रणजीता स्टेडियम में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम जशपुर, 05 नवंबर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य अपने निर्माण के 24 वे वर्ष पूर्ण कर 25 वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। खनिज संपदा, प्राकृतिक सौंदर्य, आदिवासी सभ्यता और संस्कृति से परिपूर्ण यह राज्य लगातार प्रगति के सोपान चढ़ता जा रहा है। आज राज्य स्थापना के इस गौरवमयी दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के रणजीता स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने सरस्वती वंदना के साथ मां सरस्वती, भारत माता की…
Read MoreCategory: होम
जशपुर : राज्योत्सव पर विभागीय स्टालों का सांसद सरगुजा एवं विधायक द्वय ने किया निरीक्षण, शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को वितरित किए प्रमाण पत्र
जशपुर, 05 नवंबर 2024/ राज्योत्सव के मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने रणजीता स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित राज्योत्सव के दौरान शासकीय विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय एवं विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत सहित जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने भी स्टालों का निरीक्षण किया। विभागीय स्टालों में शासकीय योजनाएं, कार्यक्रमों, एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया था। सांसद चिंतामणि महाराज ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन के…
Read Moreहत्या के प्रकरण में सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही : प्रकरण का आरोपी किया गया गिरफ्तार…थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई कड़ी वैधानिक कार्यवाही.
मृतिका द्वारा आरोपी को रोजाना शराब पीने एवं लड़ाई-झगड़ा करने की बात को लेकर टोकने पर आरोपी पति द्वारा आवेश में आकर मृतिका को जलावन की लकड़ी एवं दरवाजा के हुड़की से गंभीर चोट पहुँचा कर की गई थी हत्या. आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दरवाजा का हड़का, जलावन की लकड़ी का डंडा, घटना के दौरान पहना गया जैकेट किया गया बरामद. थाना लखनपुर में अपराध क्रमांक 271/24 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर की जा रही विवेचना. अंबिकापुर, 5 नवंबर / आपराधिक गतिविधियो में संलिप्त आरोपियों…
Read Moreजशपुर में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कलेक्टर ने बिना अवकाश लिए अनुपस्थित कर्मचारियों पर लिया एक्शन
बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित कर्मचारियों की कलेक्टर ने विभाग प्रमुखों से मांगी जानकारी जशपुर 5 नवंबर 24/ कलेक्टर रोहित व्यास ने सभी विभाग प्रमुखों को लम्बे समय से नदारद कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बिना अवकाश स्वीकृत किए और बिना सूचना के कार्यालय नहीं आने वाले और अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं करने वालों की जानकारी मांगी और ऐसे कर्मचारियों को नोटिस देकर कारवाई करने के लिए कहा है। कलेक्टर ने कहा जशपुर जिला मुख्यमंत्री का गृह जिला है। जिले में लोगों की…
Read Moreऑपरेशन विश्वास : शराब पी कर वाहन चलाने वाले लोगों पर कड़ी कार्यवाही लगातार जारी… 17 वाहन चालकों को कुल ₹1,85,000 अर्थदंड से किया गया दंडित.
दिनांक 04 नवंबर 2024 को माननीय न्यायालय द्वारा शराब पी कर वाहन चलाने वाले 17 वाहन चालकों को कुल ₹1,85,000 किया गया अर्थदंड. पुलिस की कार्यवाही में शराब पी कर वाहन चलाने वाले 14 प्रकरण में पृथक-पृथक ₹10,000-10,000 एवं 03 प्रकरण में ₹15,000-15000 अर्थदंड से किया गया दंडित. जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से कसडोल, गिधपुरी एवं भाटापारा में चेकिंग कर वाहन चालकों को शराब पी कर वाहन चालन करते हुए पकड़ा गया. बलौदाबाजार-भाटापारा, 5 नवंबर / जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं…
Read Moreजशपुर राज्योत्सव: जनसंपर्क विभाग का स्टॉल आकर्षण का केंद्र बना, लोग योजनाओं की जानकारी लेकर हुए उत्साहित, विभाग द्वारा वितरित पुस्तिकाओं से मिली नई जानकारी
विभाग योजनाओं से संबंधित जनमन, सुशासन का सूरज, रोजगार नियोजन, सुशासन के नवीन आयाम की पुस्तिका का किया जा रहा वितरण जशपुर, 05 नवंबर 2024/ राज्य स्थापना दिवस, 2024 के अवसर पर जशपुर जिले में राज्योत्सव के मौके पर जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से संबंधित और विकास कार्य से संबंधित फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। बड़ी संख्या में लोग जनसंपर्क विभाग का स्टाल में योजनाओं की जानकारी लेने पहुंच रहे हैं। विभाग द्वारा योजनाओं से संबंधित प्रचार प्रसार सामग्री वितरण किया जा रहा है। विभाग…
Read Moreजशपुर कलेक्टर का सख्त निर्देश : तीन दिन में निपटाएं सभी फाइलें, फाइलों का निपटारा ना होने पर होगी कार्यवाही
कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने विभाग की फाईल को निराकरण करने के लिए तीन दिवस के भीतर नस्तीयां प्रस्तुत करने के दिए सख्त निर्देश समय सीमा में नस्ती प्रस्तुत नहीं किये जाने पर संबंधित शाखा लिपिक के विरूद्ध होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही समस्त शाखा प्रभारी अपने प्रभार वाले शाखाओं का प्रति शुक्रवार को टेबल निरीक्षण करेंगे जशपुर, 5 नवंबर 2024 / कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा जिला कार्यालय, जशपुर के विभिन्न शाखाओं के फाईल नस्ती का अवलोकन करने पर पाया गया कि संबंधित शाखा लिपिकों द्वारा नस्तियां पत्र…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से नगर पंचायत क्षेत्र कुनकुरी की संवरेगी तस्वीर : ढाई करोड़ से अधिक की राशि से होगा पूरा कायाकल्प !
जशपुर, 05 नवंबर / श्री विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रकृति की गोद में स्थित जशपुर जिले में नए सिरे से विकास की गाथा लिखी जा रही है। विकास की इसी कड़ी में कुनकुरी नगर पंचायत क्षेत्र में सौंदर्यीकरण सहित कई कार्यों के लिए ढाई करोड़ से अधिक की राशि की स्वीकृति मिली है। ये कार्य वर्तमान में प्रक्रियाधीन है। इन कार्यों के पूरे हो जाने से कुनकुरी की तस्वीर संवर जाएगी। इससे अब नगर को अलग पहचान भी मिलेगी। नगर पंचायत में ये होंगे कार्य नगर पंचायत…
Read Moreजशपुर के बटईकेला में सनसनीखेज वारदात: कियोस्क संचालक पर हमला, बचाने आई दादी की गोली लगने से मौत, जशपुर पुलिस जांच में जुटी…
जशपुर, 5 नवम्बर 2024/ जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के बटईकेला में मंगलवार, 5 नवंबर को दिनदहाड़े एक कियोस्क संचालक पर हमला हुआ। इस घटना में संचालक के दादी की गोली लगने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो अज्ञात युवक कियोस्क पर आए और पैसे लूटने की कोशिश की। कियोस्क संचालक संजू कुमार गुप्ता ने विरोध किया तो हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान संचालक की दादी 60 वर्षीय उर्मिला बाई बीच बचाव के लिए आईं, लेकिन एक हमलावर ने उन पर गोली चला…
Read Moreब्रेकिंग न्यूज : कुनकुरी में धान से भरा ट्रक पकड़ाया, प्रशासन कर रहा मामले की जांच, बड़ा घोटाला सामने आने की संभावना
कुनकुरी, 5 नवम्बर 2024/ कुनकुरी के पण्डरीपानी गांव में सड़क के किनारे एक धान से लदे ट्रक को तहसीलदार मुखदेव यादव ने अपनी टीम के साथ जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह ट्रक जशपुर से पत्थलगांव की ओर जा रहा था। ट्रक में रखे गए धन की सही मात्रा का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस मामले की जांच तहसीलदार कुनकुरी मुखदेव यादव द्वारा की जा रही है। मुख्य मार्ग छोड़कर ग्रामीण मार्ग में ट्रक की संदेहास्पद उपस्थिति किसी बड़े अवैधानिक कार्य की ओर ईशारा करता…
Read More