थाना दुलदुला में आरोपी राजेन्द्र विश्वकर्मा के विरूद्ध अप.क्र. 97/2021 धारा 307 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 10.12.2021 के प्रातः में राजेन्द्र विश्वकर्मा निवासी जोतकला अपनी पत्नी को मजदूरी करने हेतु जशपुर चलने कहने पर उसकी पत्नी जाने से मना कर दी। इसी बात को लेकर उसी दिन शाम 6ः00 बजे राजेन्द्र विश्वकर्मा घर में अपनी पत्नी से लड़ाई-झगड़ा कर मारपीट कर रहा था। मारपीट करने के दौरान राजेन्द्र विश्वकर्मा का 6 वर्षीय पुत्र अपनी मॉं का बीच बचाव कर रहा…
Read MoreCategory: जशपुर
प्रेम संबंध में बार बार पैसे की मांग से तंग आकर प्रेमी ने जंगल में बुलाकर प्रेमिका की कर दी हत्या, पुलिस ने आरोपी प्रेमी को किया गिरफ्तार
अधे कत्ल के प्रकरण को बगीचा द्वारा त्वरित कार्यवाही कर सुलझाया थाना बगीचा में आरोपी सुशील खेस के विरूद्ध अपराध क्रमांक 239/2021 धारा 302 भा.द.वि. के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 5.12.2021 को थाना प्रभारी बगीचा को सूचना मिली कि ग्राम रतबा स्थित जंगल में लगभग 35 वर्षीय महिला की हत्या कर उसकी लाश को जंगल में फेक दिया गया है। सूचना पर थाना प्रभारी बगीचा द्वारा हमराह स्टॉफ के तत्काल जाकर शव का पंचनामा कार्यवाही कराकर शव का पी.एम. कराया…
Read Moreजशपुर पुलिस द्वारा टीम बनाकर विगत 4 दिवस के भीतर अभियान चलाकर समंस, जमानती वारंट, गिरफ्तारी वारंट, स्थायी वारंट किया गया तामील
जिला जशपुर के विभिन्न थाना चौकी में समंस 544, जमानती वारंट 111, गिरफ्तारी वारंट 21, स्थायी वारंट 4 की तामीली किया गया, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिला जशपुर के विभिन्न थाना व चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न न्यायालय से समंस, जमानती वारंट, गिरफ्तारी वारंट एवं स्थायी वारंट तामीली हेतु प्राप्त हुये थे। जिसे टीम बनाकर दिनांक 7 दिसम्बर से दिनांक 10 दिसम्बर तक अभियान चलाकर तामील कराया गया। थाना सिटी कोतवाली जशपुर द्वारा समंस-119, जमानती वारंट-10, चौकी लोदाम द्वारा समंस-35, जमानती वारंट-15, चौकी मनोरा समंस-06, चौकी आरा समंस-19, जमानती वारंट-02,…
Read Moreशहीद सीडीएस जनरल विपिन रावत को कुनकुरी जय स्तम्भ चौक में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर. आज कुनकुरी के जयस्तंभ चौक में विधायक यू डी मिंज के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुनकुरी के द्वारा देश के पहले सी डी एस जनरल विपिन रावत व उनकी धर्मपत्नी सहित सेना के 11 जवान हेलीकाप्टर दुर्घटना में शहीद हुए इन सभी को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सदस्यों द्वारा 2 मिनट का मौन धारण एवम मोमबत्ती जला कर श्रधांजलि दी गई। ब्लॉक अध्यक्ष एस इलियास ने सभा को संबोधित करते हुए जनरल विपिन रावत एवम सदस्यों की देश सेवा में दी गयी उपलब्धियों की जानकारी…
Read Moreसांसद गोमती साय ने सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में किया जनसंपर्क
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़, सांसद श्रीमती गोमती साय ने सारँगढ़ नगर पालिका चुनाव के लिए वार्ड नम्बर 9 में भाजपा प्रत्याशी अमित रिंकू तिवारी ,वार्ड क्रमांक 4 में मयूरेश केशरवानी,वार्ड नम्बर 03 में राजेश जायसवाल के लिए जनसम्पर्क किया। एवं वार्डवासियों के दिलों में दस्तक देकर भाजपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील करते हुए विजयश्री प्रदान करने का विनम्र निवेदन किया।
Read Moreजशपुर जिले में नेशनल लोक अदालत 11 दिसम्बर को
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित जिंदल ने बताया कि 11 दिसम्बर 2021 को नेशनल लोक अदालत सम्पूर्ण देश के साथ-साथ जशपुर में भी आयोजित की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्री लिटिगेशन के 1905 मामले तथा न्यायालय में लंबित 282 मामले रखे गए है तथा पूरे जिले में 10 खण्डपीठ का गठन किया गया है। जिसमें से खण्डपीठ क्रमांक 1 श्रीमती अनिता डहरिया जिला एवं सत्र न्यायाधीश की है तथा खण्डपीठ क्रमांक 2 श्री जी.एस. कुजांम प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय की है। इसी प्रकार…
Read Moreजशपुर जिला कोषालय में 20 से 24 दिसम्बर 2021 तक पेंशन निराकरण सप्ताह का किया जा रहा आयोजन, सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों के पेंशन, परिवार पेंशन के प्रकरणों का प्राथमिकता से किया जायेगा निराकरण
विभाग प्रमुख लम्बित पेंशन प्रकरणों को जिला कोषालय में उपस्थित होकर प्राथमिकता से निराकरण करावा सकते हैं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं जिला कोषालय अधिकारी गणेशु प्रसाद घिदौडे के दिशा-निर्देश में संभागीय संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन अम्बिकापुर संभाग सरगुजा की उपस्थिति में सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों, परिवार पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के संबंध में जिला मुख्यालय में 20 से 24 दिसम्बर 2021 तक कुल 04 दिवसीय पेंशन निराकरण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। कोषालय अधिकारी ने समस्त…
Read Moreकोविड संक्रमण से बचाव के लिए टीका है कारगर, शिशुवती माता ललिता ने अपनी जागरूकता का परिचय देते हुए लगाया कोविड टीका, लोगो से बिना भय के टीका लगाने का किया आग्रह
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण कराने के लिए आयोजित टीकाकरण महाभियान में युवा, बुजुर्ग, महिला पुरूष सभी वर्ग के लोग उत्साहपूर्वक शामिल होकर अभियान को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दे रहे है। जिला प्रशासन द्वारा जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार एवं सुनियोजित कार्ययोजना तैयार की गई है। जिसमें सभी गाँव मे टीका दल, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में टीका की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी सहायिका, मितानिन द्वारा घर-घर जाकर टीका के लिए बचे लोगों का सर्वे कर उन्हें टीका…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने जशपुर के शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया निरीक्षण, बच्चों के बौद्धिक क्षमता को परखा और अच्छे से पढ़ाई करने के लिए किया प्रोत्साहित
महाराजा चौक के पास स्थित तालाब का निरीक्षण करके साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज जशपुर विकासखण्ड के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण करके बच्चों के शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के बौद्धिक क्षमता को परखा और अच्छे से पढ़ाई करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने शिक्षकों को भी बच्चों को अच्छे पढ़ाने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल के लाईब्रेरी,क्लास रूप, प्रयोगशाला, कम्प्यूटर लैब सहित विद्यालय…
Read Moreविशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर परिवार के लोग उत्साह के साथ टीका केन्द्र पहुंच रहें और आगे बढ़कर लगवा रहें कोविड टीका
सभी विकासखण्ड के ग्राम पंचायतों में छूटे हुए लोगों को घर घर जाकर लगाया जा रहा टीका समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में बगीचा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भितघरा में विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर परिवार के लोगों को भी प्राथमिकता से टीका लगाया जा रहा है। समाज के लोगों में भी टीका के प्रति जागरूकता आई है और परिवार उत्साह के साथ टीकाकरण केन्द्र पहुंच कर टीका लगवा रहें हैं और महा अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान कर रहें हैं। इस प्रकार फरसाबहार…
Read More