जशपुर में लंबित पेंशन और वेतन निर्धारण प्रकरणों के लिए शिविर 14 अक्टूबर को जशपुर : जिले में लंबे समय से लंबित वेतन निर्धारण और पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन, अम्बिकापुर के निर्देश पर यह शिविर दिनांक 14 अक्टूबर 2026, दिन बुधवार को प्रातः 10:30 बजे, मंत्रणा सभाकक्ष, कलेक्टोरेट कार्यालय जशपुर में आयोजित होगा। जिला प्रशासन ने जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने कार्यालय…
Read MoreCategory: जशपुर
सुबह 3 बजे मिली खबर, 4 बजे हाईवे पर पुलिस का पीछा और फिर भलमंडा के पास पलट गई पिकअप! जशपुर पुलिस के ‘ऑपरेशन शंखनाद’ में गौ तस्करी का खुलासा, 4 गौवंश बरामद, झारखंड का आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन शंखनाद: लोदाम क्षेत्र में गौ तस्करी के विरुद्ध जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 04 नग गौ वंशों को कराया मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार। पुलिस को देखकर भाग रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चालक को पकड़ा। गौ तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक JH-13F-1745 जप्त, गिरफ्तार आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर। गिरफ्तार आरोपी- नजरुल अंसारी उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम पनसो, कोटमा जिला गुमला झारखंड। जशपुर : दिनांक 11 एवं 12 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात थाना लोदाम…
Read Moreबाजे-गाजे और मां दुर्गा के जयकारों से गूंजा बंदरचूआ : श्रीमती कौशल्या साय ने कलश यात्रा में की सहभागिता, प्रतिमा स्थापना के साथ शुरू हुई नौ दिवसीय आराधना.
बाजे-गाजे के साथ निकली कलश यात्रा, गायत्री मंदिर परिसर स्थित पंडाल में स्थापित हुईं मां दुर्गा की प्रतिमा. बंदरचूआ में भव्य कलश यात्रा में सम्मिलित हुईं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय जशपुर/कुनकुरी : शारदीय नवरात्रि के आगमन के साथ ही जशपुर जिले में भक्ति और आस्था का उल्लास छा गया है। देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में मां भवानी की आराधना शुरू हो गई है। बंदरचूआ में बाजे-गाजे और जयकारों के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय शामिल…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले जशपुर में बिजली व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम! कुनकुरी में ₹2.88 करोड़ से बन रहा उपकेंद्र, जनवरी 2027 से लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी राहत?
कुनकुरी के सालियाटोली में 2 करोड़ 88 लाख की लागत से बन रहा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात, कुनकुरी नगर सहित दर्जनों गांवों की विद्युत व्यवस्था होगी सुदृढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में विद्युत अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए तेजी से किए जा रहे कार्य जशपुर/कुनकुरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न अधोसंरचनात्मक कार्यों को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में कुनकुरी क्षेत्र…
Read Moreजशपुर के जनक वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच पहुंचीं जया सिंह जूदेव, भरोसे के साथ दिया मदद का संदेश, फल वितरण कर निभाया अपनत्व और सामाजिक जिम्मेदारी का दायित्व.
पितृ पक्ष के अंतिम दिन जनक वृद्धाश्रम पहुंचीं जया सिंह जूदेव, बुजुर्गों से बोलीं — कोई भी दिक्कत हो, हमें तत्काल बताएं. श्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने वृद्धजनों के बीच किया फल वितरण, सेवा और संवेदनशीलता का दिया संदेश. जशपुर : पितृ पक्ष के अंतिम दिन जशपुर के जनक वृद्धाश्रम में सेवा, सम्मान और संवेदनशीलता की भावुक तस्वीर देखने को मिली। जशपुर राजपरिवार की बहुरानी एवं श्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय महिला संरक्षक जया सिंह जूदेव बुजुर्गों के बीच पहुंचीं और फल वितरण कर उनका हालचाल जाना।…
Read Moreडिजिटल शिक्षा में मटासी स्कूल का बड़ा धमाका : विनोबा एप की ‘नन्हे सितारे प्रतियोगिता’ में विद्यार्थियों ने लहराया परचम, शिक्षकों के सम्मान से गूंजा प्रोत्साहन का संदेश.
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मटासी में बिनोबा एप पर ‘नन्हे सितारे प्रतियोगिता’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों एवं शिक्षकों का हुआ सम्मान. कुनकुरी : कुनकुरी के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मटासी ने डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार प्रदर्शन कर नई मिसाल पेश की है। विनोबा एप पर ‘नन्हे सितारे प्रतियोगिता’ में विद्यालय के विद्यार्थियों ने ब्लॉक स्तर पर विजेता बनकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, वहीं शिक्षकों के मार्गदर्शन ने सफलता को नई ऊंचाई दी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों का…
Read Moreचर्च परिसर से जंगल तक हाथी की हलचल, जशपुर में वन विभाग अलर्ट! ढोंगाअम्बा से धुमांडाड होते हुए रेमते पहुंचा गजराज, ग्रामीणों को चेतावनी—एक चूक पड़ सकती है भारी!
जशपुर वनमण्डल के कुनकुरी परिक्षेत्र अंतर्गत धुमांडाड नवाटोली के चर्च परिसर में पहुंचा हाथी वन विभाग की टीम द्वारा हाथी की लगातार निगरानी, आम नागरिकों से सतर्कता बरतने एवं हाथी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील जशपुर : वनमण्डल अंतर्गत कुनकुरी वन परिक्षेत्र में दिनांक 11.10.2026 को एक हाथी के विचरण की जानकारी प्राप्त हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त हाथी ढोंगाअम्बा बीट से सरसपुर, रजैटी एवं लोटापानी होते हुए धुमांडाड (नवाटोली) पहुंचा। हाथी प्रातः लगभग 05:30 बजे धुमांडाड (नवाटोली) स्थित चर्च परिसर में प्रवेश कर गया था।…
Read Moreओडिशा सीमा से लगे गांवों को मिली बड़ी राहत, आखिर दूर हुई सिकरिमा–विदुरपुर की सड़क समस्या! 89.53 लाख की लागत से सड़क दुरुस्त, अब शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच होगी आसान
सिकरिमा से विदुरपुर तक 89.53 लाख की लागत से बनी 2.5 किमी सड़क मार्ग का मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में दूरस्थ एवं सीमावर्ती गांवों में सड़क कनेक्टिविटी को मिल रही मजबूती बरसात में आवागमन की परेशानी से मिलेगी राहत, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच होगी आसान जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के दूरस्थ एवं सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सिकरिमा से…
Read Moreदशहरा पर जशपुर में उमड़ेगी भीड़, सुरक्षा में चूक रोकने कलेक्टर रोहित व्यास ने दिए सख्त निर्देश; पूजा स्थलों से रथ यात्रा मार्ग तक निगरानी, रणजीता स्टेडियम में भीड़ और यातायात प्रबंधन पर विशेष जोर
जशपुर में दशहरा उत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासन सतर्क, सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष जोर कलेक्टर रोहित व्यास ने पूजा स्थलों, रथ यात्रा मार्ग और रणजीता स्टेडियम में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने दिए निर्देश रावण दहन कार्यक्रम स्थल रणजीता स्टेडियम में बैरिकेडिंग, अग्निशमन और मेडिकल की रहेगी व्यवस्था जशपुर : जशपुर में दशहरा उत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को कलेक्टरेट सभाकक्ष में दशहरा उत्सव समिति के सदस्यों और संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने…
Read MoreIIT, AIIMS, IIM में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका! मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति हेतु आवेदन शुरू, 30 अक्टूबर अंतिम तिथि
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन जशपुर : आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जशपुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान निम्न आय वर्ग के विद्यार्थी जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर के उच्च व्यावसायिक संस्थानों जैसे IIT, AIIMS, IIM, NLU, MBBS, NIT, IIIT में प्रवेश प्राप्त किया है, उन्हें इस योजना के तहत तात्कालिक सहायता प्रदान की जाएगी। पात्र विद्यार्थी निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन रजिस्टर्ड…
Read More