पाकिस्तान में निर्मित कॉस्मेटिक क्रीम का रायपुर में बड़ा खुलासा! गोल बाजार के ब्यूटी सेंटर पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन का छापा, 1.25 लाख की 236 नग क्रीम जब्त; अब खंगाली जा रही सप्लाई चेन

रायपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 1.25 लाख रुपए की कॉस्मेटिक क्रीम जब्त पाकिस्तान में निर्मित अंकित 236 नग गोरी एवं चांदनी क्रीम जब्त, जांच के लिए लिए गए नमूने गोल बाजार के ओम ब्यूटी सेंटर में औचक निरीक्षण, अन्य प्रतिष्ठानों में भी जांच जारी रायपुर : नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार रायपुर जिले में कॉस्मेटिक उत्पादों के अवैध भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने आज गोल…

Read More

ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी! रेलवे स्टेशन के पास चार खाद्य प्रतिष्ठानों पर गिरी कार्रवाई की गाज, 24 लीटर रंगयुक्त मटर-चटनी नष्ट कर होटल का लाइसेंस तक किया निलंबित

सुरक्षित आहार हमर अधिकार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई रेलवे स्टेशन के पास चार खाद्य प्रतिष्ठानों का पंजीयन एवं अनुज्ञप्ति निलंबित अपना जैन होटल में 24 लीटर रंगयुक्त मटर एवं मीठी चटनी कराई गई नष्ट 16 से 30 नवंबर तक चलेगा विशेष सघन निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान रायपुर : आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा ‘सुरक्षित आहार हमर अधिकार’ थीम के अंतर्गत विशेष सघन निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान प्रारंभ किया गया है। नियंत्रक दीपक कुमार…

Read More

जिला चिकित्सालय पंडरी में मरीजों को मिली आधुनिक नेत्र जांच की सौगात, ऑटो रिफ्रैक्टोमीटर मशीन से चंद मिनटों में पता चलेगा आंखों का सही नंबर; जांच होगी और आसान व सटीक

जिला चिकित्सालय पंडरी में आधुनिक ऑटो रिफ्रैक्टोमीटर मशीन की सुविधा शुरू अब कम समय में अधिक सटीकता से होगी आंखों की जांच, मरीजों को मिलेगी बेहतर नेत्र परीक्षण सुविधा रायपुर : जिला चिकित्सालय पंडरी, रायपुर में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नेत्र विभाग में आधुनिक ऑटो रिफ्रैक्टोमीटर मशीन स्थापित की गई है। इस मशीन की सहायता से अब मरीजों की आंखों की जांच कम समय में अधिक सटीकता के साथ की जा सकेगी। साथ ही चश्मे का सही नंबर निर्धारित करने में भी सुविधा होगी।…

Read More

आग की लपटों के बीच पूरी रात चलता रहा रेस्क्यू ऑपरेशन, जिला प्रशासन की तत्परता से टली बड़ी औद्योगिक त्रासदी! छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज ने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की टीम को सराहा और जताया आभार

छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज ने जिला प्रशासन के प्रति जताया आभार भनपुरी अग्निकांड में त्वरित कार्रवाई और सामूहिक प्रयास से आग को किया काबू कलेक्टर से की मुलाकात दिया आभार पत्र पूरी रात मौके पर डटे रहे  जिला प्रशासन, पुलिस,नगर निगम और फायर ब्रिगेड के अधिकारी-कर्मचारी, बड़े हादसे को टालने में मिली सफलता रायपुर : भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र में हुई भीषण आगजनी की घटना के दौरान प्रशासन के आग बुझाने में मिली सफलता और बड़ी दुर्धटना से होने से रोकने के लिए छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज ने सराहना की है।…

Read More

छत्तीसगढ़ के किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल का लाभ, धान खरीदी के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल का बड़ा ऐलान! 15 क्विंटल धान बेचने पर भी मिलेगी निर्धारित आदान सहायता राशि

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से अन्नदाताओं को मिल रहा 3100 रुपए प्रति क्विंटल का लाभ जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल ने कठिया, माठ, असौंदा एवं खरोरा में किया धान खरीदी का शुभारंभ रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों के अनुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी का कार्य उत्साहपूर्वक प्रारंभ हो गया है। इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल ने रायपुर जिले के कठिया, माठ, असौंदा एवं खरोरा स्थित धान उपार्जन…

Read More

जनजातीय गौरव दिवस पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा संदेश—आदिवासी समाज की एकता और शिक्षा से बदलेगी नई पीढ़ी की तकदीर! बिरसा मुंडा से वीर नारायण सिंह तक के बलिदान को हर बच्चे तक पहुंचाने का किया आह्वान

शिक्षा से ही आदिवासी समाज का उज्ज्वल भविष्य, एकता और विकास से मजबूत होगी पहचान : सांसद बृजमोहन अग्रवाल बलौदाबाजार मे जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन रायपुर/बलौदाबाजार-भाटापारा : जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर सोमवार को बलौदाबाजार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सांसद श्री अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति और विकास पर जोर देते हुए कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए नई पीढ़ी को बेहतर अवसर उपलब्ध…

Read More

रेत माफियाओं पर खनिज विभाग का बड़ा शिकंजा! दो गांवों में अचानक कार्रवाई से मचा हड़कंप, अवैध उत्खनन और परिवहन में लगे 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई, 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग ने दो स्थानों पर की कार्रवाई बिलासपुर : कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अमले ने ग्राम इटवा-पाली एवं पहँदा में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त कुल 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं।खनिज अमले द्वारा ग्राम इटवा-पाली में रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाए जाने पर 4 ट्रैक्टर मय…

Read More

रायपुर की एमजी रोड चौपाटी पर अब नहीं चलेगी मनमानी! रात 9 से 1 बजे तक ही लगेगी चौपाटी, सड़क पर कुर्सी-टेबल और अव्यवस्थित पार्किंग करने वालों पर गिरेगी कार्रवाई की गाज

एम.जी. रोड चौपाटी के सुव्यवस्थित संचालन, यातायात सुगमता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु पुलिस, नगर निगम, व्यापारी संघ एवं चौपाटी संचालकों की संयुक्त बैठक आयोजित। चौपाटी संचालन के निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश, उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध होगी वैधानिक कार्यवाही। रायपुर : राजधानी रायपुर के एम.जी. रोड क्षेत्र में रात्रिकालीन चौपाटियों के संचालन से उत्पन्न हो रही यातायात बाधा, अव्यवस्थित पार्किंग, गंदगी एवं अन्य अव्यवस्थाओं को दूर कर सुगम यातायात एवं बेहतर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 16 नवंबर 2026 को…

Read More

नशे के सौदागर को पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा! ग्राहक की तलाश में घूम रहा था आरोपी, 8.16 ग्राम चिट्टा, नकदी और एक्टिवा समेत 2.13 लाख का सामान जब्त

प्रतिबंधित मादक पदार्थ 8.16 ग्राम चिट्टा (हीरोइन) बिक्री हेतु ग्राहक तलाशते 01 आरोपी गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 8.15 ग्राम चिट्टा कीमत 1,63,200 बिक्री की रकम 1800 एवं एवं घटना में प्रयुक्त वाहन एक्टिवा जप्त रायपुर : पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट रायपुर के निर्देशन में शहर में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में थाना आजाद चौक के द्वारा नशीले पदार्थों की बिक्री में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 15.11.2026…

Read More

नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का करारा वार, जब्त 234 किलो गांजा समेत प्रतिबंधित नशीले पदार्थों का किया गया सफाया; जायसवाल Neco प्लांट में पूरी हुई नष्टीकरण की कार्रवाई

रायपुर ग्रामीण क्षेत्रांतर्गत थानों के एन.डी.पी.एस. प्रकरणों में जप्त प्रतिबंधित मादक पदार्थों का सिलतरा स्थित जायसवाल Neco प्लांट में किया गया नष्टीकरण रायपुर : आज दिनांक 16.11.2026 को रायपुर ग्रामीण के विभिन्न थानों में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध प्रकरणों में जप्त मादक पदार्थों का अधिनियम में निहित प्रावधानों, न्यायालय के आदेशों एवं शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप विधिसम्मत नष्टीकरण किया गया। उपरोक्त नष्टीकरण की कार्यवाही में केन्द्र सरकार, गृह मंत्रालय, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के दिशा-निर्देशों एवं एन.डी.पी.एस. एक्ट में निहित प्रावधानों के अनुरूप गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल…

Read More