रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने नगरीय निकायों में महापौर व अध्यक्ष पद हेतु सीधे चुनाव के फैसले का स्वागत करते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतंत्र की दुहाई देकर कदम-कदम पर सियासी नौटंकियाँ करने वाली कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र पर यह करारा प्रहार है। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री श्रीवास्तव ने कहा कि अपना प्रतिनिधि चुनने के जनता के लोकतांत्रिक अधिकार छीनने के नितांत अलोकतांत्रिक कृत्यों से कांग्रेस का इतिहास भरा पड़ा है। भ्रष्टाचार और एक खानदान की चापलूसी…
Read MoreCategory: होम
संगठन महापर्व : भाजपा की राजनांदगाँव जिला कार्यशाला हुई, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने किया मार्गदर्शन
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने संगठन महापर्व सदस्यता अभियान व संगठन चुनाव को लेकर राजनांदगाँव में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में मार्गदर्शन करते हुए बताया कि आगामी 5 दिसम्बर तक सक्रिय सदस्यता की सूची का प्रकाशन होगा। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री श्रीवास्तव ने संगठन चुनावों की प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आगामी 6 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक मंडल इकाइयों के चुनाव और उसके बाद 16 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक जिलों के चुनाव सम्पन्न होंगे। मंडल अध्यक्ष के…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय 3 दिसम्बर को रायगढ़ से महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त जारी करेंगे, 70 लाख माताओं-बहनों के मोबाइल में आएगा खुशियों का नोटिफिकेशन
रायगढ़ में 42 करोड़ की लागत से बनेगा नालंदा परिसर, मुख्यमंत्री श्री साय करेंगे भूमिपूजन रायगढ़ जिले को देंगे 135 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात रायपुर, 02 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 3 दिसम्बर को महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे। इस योजना की हितग्राही लगभग 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में एक-एक हजार रूपए राशि का अंतरण होते ही उनके मोबाइल में एक बार फिर से खुशियों का नोटिफिकेशन पहुंचेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 3 दिसम्बर को रायगढ़ के शहीद…
Read Moreमितानिन दिवस : आंगनबाड़ी में कार्यरत 20 मितानिनें उत्कृष्ट कार्य एवं सेवा भाव हेतु चयनित हो कर लावण्या फाउंडेशन द्वारा की गई सम्मानित.
शासन द्वारा समाज में कमजोर वर्गों हेतु जो भी स्वास्थ्य एवं चिकित्सा संबंधी योजनाएं लागू की जाती हैं, मितानिन उन्हें आम लोगों तक पहुंचाती हैं रायपुर : लावण्या फाउंडेशन ने मितानिन दिवस मनाते हुए 20 मितानिन महिलाओं का किया सम्मान। संस्था के न्यू राजेंद्र नगर स्थित कार्यालय में संपन्न हुए इस आयोजन के विषय में अध्यक्ष संदीप शर्मा ने बताया की अमलीडीह, गुरमुख सिंह नगर, राजीव पांडे नगर, महात्मा गांधी नगर, फूंडहर इन सभी बस्ती क्षेत्र के आंगनबाड़ी में कार्य कर रही 20 मितानिनों का चयन कर उन्हें उत्कृष्ट कार्य…
Read Moreपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारवार्ता में कहा- विष्णुदेव सरकार में सभी व्यवस्था, अव्यवस्था में बदल चुकी है, भाजपा में बयान देने राजनीतिज्ञों की कमी वेतन भोगी बयान दे रहे
कांग्रेस पार्टी ने मुझे सब कुछ दिया आज भी बड़ी जिम्मेदारी मिलती है, मैं क्यों असंतुष्ट रहूंगा रायपुर/ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि विष्णुदेव सरकार में सभी व्यवस्था अव्यवस्था में बदल चुकी है। आयुष्मान कार्ड को ही देखिए, एक भी मरीज को इसका लाभ नहीं मिल रहा, सरकार ने एक साल से अस्पतालों का कोई भुगतान नहीं किया है। हमारी सरकार में कभी 24 घंटे में भुगतान हो जाता था। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल देख लीजिए, कोई बजट नहीं है, चाक और डस्टर…
Read Moreप्रदेश भर में कांग्रेसजन आज जायेंगे धान खरीदी केन्द्रों में, किसानों की समस्याओं को सामने लाने धान खरीदी केन्द्र जा रहे – दीपक बैज
रायपुर/ धान खरीदी केन्द्रों में किसानों की समस्याओं को उजागर करने तथा समस्याओं के निराकरण के लिये सरकार का ध्यान आकर्षित करने कांग्रेस आज धान खरीदी केन्द्र चलो अभियान चलायेगी। कांग्रेस नेता प्रदेश की सोसायटियों में निरीक्षण करने जायेंगे, किसानों से चर्चा करेंगे। वरिष्ठ नेताओं को जिलेवार जिम्मेदारी दी गयी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में फैली अव्यवस्था, बारदानों की कमी तथा टोकन के लिये सरकार द्वारा जारी किये गये निर्देशों तथा मीलरों द्वारा धान का उठाव नहीं करने के कारण किसान परेशान…
Read Moreभाजपा संगठन महामंत्री शिवप्रकाश बताये क्या जिन्हें निकाय एवं पंचायत चुनाव की टिकट मिलेगी उसे ही समाज का हितकारी, बाक़ी को अहितकारी माना जायेगा? – धनंजय सिंह ठाकुर
रायपुर/ भाजपा संगठन महामंत्री शिव प्रकाश के निकाय चुनाव में समाज के हितकारी को ही टिकट देने के वाले बयान पर तंज करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने माना कि भाजपा में उपद्रवी,भ्रष्ट आचरण वाले और समाज के लिए विध्वंसक लोग अधिकांश संख्या में शामिल है। जिसके कारण ही उन्होंने कहा है कि निकाय चुनाव में उन्हीं लोग को टिकट दिया जाए जो समाज के लिए हितकारी हो। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने…
Read Moreजब प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का चयन अप्रत्यक्ष प्रणाली से होता है तो महापौर में क्यों आपत्ति? – सुशील आनंद शुक्ला
चुनाव प्रत्यक्ष हो या अप्रत्यक्ष जीतेगी कांग्रेस ही रायपुर/02 दिसंबर 2024/ नगरी निकाय चुनावों में महापौरों और अध्यक्ष चुनाव को सीधे जनता से चुने जाने के भाजपा सरकार के निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा का चरित्र अलोकतांत्रिक है तथा संविधान की व्यवस्था के खिलाफ रहा है। संविधान में देश के प्रधानमंत्री का चुनाव अप्रत्यक्ष तरीके सांसदों के माध्यम से होता है। मुख्यमंत्री का चुनाव भी अप्रत्यक्ष तरीके से होता है, मुख्यमंत्री का चुनाव विधायक करते है। भाजपा…
Read Moreजीएसटी परिषद की नई दिल्ली में बैठक: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ने रखे अहम सुझाव
रायपुर 2 दिसंबर 2024/ जीएसटी परिषद की बैठक में आज वस्तु एवं सेवा कर (GST) के तहत क्षतिपूर्ति उपकर के भविष्य पर गहन चर्चा हुई। यह बैठक नई दिल्ली के मध्य प्रदेश भवन में आयोजित की गई, जिसमें केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री की अध्यक्षता में विभिन्न राज्यों के वित्त मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही। उन्होंने ने परिषद के समक्ष कई अहम सुझाव रखे। इस दौरान वित्त सचिव मुकेश बंसल भी उपस्थित थे। जीएसटी परिषद…
Read Moreअंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस : राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 3 दिसंबर को राज्यस्तरीय कार्यक्रम
उल्लेखनीय कार्य करने वाले दिव्यांगजनों को किया जाएगा सम्मानित रायपुर, 2 दिसंबर 2024/ अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर 3 दिसंबर को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर 12 से राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। इस अवसर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले दिव्यांगजनों को सम्मानित भी किया जाएगा। समाज कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे़ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा करेंगे। राज्यस्तरीय समारोह में अति विशिष्ट अतिथि में सांसद श्री…
Read More