जशपुर से उठा बड़ा कदम! सीएम विष्णुदेव साय ने बाल विवाह के खिलाफ 100-दिनीय जागरूकता रथ को किया लॉन्च—गांव-गांव फैलेगा संदेश

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसान महतारी सम्मेलन स्थल से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाल विवाह उन्मूलन की दिशा में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने विगत दिवस ग्राम नारायणपुर में आयोजित किसान महतारी सम्मेलन के दौरान बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत तैयार जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम स्थल से रवाना किए गए इस रथ के माध्यम से 100 दिनों तक जिले…

Read More

जशपुर ब्रेकिंग : विद्यालय में अनुशासनहीनता के आरोपों पर बड़ी कार्रवाई! सुरंगपानी के प्रधान पाठक गणेश राम चौहान तत्काल निलंबित

जशपुर : सरगुजा संभाग अंबिकापुर के संयुक्त संचालक द्वारा पत्थलगांव विकासखंड के  सुरंगपानी के प्रधान पाठक गणेश राम चौहान शराब का सेवन कर विद्यालय में उपस्थित होने तथा विद्यालय के छात्राओ को अश्लीलतापूर्ण तरीके से बात कर उन्हे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और विद्यालय के विद्यार्थियों एवं कर्मचारियो से अपशब्दों का प्रयोग व गाली गलौज करने पर  छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (ख) में वर्णित प्रावधानों के अनुरूप शासकीय सेवा से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। श्री चौहान का निलंबन…

Read More

PVTG, एकल महिलाओं और दिव्यांग परिवारों के लिए बड़ा कदम—दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम में गंभीर तैयारी का खाका तैयार

जशपुर : जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जशपुर द्वारा समावेशी आजीविका योजना का दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम जिला पंचायत के सभागार में 26 और 27 नवंबर 2025 को संपन्न कराया गया। यह नई परियोजना विकासखंड मनोरा एवं बगीचा के अत्यंत गरीब परिवारों, विशेषकर पहाड़ी कोरवा समुदाय, एकल महिलाओं तथा दिव्यांगजन परिवारों के एकीकृत विकास पर केंद्रित है। दिल्ली एवं रायपुर से आए प्रशिक्षक दल श्री संदीप ओझा एसपीएमयू रायपुर, ब्रैक संस्था दिल्ली से सुश्री उपासना जोशी एवं राज्य से विनय कुमार, ओमप्रकाश एवं…

Read More

जशपुर में डिजिटल ट्रेडिंग का बड़ा प्रशिक्षण! जेम पोर्टल और डिजिटल मार्केटिंग पर उद्यमियों की विशेष कार्यशाला, मौके पर हुआ लाइव पंजीयन

जेम पोर्टल से क्रय-विक्रय एवं डिजिटल मार्केटिंग के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जशपुर द्वारा विगत दिवस 27 नवम्बर को भारत सरकार की आरएएमपी योजना अंतर्गत जेम पोर्टल से क्रय-विक्रय एवं डिजिटल मार्केटिंग के संबंध में शासकीय विभागों एवं उद्यमियों हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मंत्रणा सभाकक्ष कलेक्ट्रेट परिसर जशपुर में किया गया। कार्यक्रम के दौरान संबंधित विषय पर आरएएमपी योजनांतर्गत सीएसआईडीसी, रायपुर से आये मास्टर ट्रेनर राकेश तिवारी द्वारा विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।…

Read More

जशपुर के पहाड़ी गांव में पीएम जनमन आवास की बड़ी समीक्षा! 26 हितग्राहियों की प्रगति की हुई जांच, कलेक्टर के निर्देश पर आयोजित प्रगति चौपाल

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण : सुदूर पहाड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत करादरी पीएम जनमन आवास के हितग्राहियो के लिए प्रगति चौपाल आयोजित जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिला के सुदूर पहाड़ी क्षेत्र ग्राम पंचायत करादरी के पहाड़ी कोरवा बस्ती कदोपानी में पीएम जनमन आवास के हितग्राहियो का प्रगति चौपाल लगाया गया। चौपाल में 26 जनमन हितग्राहियों का हितग्राही वार प्रगति एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाओं हेतु जानकारी लिया गया और समय सीमा स्वीकृत समस्त…

Read More

जशपुर में संविधान दिवस की गूंज! जिला न्यायालय से स्कूलों तक चला बड़ा जागरूकता मिशन—नागरिक अधिकारों पर हुआ व्यापक प्रशिक्षण

जशपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार साहू के उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय जशपुर में न्यायाधीशों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संविधान की आत्मा अर्थात संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों, नैतिक मूल्यों, समानता, न्याय, स्वतंत्रता, बंधुत्व एवं अवैधानिक मूल्यों को सुदृढ करना तथा सभी को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक…

Read More

जशपुर में बिजली व्यवस्था को मिला पावर बूस्ट! दो नए 33/11 केवी उपकेंद्र से 12,000 ग्राहकों की जिंदगी होगी रोशन—मुख्यमंत्री के निर्देशों से तेज़ी पकड़ रहा विकास

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में विद्युत अधोसंरचनाओं का तीव्र गति से हो रहा विकास ग्राम सोनक्यारी एवं महेशपुर में 33/11 केवी उपकेंद्र से लगभग 27 ग्रामों के 12 हजार उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्तायुक्त विद्युत की हो सकेगी आपूर्ति जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नारायणपुर में आयोजित किसान एवं महतारी सम्मेलन में जिस सोनक्यारी एवं महेशपुर में 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण किया, इसका लाभ लगभग 27 ग्रामों के 12 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा। इन उपकेंद्रों से उच्च गुणवत्तायुक्त विद्युत की आपूर्ति हो सकेगी। छत्तीसगढ़…

Read More

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान: जिला समन्वयक व एमआईएस सहायक की पात्र–अपात्र सूची जारी, 3 दिसंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान : जिला स्तरीय समन्वयक तथा उपखण्ड स्तर पर एमआईएस सहायक की नियुक्ति हेतु पात्र व अपात्र सूची जारी, दावा-आपत्ति 03 दिसम्बर तक जशपुर : धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत् वन अधिकार अधिनियम 2006 के क्रियान्वयन हेतु जिला एवं चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में मानव संसाधन के रूप में जिला स्तरीय समन्वयक तथा उपखण्ड स्तर पर एमआईएस सहायक की नियुक्ति हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। जिला स्तरीय चयन समिति के परीक्षण उपरान्त जिला स्तरीय समन्वयक हेतु 63 आवेदन…

Read More

जशपुर में संविधान दिवस की अनोखी मिसाल! सभी अमृत सरोवरों में सामूहिक उद्देशिका वाचन और जल संरक्षण को लेकर बड़ी शपथ

अमृत सरोवरों में हुआ संविधान दिवस का आयोजन : संविधान दिवस के उपलक्ष्य में अमृत सरोवरों में किए गए विविध कार्यक्रम जशपुर : भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत संविधान अंगीकृत करने हेतु 26 नवम्बर को जशपुर जिले के सभी अमृत सरोवरों में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी की सहभागिता के साथ सामूहिक तौर पर देश के संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया। साथ ही अलग-अलग स्थानों पर जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन तथा जिला…

Read More

मुख्यमंत्री ने कुम्हार समाज के विष्णु महायज्ञ में की विशेष पूजा, इलेक्ट्रॉनिक चाक वितरण और 25 लाख की घोषणा से बढ़ा उत्साह

मुख्यमंत्री ने कुम्हार समाज के श्री विष्णु महायज्ञ चक्र पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री ने कुम्हारों को इलेक्ट्रानिक चाक मशीन का किया वितरण ग्राम गोरिया में  माटी कला बोर्ड के माध्यम से शिल्पकारों के लिए ग्लेजिंग यूनिट स्थापित किया जाएगा कुम्हार समाज के मंगल भवन के विस्तार के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कुनकुरी विकास खंड के ग्राम नारायणपुर में कुम्हार समाज के द्वारा आयोजित विष्णु महायज्ञ, चक्र पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए और पूजा अर्चना कर प्रदेश के सुख…

Read More