समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत जशपुर विकासखंड के ग्राम ईचकेला निवासी स्व. सियामुनी की मृत्यु 13 जनवरी 2016 को तालाब के पानी में डूबने से हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका की पुत्री जसमनी हेतु 4 लाख एवं बगीचा विकासखंड के ग्राम भीतघरा निवासी स्व. अनूप कुमार बनवासी की मृत्यु कुंए के पानी में…
Read MoreCategory: जशपुर
दुलदुला के कोरना गौठान में समूह की महिलाओं को वेस्ट डीकंपोजर बनाने हेतु दिया गया प्रशिक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव के दिशा निर्देश में आज दुलदुला विकासखंड के कोरना गौठान में स्वसहायता समूह की महिलाओं को कृषि विभाग द्वारा वेस्ट डीकंपोजर बनाने की विधि का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर जनपद सीईओ दुलदुला श्री बजरंग वर्मा, समूह की महिलाएं सहित कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। प्रशिक्षण में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा समूह की महिलाओं को वेस्ट डीकंपोजर बनाने की विधि की पूरी जानकारी देते हुए उससे होने वाले फायदों के…
Read Moreसीएचसी दुलदुला में नेत्रदान पखवाड़ा के अन्तर्गत कार्यशाला का हुआ आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में विगत दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुलदुला में 37वां नेत्रदान पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष दुलदुला श्रीमती चन्द्रप्रभा भगत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० आर.टोप्पो, नेत्र सर्जन एवं नोडल अधिकारी जिला अंधत्व निवारण समिति जशपुर डॉ० श्रीमति सी.पी.एक्का, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ० शोभा मिंज सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, चिकित्सा अधिकारी- कर्मचारी तथा विभिन्न स्कूलों से छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे। कार्यशाला में डॉ० श्रीमती एक्का द्वारा नेत्र में होने वाली विभिन्न प्रकार…
Read Moreबाक्साइट उत्खनन के विरोध में भाजपा 4 सितंबर को सरधापाठ में करेगी विरोध प्रदर्शन
विरोध प्रदर्शन में भाजपा के वरिष्ठ नेता, संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता होगें सम्मिलित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुरनगर जिले में बाक्साइट उत्खनन को लेकर राजनीतिक पारा गरमाता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने इसके विरोध में 4 सितंबर को पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव, लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय, पूर्व मंत्री गणेश राम भगत, बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय, प्रदेश भाजपा मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के अगुवाई में विशाल धरना प्रदर्शन करने की घोषणा कर…
Read Moreमहंगाई भत्ते और गृह भाड़ा भत्ता को लेकर कर्मचारियों अधिकारियों ने कुनकुरी नगर में निकाली न्याय महारैली
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी में कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने आज केंद्र के समान 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के अनुसार गृह भाड़ा भत्ता की मौलिक मांग को लेकर चल रहे प्रांतव्यापी आंदोलन के ग्यारहवें दिन पूरे नगर में न्याय महारैली एवं तीन प्रमुख स्थानों कुंती लॉज तिराहा,बस स्टैंड एवं जयस्तंभ चौक पर नुक्कड़ सभा के माध्यम से अपनी जायज मांगों को आम नागरिकों तक एवं जन प्रतिनिधियों तथा शासन के सूत्रों तक पहुंचाने का प्रयास किया। प्रमुख वक्ता के रूप में वाइ आर कैवर्त,के शांडिल्य, भोगसिंह खुटे,…
Read Moreसंसदीय सचिव यू. डी. मिंज का दुलदुला में हुआ भव्य स्वागत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक यू. डी. मिंज आज युवा मजदूर कांग्रेस के संगठन विस्तार शपथ ग्रहण कार्यक्रम में दुलदुला पहुँचे जहाँ उनका भव्य स्वागत किया गया. युवा मजदूर कांग्रेस के संगठन विस्तार शपथ ग्रहण कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यू. डी. मिंज के द्वारा नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण किया गया.दुलदुला के सोकोडीपा कौशल विकास भवन में दोपहर में आयोजित कार्यक्रम में सूरज चौरसिया, ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द साय,दुलदुला कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए
Read Moreवर्षा अपडेट: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 738.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 738.1 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 31 अगस्त तक औसत वर्षा 819.6 मिमी हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 866.6 मिमी, मनोरा में 697.9 मिमी, कुनकुरी में 801.0 मिमी, दुलदुला में 695.6 मिमी, फरसाबहार में 603.7 मिमी, बगीचा में 760.5 मिमी, कांसाबेल में 683.3 मिमी, पत्थलगांव में 721.8 मिमी एवं सन्ना में 812.2 मिमी वर्षा हो चुकी है।…
Read Moreजशपुर नगरीय निकाय के कर्मचारियों द्वारा आवारा पशुओं को कांजी हाऊस में रखने की जा रही कार्यवाही
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर नगरपालिका अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका क्षेत्र में एक गोठान निर्माण हेतु शासन से 06 जून 2022 को 19.11 लाख की स्वीकृति प्राप्त कर निविदा कार्य पूर्ण कर लिया गया है। नगर पालिका अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्राप्त निविदा दर स्वीकृति हेतु आगामी परिषद बैठक में प्रस्तावित है नियमानुसार कार्यवाही पूर्ण कर शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, साथ ही निकाय के कर्मचारियों द्वारा निरंतर निकाय क्षेत्र के आवारा पशुओं को रोड से हटाकर कांजी हाऊस में रखे…
Read Moreजशपुर जिला अन्तर्गत जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत जशपुर विकासखंड के ग्राम पुरनानगर निवासी स्व. विजय मिंज की मृत्यु आकाशीय गाज मारने के कारण 29 जून 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती सरोजनी मिंज हेतु 4 लाख एवं बगीचा विकासखंड के सन्ना तहसील के ग्राम कोपा बम्हनी निवासी स्व. भिखनाथ की मृत्यु आकाशीय गाज…
Read Moreभारतीय थल सेना भर्ती (अग्निवीर) रैली का आयोजन 13 से 22 नवम्बर तक रायपुर में
भर्ती रैली में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन हेतु 03 सितम्बर 2022 अंतिम तिथि निर्धारित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय थल सेना भर्ती (अग्निवीर) रैली का आयोजन 13 नवम्बर से 22 नवम्बर 2022 तक रायपुर में किया जा रहा है। इस आयोजन में सम्मिलित होने हेतु आवेदकों को संबंधित वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in में रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि 03 सितम्बर 2022 है। इस आयोजन में जनरल ड्îूटी अग्निवीर, टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर एवं अग्निवीर ट्रेड के पदों…
Read More