लट्ठा स्वामी द्वारा लकड़ियों को सुरक्षा की दृष्टि से बिमड़ा परिसर के दुर्गापारा के समीप ग्राम पण्डरीपानी में रखा गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर वनमंडलाधिकारी जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार हड़ताल का फायदा उठाकर लकड़ियों की हो रही है अवैध कटाई की मिली शिकायत के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त मामले का मौका जांच परिक्षेत्र सहायक बिमड़ा के द्वारा कराया गया। जांच में पाया गया कि उक्त लकड़ी सरगुजा जिले के बतौली तहसील के ग्राम मानपुर निवासी भूमि स्वामी रामसुरज पिता नान साय के स्वयं के…
Read MoreCategory: जशपुर
शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज जशपुर में त्रिवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाईन काउंसिलींग का किया गया है आयोजन
10वी-12वीं कक्षा उत्तीर्ण इच्छुक उम्मीदवार काउंसिलिंग में ले सकते है भाग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज जशपुर में संचालित त्रिवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाईन काउंसिलींग के प्रथम चरण का आयोजन 12 सितम्बर 2022 से 16 सितम्बर 2022 तक किया गया है। इसी प्रकार काउंसिलींग के द्वितीय चरण का आयोजन 26 सितम्बर 2022 से 28 सितम्बर 2022 तक किया गया है। उन्होंने बताया कि 10वीं- 12वीं कक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार जो त्रिवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के…
Read Moreवर्षा अपडेट: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 850.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 850.7 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 13 सितम्बर तक औसत वर्षा 921.2 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 33.6 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 1025.5 मिमी, मनोरा में 809.6 मिमी, कुनकुरी में 926.3 मिमी, दुलदुला में 805.4 मिमी, फरसाबहार में 675.3 मिमी, बगीचा में 884.0 मिमी, कांसाबेल में 734.0 मिमी, पत्थलगांव में 862.5 मिमी…
Read Moreनिःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना से मिली राशि का उपयोग कुलदीप तिर्की और संगीता तिर्की रोजगार के लिए करेगें, अपर कलेक्टर ने दिव्यांग दम्पतियों को 1 लाख रूपए राशि का चेक सौंपा
मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में समाज कल्याण विभाग की निःशक्त विवाह प्रोत्साह योजना के तहत् दिव्यांग दम्पतियों को लाभांवित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर ने कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम बासनताला के श्री कुलदीप तिर्की और उनकी पत्नी श्रीमती संगीता तिर्की को योजना के तहत् 1 लाख रूपए की राशि का चेेक सौंपा गया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग उप संचालक श्रीमती सुचिता लकड़ा उपस्थित थी। दिव्यांग दम्पति ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने राजस्व और कृषि विभाग को गिरदावरी का कार्य गंभीरता से करने दिए निर्देश, राजस्व के लंबित प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा के भीतर करें
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर आयुष्मान कार्ड, टीकाकरण, गोबर खरीदी, खाद बनाने की प्रगति, गिरदावरी के कार्य, गौठानों में मल्टीएक्टीविटी, राजस्व के लंबित प्रकरण, टीएल के लंबित प्रकरण सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र यादव, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ और सभी विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर ने राजस्व विभाग, कृषि विभाग के टीम को गिरदावरी का कार्य किसानों के खेतों में जाकर करने के…
Read Moreवन धन विकास योजना के अन्तर्गत जशपुर जिले में चयनित महिला स्व सहायता समूहों एवं स्थानीय ग्रामीण संग्राहकों को दिया गया प्रशिक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर लघु वनोपज संग्रहण वर्ष 2022-23 में पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित जशपुर नगर के अन्तर्गत कार्यरत 24 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के अधिनस्थ वन धन विकास योजना के तहत् चयनित महिला स्व सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में निवासरत संग्राहकों से वनो एवं निजी उत्पादित वनोपजों का संग्रहण किया जाना है। इस हेतु प्राथमिक वनोपज समितियों में पदस्थ प्रबंधकों, वन परिक्षेत्र में पदस्थ वन परिक्षेत्र अधिकारियों, उप वनमण्डलाधिकारियों, स्थानीय जन प्रतिनिधियों के माध्यम से हाट बाजार,…
Read Moreपटवारी चयन परीक्षा अंतर्गत दस्तावेज सत्यापन में शामिल हुए अभ्यर्थियों से 15 सितंबर 2022 तक दावा आपत्ति आमंत्रित, अभ्यर्थी जशपुर जिले के वेबसाइट में जारी सूची का कर सकते है अवलोकन
भूतपूर्व सैनिक के रिक्त एक पद हेतु 15 सितम्बर 2022 को दस्तावेज सत्यापन आयोजित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन राजस्व विभाग के प्रस्ताव पर छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा विगत 24 अप्रैल 2022 को पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसके अंतर्गत जशपुर के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट सूची इस कार्यालय को प्राप्त हुई है। प्राप्त परीक्षा परिणाम के आधार पर मेरिट सूची के अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्रों के सत्यापन हेतु कुल रिक्तियों से संबंधित वर्गवार आरक्षण सहित उम्मीदवारों को 1ः3 के अनुपात…
Read Moreजशपुर जिला अन्तर्गत सड़क दुर्घटना में प्रभावित परिजन हेतु 25 हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के सड़क दुर्घटना के एक मामले में मृतक के निकटतम वारिसान हेतु 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। जिसके तहत मनोरा विकासखंड के ग्राम केसरा निवासी स्व. जीतू राम की सड़क घुर्टना में मृत्यु 20 जनवरी 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती भगवती बाई हेतु 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreवर्षा अपडेट: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 817.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 817.1 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 12 वर्षों की तुलना में 10 सितम्बर तक औसत वर्षा 910.8 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 15.1 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 961.9 मिमी, मनोरा में 778.3 मिमी, कुनकुरी में 884.1 मिमी, दुलदुला में 770.9 मिमी, फरसाबहार में 650.0 मिमी, बगीचा में 851.2 मिमी, कांसाबेल में 714.9 मिमी, पत्थलगांव में 839.6 मिमी…
Read Moreकुनकुरी में अभियान चलाकर लगाया जा रहा बूस्टर डोज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में अभियान चलाकर लोगों को बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर पंचायत कुनकुरी में अभियान चलाकर वृहद स्तर पर कोविड टीकाकरण का बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत एवं राजीव युवा मितान क्लब की टीम द्वारा विशेष तैयारी की गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नगरीय क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में शिविर का आयोजन किया गया है साथ ही मोबाईल मेडिकल टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों, चौक-चौराहों सहित दूरस्थ क्षेत्रों…
Read More