रायपुर/26 दिसंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि नगरीय निकायों के चुनाव में आरक्षण प्रक्रिया के बाद जो स्थिति सामने आई है, वह बेहद दुर्भाग्यजनक है। छत्तीसगढ़ में बहुसंख्यक आबादी पिछड़ा वर्ग की है लेकिन साय सरकार पिछड़ा वर्ग के साथ ही अन्याय कर रही है। आरक्षण नियमों में बदलाव करते वक्त प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा था कि पिछड़ा वर्ग की जहां जनसंख्या ज्यादा है वहां पंचायत और नगरीय निकाय क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग को लाभ दिया जाएगा, लेकिन भाजपा…
Read MoreCategory: होम
कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला का सरकार से अनुरोध: बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों के भविष्य का समाधान तुरंत किया जाए
सरकार चयनित शिक्षकों को दूसरे पदों पर समायोजित करे रायपुर/26 दिसंबर 2024। सरकार बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों के सेवा मामले का तत्काल समाधान करे। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के 2897 सहायक शिक्षक अपनी नौकरी बचाने के लिये आंदोलनरत है, धरने पर बैठे है सरकार है कि इस मामले में कोई निर्णय नहीं ले रही है। इन शिक्षकों को सरकार ने भर्ती निकाल कर प्रक्रिया पूरी करने बाद नियुक्ति दिया था। अब अदालत के बाद गतिरोध आ रहा है तो सरकार इस…
Read Moreप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का आरोप: भाजपा सरकार नौकरियां बेच रही, पुलिस और वन विभाग की भर्तियों में गड़बड़ी का खुलासा
हैदराबाद की कंपनी के माध्यम से शारीरिक जांच में किया जा रहा गड़बड़ रायपुर/26 दिसंबर 2024। भाजपा सरकार सरकारी विभागों की नौकरियां बेच रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार नौकरियों का व्यापार कर रही है। प्रदेश में वन एवं पुलिस की भर्तियों में बोलियां लग रही। कांग्रेस मांग करती है इन भर्तियो को रोक कर पूरी भर्ती प्रक्रिया की सीबीआई से अथवा उच्च न्यायालय के जज से जांच करवाई जाये। जिलों में आरक्षक भर्ती के साथ वन विभाग में वन रक्षको की…
Read Moreछत्तीसगढ़ के 17 जिलों में ग्रामीण आबादी वाले रहवासियों को मिलेगा मालिकाना हक : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल कार्यक्रम में पूरे देश में 57 लाख अधिकार अभिलेख करेंगे वितरण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय धमतरी में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल 50 हजार से अधिक आबादी भूमि के रहवासियों को मिलेंगे भूमि संबंधी रिकार्डस रायपुर 26 दिसंबर 2024/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वर्चुअल उपस्थिति में 27 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों में ग्रामीण रहवासियों को मालिकाना हक देने के साथ रिकॉर्ड ऑफ राइट्स प्रदान किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी स्वामित्व योजना के तहत पूरे देश में 57 लाख से अधिक सम्पत्ति कार्ड का वितरण करेंगे। इनमें छत्तीसगढ़ के 17 जिलों…
Read Moreगुरु गोविंद सिंह के वीर साहिबजादों के अमर बलिदान की कहानी छत्तीसगढ़ के स्कूली पाठ्यक्रम में होगी शामिल
वीर बाल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की बड़ी घोषणा मुख्यमंत्री ने कहा – साहिबजादों के बलिदान की कहानी युवा पीढ़ी को साहस के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी मुख्यमंत्री वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में हुए शामिल रायपुर 26 दिसम्बर 2024/ गुरु गोविंद सिंह जी के वीर साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के अमर बलिदान की कहानी अब छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों को पढ़ाई जाएगी। वीर साहिबजादों के वीरता की यह कहानी देश के युवाओं…
Read Moreसरगुजा में सनसनीखेज मामला : अनाचार के मामले को दबाने के लिए 10 लाख रुपये की मांग कर ब्लैकमेलिंग…एक महिला सहित कुल चार आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गये जेल.
थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपियों को अनन्या होटल अम्बिकापुर के पास से गिरफ्तार कर की गई कार्यवाही. आरोपियों द्वारा प्रकरण को निपटारा कराने कुल 61 लाख रुपये की गई थी मांग, पहले किश्त में 05 लाख लेने के पश्चात दूसरी किश्त में 05 लाख रुपये लेने पहुंचे थे आरोपी. पुलिस टीम द्वारा रकम लेनदेन हेतु 50 रुपये का फाड़ा हुआ दो टुकड़ा नोट, कुल नगद रकम 10 लाख रुपये किया गया बरामद. आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 913/24 धारा 308(2),308 (7),61(2)…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री साय ने सीएम कैंप कार्यालय बगिया में भाजपा के नए एवं निवर्तमान मंडल अध्यक्षों को किया सम्मानित.
शाल और श्रीफल देकर मंडल अध्यक्षों को दी बधाई सीएम कैंप कार्यालय बगिया की उपलब्धियों पर आधारित ‘सेवा एवं समर्पण के एक साल’ पुस्तिका का विमोचन किया. जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय दौरे पर अपने गृह जिला पहुंचे। जहां उन्होंने फरसाबहार के सरईटोली और कुनकुरी के सलियाटोली में जिलेवासियों को विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोड़ों की सौगात दी है। बुधवार को उन्होंने अपने गृह निवास बगिया पहुंच उन्होंने जनदर्शन लगाकर लोगों की समस्या सुनी। इसके पश्चात उन्होंने जिले के विकास हेतु विगत एक वर्ष में किये…
Read Moreमहापौर तथा अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया अब 7 जनवरी को
रायपुर. 26 दिसम्बर 2024/ नगरीय निकायों में आम निर्वाचन के लिए नगर निगमों में महापौर तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया अब 7 जनवरी 2025 को संपादित की जाएगी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा पूर्व में इसके लिए 27 दिसम्बर 2024 की तिथि निर्धारित की गई थी। अपरिहार्य कारणों से 27 दिसम्बर को होने वाली आरक्षण की कार्यवाही को स्थगित कर इसके लिए अब 7 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई है। रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय…
Read Moreकश्मीर को पाकिस्तान और अक्साई चिन को चीन का हिस्सा बताकर कांग्रेस ने राष्ट्र विरोधी कृत्य किया : किरणसिंह देव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा : कांग्रेस का यह घोर आपत्तिजनक, दंडनीय और निंदनीय कृत्य, पहले छत्तीसगढ़ में भी ऐसा किया था ‘संविधान का सरेआम मखौल उड़ाने और लोकतंत्र का गला घोंटने वाली कांग्रेस अब भारत की एकता, अखंडता और सम्प्रभुता को भी सीधे-सीधे चुनौती दे रही’ रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने कर्नाटक में आयोजित कांग्रेस के अधिवेशन में भारत के मानचित्र में कश्मीर को पाकिस्तान और अक्साई चिन को चीन का हिस्सा बताए जाने की कड़े शब्दों में निंदा करते…
Read Moreथाना सिटी कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा धारदार हथियारों के साथ एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
आरोपी द्वारा बलौदाबाजार शहर, रायपुर रोड में आने जाने वाले लोगों को धारदार हथियार लेकर डराया जा रहा था आरोपी से एक लोहे का खुखरी नुमा धारदार गंडासा एवं लोहे का धारदार गुप्ती किया गया जप्त बलौदाबाज़र-भाटापारा/ दिनांक 26.12.2024 को सूचना मिला की एक व्यक्ति रायपुर रोड शराब भट्टी के पास अपने दोनों हाथों में लोहे का धारदार हथियार लहराते हुए आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। की सूचना पर थाना सिटी कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा संबंधित स्थल पहुंच कर आरोपी को…
Read More