लू से बचाव हेतु दिशा-निर्देश जारी जशपुर : भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा ग्रीष्म ऋतु में तीव्र गर्मी और तापमान वृद्धि को देखते हुए लू (तापघात) से बचाव एवं तैयारी संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं। लू के दौरान सिर में भारीपन, तेज बुखार, मुंह सूखना, चक्कर आना, उल्टी, कमजोरी, पसीना न आना, भूख कम लगना तथा बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत छायादार स्थान पर ले जाकर ठंडे पानी की पट्टी लगाना, तरल पेय पिलाना, शरीर…
Read MoreCategory: होम
किसानों के लिए अलर्ट! प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सिर्फ बेसिक बीमा से नहीं चलेगा काम, ऐड-ऑन कवर बना जिंदगी की सुरक्षा कवच
जशपुर जिले के किसानों को बीमा अन्तर्गत ऐड-ऑन कराने की अपील ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के लिए किसान बीमा जरूर कराएं किसानों की मेहनत की कमाई भी सुरक्षा सशक्त माध्यम जशपुर : पिछले कुछ दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई अचानक ओलावृष्टि और तेज हवाओं से उद्यानिकी फसलों को क्षति हुई है। किसानों से अपील है कि आगामी खरीफ एवं रबी में अपने फसलों का बीमा जरूर करवाएं । एवं फसलों पर फंगीसाईड का छिड़काव जरूर करें। फसल बीमा क्यों जरूरी है ऐड ऑन कवर ? अक्सर किसान…
Read Moreजवानों की क्षमता संवर्धन की नई पहल : बस्तर में सुरक्षा का ‘पावर सेंटर’ तैयार ! हाईटेक ट्रेनिंग एरिना और जिम से जवान होंगे और घातक व सक्षम, आधुनिक ट्रेनिंग और फिटनेस सुविधाओं से लैस हुआ नारायणपुर पुलिस बल.
वनमंत्री केदार कश्यप ने किया शहीद श्री बिरेंद्र सिंह शोरी शौर्य पुलिस ट्रेनिंग एरिना एवं शहीद श्री खोटलू राम कोर्राम पुलिस जिम का लोकार्पण, जवानों को मिली आधुनिक प्रशिक्षण एवं हाईटेक फिटनेस सुविधाएं. शहीद श्री बिरेंद्र सिंह शोरी शौर्य पुलिस ट्रेनिंग एरिना से जवानों को सामरिक, शारीरिक एवं स्मार्ट पुलिसिंग आधारित मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण. शहीद श्री खोटलू राम कोर्राम पुलिस जिम में स्थापित उन्नत हाईटेक मशीनों से जवानों की फिटनेस, सहनशक्ति एवं कार्य क्षमता में होगा विकास. आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित दोनों सुविधाएं जवानों के समग्र विकास, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता…
Read Moreफ्लड लाइट में चमकेगा जशपुर: शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का धमाका, विजेता बनेगा लाखों का मालिक!
जशपुर में 25 अप्रैल से अंतर्राज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता, विजेता को 3.11 लाख का इनाम रणजीता स्टेडियम में होगा आयोजन, 18 अप्रैल तक एंट्री; दूसरे स्थान पर 1.51 लाख पुरस्कार जशपुर : जशपुर में खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्व. शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव मेमोरियल फ्लड लाइट टेनिस बॉल अंतर्राज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 25 अप्रैल से रणजीता स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन यंग तिरंगा समिति, जशपुर द्वारा किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देश भर की टीमें हिस्सा ले सकती हैं। विजेता टीम को…
Read Moreतीन महीने का राशन चढ़ा कागजों में, गरीबों को मिला सिर्फ दो माह का अनाज! रायकेरा में बड़ा घोटाला उजागर, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
तीन माह का रिकॉर्ड, पर हितग्राहियों को मिल रहा सिर्फ दो माह का अनाज कुनकुरी : कुनकुरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रायकेरा में शासकीय राशन वितरण को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुनकुरी के समक्ष शिकायत दर्ज कराते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। शिकायत के अनुसार, ग्राम पंचायत रायकेरा में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान में अप्रैल, मई और जून—तीन माह का राशन एकमुश्त वितरण किया जाना निर्धारित…
Read Moreनारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासी घमासान: विष्णुदेव साय बोले—‘70 करोड़ मातृशक्ति का अपमान’, अरुण सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा—‘महिलाओं के हक में हमेशा रही बाधा’
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने नारी शक्ति वन्दन (संशोधन) अधिनियम को लोकसभा में पारित नहीं होने देने के लिए कांग्रेस समेत इण्डी गठबंधन के सहयोगी दलों पर जमकर निशाना साधा है। नेता द्वय ने रविवार को यहाँ कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आहूत एक महती पत्रकार वार्ता में कहा कि महिलाओं के साथ किए गए इस महापाप का परिणाम कांग्रेस व विपक्षी दलों को भुगतना पड़ेगा। सारी बाधाओं को दूर करके मातृशक्ति को 33 प्रतिशत आरक्षण…
Read Moreकांसाबेल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ट्रक में ठूंस-ठूंस कर भरे गए 38 गौ-वंश ! पुलिस की घेराबंदी देख चालक फरार, ऑपरेशन शंखनाद में तस्करों के मंसूबे नाकाम, पुलिस जुटी पतासाजी में.
ऑपरेशन शंखनाद निरन्तर जारी, पुलिस ने एक ट्रक से छुड़ाया, तस्करी कर ले जाते हुए 38 नग गौ-वंशों को. मामले में आरोपी ट्रक चालक फरार, पुलिस कर रही है पतासाजी, मामला थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत का. प्रकरण में आरोपी गौ तस्करों के विरुद्ध थाना कांसाबेल में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ट्रक क्रमांक JH –02-BM – 4221 को भी किया जप्त. जशपुर : जशपुर पुलिस का “ऑपरेशन शंखनाद” लगातार असर दिखा रहा है। गौ तस्करी…
Read Moreइंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 20 अप्रैल को मनाया जाएगा अक्ती तिहार: रामविचार नेताम करेंगे मिट्टी-बीज पूजन, किसानों को नई तकनीक और जैविक विकल्पों की मिलेगी जानकारी
कृषि विश्वविद्यालय में 20 अप्रैल को मनाया जाएगा अक्ती तिहार कृषि मंत्री श्री नेताम करेंगे मिट्टी और बीजों की पूजा किसानों को रासायनिक उर्वरकों के विकल्प के बारे में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों एवं अनुदेशन प्रक्षेत्रों में भी होगा अक्ती तिहार का आयोजन रायपुर : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अक्षय तृतीया के अवसर पर कल ‘‘अक्ती तिहार’’ का आयोजन किया जा रहा है। स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र के पास स्थित प्रक्षेत्र में प्रातः 10ः30 बजे से आयोजित राज्य स्तरीय अक्ती तिहार…
Read Moreदेवखोल-भालूमाड़ा में मचा हड़कंप: सेंट्रल स्क्वाड की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 6 टन कोयला जब्त, अवैध सुरंगों को ध्वस्त कर खनन माफिया पर कसा शिकंजा
करीब 150 मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई देवखोल और भालूमाड़ा में खनन क्षेत्र चिन्हित, ब्लास्टिंग कर बंद करने के निर्देश अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण में लगे लोगों में मचा हड़कंप रायपुर : कोरिया जिला में अवैध कोयला खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार दूसरे दिन व्यापक कार्रवाई की। रायपुर से पहुंची सेंट्रल प्लाइंग स्क्वॉड की टीम ने रविवार को देवखोल और भालूमाड़ा क्षेत्रों का निरीक्षण कर अवैध खनन स्थलों का चिन्हांकन किया और उन्हें ब्लास्टिंग कर…
Read Moreबस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक व्यापार का द्वार: रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर से 4 घंटे में बंदरगाह तक पहुंच, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय बाजार
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से बस्तर को मिलेगा वैश्विक कनेक्शन बस्तर से बंदरगाह तक सीधी राह, इकोनॉमिक कॉरिडोर से विकास को मिलेगी नई दिशा रायपुर : बस्तर की प्रगति को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर (NH-130 CD) एक क्रांतिकारी कदम साबित होने जा रहा है। भारतमाला परियोजना के तहत बन रहा यह 6-लेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर न केवल दूरियों को कम करेगा, बल्कि बस्तर के स्थानीय उत्पादों को सीधे अंतरराष्ट्रीय बंदरगाहों तक पहुँच…
Read More