चर्च परिसर से जंगल तक हाथी की हलचल, जशपुर में वन विभाग अलर्ट! ढोंगाअम्बा से धुमांडाड होते हुए रेमते पहुंचा गजराज, ग्रामीणों को चेतावनी—एक चूक पड़ सकती है भारी!

जशपुर वनमण्डल के कुनकुरी परिक्षेत्र अंतर्गत धुमांडाड नवाटोली के चर्च परिसर में पहुंचा हाथी वन विभाग की टीम द्वारा हाथी की लगातार निगरानी, आम नागरिकों से सतर्कता बरतने एवं हाथी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील जशपुर : वनमण्डल अंतर्गत कुनकुरी वन परिक्षेत्र में दिनांक 11.10.2026 को एक हाथी के विचरण की जानकारी प्राप्त हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त हाथी ढोंगाअम्बा बीट से सरसपुर, रजैटी एवं लोटापानी होते हुए धुमांडाड (नवाटोली) पहुंचा। हाथी प्रातः लगभग 05:30 बजे धुमांडाड (नवाटोली) स्थित चर्च परिसर में प्रवेश कर गया था।…

Read More

ओडिशा सीमा से लगे गांवों को मिली बड़ी राहत, आखिर दूर हुई सिकरिमा–विदुरपुर की सड़क समस्या! 89.53 लाख की लागत से सड़क दुरुस्त, अब शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच होगी आसान

सिकरिमा से विदुरपुर तक 89.53 लाख की लागत से बनी 2.5 किमी सड़क मार्ग का मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में दूरस्थ एवं सीमावर्ती गांवों में सड़क कनेक्टिविटी को मिल रही मजबूती बरसात में आवागमन की परेशानी से मिलेगी राहत, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच होगी आसान जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के दूरस्थ एवं सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सिकरिमा से…

Read More

दशहरा पर जशपुर में उमड़ेगी भीड़, सुरक्षा में चूक रोकने कलेक्टर रोहित व्यास ने दिए सख्त निर्देश; पूजा स्थलों से रथ यात्रा मार्ग तक निगरानी, रणजीता स्टेडियम में भीड़ और यातायात प्रबंधन पर विशेष जोर

जशपुर में दशहरा उत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासन सतर्क, सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष जोर कलेक्टर रोहित व्यास ने पूजा स्थलों, रथ यात्रा मार्ग और रणजीता स्टेडियम में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने दिए निर्देश रावण दहन कार्यक्रम स्थल रणजीता स्टेडियम में बैरिकेडिंग, अग्निशमन और मेडिकल की रहेगी व्यवस्था जशपुर : जशपुर में दशहरा उत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को कलेक्टरेट सभाकक्ष में दशहरा उत्सव समिति के सदस्यों और संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने…

Read More

IIT, AIIMS, IIM में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका! मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति हेतु आवेदन शुरू, 30 अक्टूबर अंतिम तिथि

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन जशपुर : आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जशपुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान निम्न आय वर्ग के विद्यार्थी जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर के उच्च व्यावसायिक संस्थानों जैसे IIT, AIIMS, IIM, NLU, MBBS, NIT, IIIT में प्रवेश प्राप्त किया है, उन्हें इस योजना के तहत तात्कालिक सहायता प्रदान की जाएगी। पात्र विद्यार्थी निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन रजिस्टर्ड…

Read More

नशे पर लगाम लगाने जशपुर में सालभर की तैयारी, खेल गतिविधियों से लेकर नशामुक्त कैंपस तक चलेगी जागरूकता मुहिम, विभागों को मिले निर्देश

नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का होगा आयोजन जशपुर : समाज कल्याण संचालनालय, रायपुर के निर्देशानुसार जिले में नशामुक्त भारत अभियान  2026-27 अंतर्गत विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में समाज कल्याण विभाग कार्ययोजना तैयार की गई है। जारी कार्ययोजना अनुसार अक्टूबर 2026 में युवाओं को खेल एवं अन्य गतिविधियों से जोड़ने, जनवरी 2027 के प्रथम पखवाड़े में विद्यालय/महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम, मार्च में नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों का मूल्यांकन, जुलाई में नशामुक्त कैम्पस की स्थापना तथा अगस्त 2027 में पुनः विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए…

Read More

जशपुर की कौन-सी प्रतिभाएं होंगी सम्मानित? राज्योत्सव के तीन बड़े सम्मानों के लिए प्रस्ताव मांगे, कल शाम 5:30 बजे तक मौका

राज्योत्सव 2026 : राज्य अलंकरण हेतु प्रस्ताव 12 अक्टूबर तक आमंत्रित जशपुर : राज्योत्सव 2026 के अवसर पर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदान किये जाने वाले राज्य अलंकरण हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। कार्यालय कलेक्टर वरिष्ठ लिपिक शाखा जिला जशपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार इस वर्ष राज्य स्तरीय पुरस्कार के तहत पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान, यतियतन लाल सम्मान तथा अखिल भारतीय पुरस्कार के तहत महाराजा अग्रसेन सम्मान प्रदान किया जाना है।  वर्ष 2026 के लिए उक्त पुरस्कार हेतु सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार पात्र व्यक्तियों के नामांकन प्रस्ताव…

Read More

‘असली आवाजें, असली बदलाव’ के संदेश के साथ जशपुर में मना विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस, नर्सिंग छात्राओं और स्वास्थ्यकर्मियों ने रैली निकालकर नागरिकों को किया जागरूक; विशेषज्ञों ने बताया—मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना जरूरी, समस्याओं को कमजोरी न समझें, समय पर लें सहायता और उपचार

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जशपुर में निकली जागरूकता रैली, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का दिया संदेश जशपुर : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा जन-जागरूकता रैली एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम निजी अनुभवों को सुना गया: असली आवाजें, असली बदलाव” के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े व्यक्तिगत अनुभवों को सुनने, समझने और सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. घनश्याम जात्रा के नेतृत्व एवं वरिष्ठ चिकित्सक…

Read More

जंगल से निकल कुनकुरी शहर में घुसा दंतैल, अस्पताल-कॉलेज परिसर तक पहुंचा गजराज! कई मकानों की दीवारें क्षतिग्रस्त, वन विभाग अलर्ट—नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

कई मकानों की दीवारें तोड़ीं, बंदरा खसरा नाला के पास वन विभाग की नर्सरी में रुका हाथी; वन विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की कुनकुरी : कुनकुरी नगर में एक नर दंतैल हाथी के प्रवेश से हड़कंप मच गया है। लोटापानी जंगल से नवाटोली होते हुए नगर में दाखिल हुआ हाथी हॉलीक्रॉस अस्पताल परिसर में घुसा। इसके बाद वह कुछ मकानों की दीवारें तोड़ते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर लोयोला कॉलेज परिसर पहुंच गया। नगर के तीन से चार स्थानों पर दीवारें तोड़े जाने की जानकारी सामने…

Read More

जशपुर के जंगलों में वन्यजीव अपराधों पर शिकंजा कसने की तैयारी! वन अमले को कानून और कार्रवाई की विशेष ट्रेनिंग, पुलिस-वन विभाग के तालमेल पर जोर—अब शिकार और तस्करी करने वालों पर कैसे कसेगा शिकंजा?

जशपुर वनमण्डल में वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं वन्यजीव अपराधों की रोकथाम हेतु विस्तृत प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित जशपुर : जशपुर वनमण्डल अंतर्गत वन्यप्राणियों के संरक्षण, जैव विविधता की सुरक्षा, वन्यजीव अपराधों की रोकथाम तथा वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से दिनांक 10.10.2026 को समस्त परिक्षेत्राधिकारियों, वन परिक्षेत्र सहायकों एवं बी.एफ. ओ. के लिए विस्तृत प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में वन्यजीव संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों, विभागीय दायित्वों, अपराधों की पहचान, प्रकरणों की विवेचना तथा न्यायालयीन प्रक्रिया के विभिन्न…

Read More

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जशपुर के स्कूलों में खास जागरूकता अभियान! विद्यार्थियों को दिया गया तनाव से बचने और सही समय पर मदद लेने का संदेश—आखिर मानसिक सेहत को लेकर क्यों जरूरी है जागरूक होना?

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शिविर का सफल आयोजन जशपुर : माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला – जशपुर के मार्गदर्शन में 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर पैरालीगल वॉलिंटियर्स जिला जशपुर के माध्यम से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुलदुला एवं सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुलदुला जिला जशपुर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर कार्यक्रम में माननीय श्रीमती सुमन सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय जशपुर, माननीय श्री अभिनव अग्रवाल, प्रशिक्षु न्यायाधिश जशपुर, जिला…

Read More