्र 35 साल निवासी किरारी थाना अकलतरा द्वारा हाइवा वाहन को…

Read More

ड्रग तस्करी में पुलिस का बड़ा एक्शन: एक आरोपी गिरफ्तार, 1200 नशीले टेबलेट और 15 कफ सिरप बरामद

नशीले पदार्थो के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों पर लगातार की जा रही सख्त वैधानिक कार्यवाही अम्बिकापुर/ प्रतिबंधित नशीले पदार्थो की खरीद बिक्री में शामिल आरोपियों पर सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम के मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि थाना कोतवाली पुलिस टीम को दिनांक 31/12/24 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि मायापुर का खैरुल अंसारी प्रतिबंधित नशीला टेबलेट एवं सिरफ बैग में रखकर बिक्री करने के लिए बौरी बांध तालाब के पास खड़े होकर ग्राहक…

Read More

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पीएम आवास के हितग्राहियों से की मुलाकात, निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर दिया जोर

रायपुर 1 जनवरी 2025/ उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान ग्राम तिवारी नवांगांव में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घरों का निर्माण केवल एक बुनियादी आवश्यकता नहीं, बल्कि यह हर व्यक्ति को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान करता है और इसे पूरी तरह से गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाना चाहिए।       उपमुख्यमंत्री…

Read More

राज्य के चावल निर्यातकों को मिलेगी मंडी शुल्क में छूट, छत्तीसगढ़ सरकार के फैसले से चावल उद्योग को मिलेगा प्रोत्साहन 

रायपुर, 01 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ के चावल उद्योग को प्रोत्साहित करने तथा राज्य से गैर-बासमती चावल के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए चावल निर्यातकों को मण्डी शुल्क और कृषक कल्याण शुल्क से पूर्णतः छूट देने का निर्णय लिया है। यह छूट उन निर्यातकों को मिलेगी जो राज्य के राइस मिलर्स और मंडियों के माध्यम से खरीदे गए धान से तैयार गैर-बासमती चावल का निर्यात करेंगे। शुल्क में छूट देने का उद्देश्य छत्तीसगढ़ से गैर बासमती चावल निर्यात को बढ़ावा देना…

Read More

नवा रायपुर अटल नगर में एकीकृत उपनगर के विकास हेतु नियमों का सरलीकरण

आदर्श शहरी केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल नवा रायपुर में एकीकृत उपनगरों के विकास को मिलेगी गति और क्षेत्र में बसाहट को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 1 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर नवा रायपुर अटल नगर के लेयर 2 में एकीकृत उपनगर के विकास को प्रोत्साहित करने के उ‌द्देश्य से मौजूदा नियमों को अधिक सरल और व्यावहारिक बनाया गया है। यह कदम क्षेत्र में बसाहट और निवेश को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है ।मुख्यमंत्री…

Read More

नए साल के पहले दिन ही सचिवों और विभागाध्यक्षों की बैठक में मुख्यमंत्री ने दिया शासकीय कामकाज में कसावट लाने का मंत्र

आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मुस्तैदी से करें काम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने नए साल के पहले दिन सचिवों और विभागाध्यक्षों की बैठक ली रायपुर 1 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नए साल के पहले दिन ही मंत्रालय में सभी विभागों के सचिवों और विभागों के विभागाध्यक्षों की बैठक लेकर शासकीय काम-काज में पारदर्शिता और कसावट लाने के साथ-साथ आमजनता से जुड़े मामलों का तत्परतापूर्वक त्वरित  एवं प्रभावी निराकरण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने बैठक में दो टूक…

Read More

सिम्स अस्पताल से चोरी करने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया जेल !

आरोपी द्वारा सिम्स अस्पताल से वीवो कंपनी का एक नग मोबाईल व नगदी रकम, आधार कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस, एटीएम कार्ड, पेन कार्ड को रात्रि में की गई चोरी. आरोपी संतोष निषाद उर्फ गुड्डू साई पिता विजय निषाद उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम थाना नेपनिया जिला बलौदाबाजार छ.ग. के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर में अपराध क्रमांक 347/24 धारा 305 बीएनएस का प्रकरण किया गया दर्ज. जप्त किया गया सामान – कब्जे से एक नग वीवो मोबाईल फोन जप्त. बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पहल पर निरंतर धान खरीदी का सिलसिला जारी, अब तक 90.07 लाख मीट्रिक टन धान की हो चुकी है खरीदी

18.12 लाख किसानों को धान खरीदी के एवज में 20 हजार करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान पंजीकृत किसानों के धान विक्रय हेतु 25 जनवरी तक के लिए ऑनलाईन एवं ऑफलाईन टोकन उपलब्ध किसान सुविधानुसार तिथि का चयन कर धान विक्रय कर सकते है धान खरीदी के साथ-साथ तेजी से हो रहा धान का उठाव अब तक 61 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी 34.61 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका है उठाव रायपुर 1 जनवरी 2025/ राज्य में 14 नवम्बर से शुरू…

Read More

पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में 18 चिकित्सा शिक्षकों का संविदा नियुक्ति आदेश जारी

मेडिकल कालेज रायपुर एवं चिकित्सालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था हेतु 12 गार्ड एवं 10  बंदूकधारी सुरक्षा कर्मियों की हुई तैनाती रायपुर 1 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के उद्देश्य से पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा शिक्षा के लिए एक साथ 18 चिकित्सा शिक्षकों की संविदा नियुक्ति की गई है। उल्लेखनीय है कि मेडिकल कालेज रायपुर में पहली बार एक साथ इतने संविदा चिकित्सा शिक्षकों की नियुक्ति की गई है।  डॉ. रूमी कुमार, सहायक प्राध्यापक प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग,…

Read More

जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने नए साल के पहले ही दिन उप मुख्यमंत्री अरुण साव उतरे फील्ड पर, अगमधाम-खंडवा मल्टी-विलेज जल प्रदाय योजना का काम देखा

इंटेकवेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण अगमधाम-खंडवा मल्टी-विलेज योजना से 50 गांवों में पहुंचेगा पेयजल, 75 करोड़ की लागत से शिवनाथ नदी का पानी पहुंचाया जाएगा उप मुख्यमंत्री ने सड्डू में सिंगल-विलेज जल प्रदाय योजना के कार्यों का भी किया अवलोकन रायपुर, 1 जनवरी 2025/ उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव जल जीवन मिशन के कार्यों को गति देने आज नए साल के पहले ही दिन फील्ड पर उतरे। वे आज राजधानी रायपुर से करीब 75 किलोमीटर दूर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले…

Read More