उप निर्वाचन : जशपुर जिले में जनपद पंचायत सदस्यों, सरपंचों, पंचों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए मतदान 28 जून को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग नवा रायपुर के द्वारा छ.ग. पंचायत राज अधिनियम एवं सहपठित छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम के तहत् प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग करते हुए प्रदेश के समस्त जिलों के अंतर्गत् परिशिष्ट में उपनिर्वाचन जनपद पंचायत सदस्यों, सरपंचों, पंचों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए उप निर्वाचन हेतु छ.ग. पंचायत निर्वाचन नियम की अपेक्षा अनुसार समय-अनुसूची विहित किया गया है। जिसके अंतर्गत् 13 जून को निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन कर 28 जून को प्रातः 7 बजे अपरान्ह 3 बजे तक…

Read More

जशपुर जिले के समस्त पंजीकृत कृषकों से 31 जुलाई 2022 से पूर्व ई-केवाईसी कराने के निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत जिले के पंजीकृत समस्त किसानों का ई-केवाईसी कराने का अंतिम तिथि दिनांक 31 जुलाई 2022 तक। 20 जून 2022 तक की स्थिति में जिले में कुल आधार ऑथेंटिकेटेड 91622 हितग्राही के विरुद्ध 49882 हितग्राहियों का ई-केवाईसी पूर्ण हुआ है। जिले के समस्त शेष पंजीकृत कृषकों से 31 जुलाई 2022 से पूर्व स्वयं पीएम-किसान पोर्टल पर जाकर मोबाईल ओटीपी ऑथेंटिकेशन के जरिए या अपने नजदीकी सी. एस. सी. केन्द्रों से संपर्क कर बायोमेट्रिक के जरिये ई-केवाईसी कराने की अपील की गई…

Read More

मैदान में चर रही बकरी की चोरी कर उसे मारकर जंगल में छिपाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटे के भीतर किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

आरोपियों से बकरी चोरी करने में प्रयुक्त वाहन पल्सर मोटर सायकल को पुलिस ने किया जप्त चौकी करडेगा थाना तपकरा में आरोपियों भुनेश्वर यादव एवं संतोष यादव के विरूद्ध अपराध क्रमांक 87/2022 धारा 379, 429 भादवि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर  प्रार्थी महेश राम निवासी मयूरंचुदी चौकी करडेगा ने दिनांक 19 जून 2022 को चौकी करडेगा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह उक्त दिनांक के दिन में लगभग 11:00 बजे अपने साथी ललित राम के साथ पक्की डाड़ी जंगल की ओर आम खाने के लिये गया…

Read More

विवाहित महिला को घर में अकेला देखकर बदनियति से खींचते हुये घर अंदर ले जाकर छेड़छाड़ करने और चाकू से प्राणघातक चोंट पहुंचाने वाले आरोपी को तपकरा पुलिस ने दो घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

थाना तपकरा में आरोपी श्रवण साय पैंकरा के विरूद्ध अपराध क्रमांक 86/2022 धारा 354, 307, 450 भा.द.वि. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर  थाना तपकरा क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय विवाहित महिला ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह दिनांक 19 जून 2022 के दोपहर लगभग 02:30 बजे घर में अकेली थी और वह घर के परछी में बैठकर घरेलू कार्य कर रही थी.  उसी दौरान इसके पास आरोपी श्रवण साय पैंकरा आया और उससे कुछ देर बातें कर गलत नीयत रखते हुये इसके हाथ को पकड़कर…

Read More

जशपुर पुलिस ने जिले भर मे की चालानी कार्यवाही : सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतु जिले के सभी थाना क्षेत्र में एमव्ही एक्ट में कुल 149 वाहन चालकों के विरूद्ध की गई कार्यवाही

कुल 149 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही कर कुल 39,900 रू. समन शुल्क वसूल की गई तीन सवारी, बिना नंबर, शराब पीकर वाहन चलाना, तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दिनांक 19.06.2022 को जिला जशपुर में बढ़ती सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतु विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्र में नाकाबंदी कर तीन सवारी, बिना नंबर, शराब पीकर वाहन चलाना, तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही गई। सिटी कोतवाली जशपुर द्वारा एम.व्ही. एक्ट…

Read More

संसदीय सचिव यू. डी. मिंज नें झरिया यादव समाज के नव सामुदायिक भवन का लोकार्पण एवं नव सांस्कृतिक भवन का किया भूमि पूजन

प्रदेश में चल रही योजनाओं से ग्रामीणोंजनो को कराया गया अवगत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर संसदीय सचिव यू.डी.मिंज द्वारा कुनकुरी विकासखंड के खारीझरिया ग्राम में झरिया यादव समाज के नव सामुदायिक भवन का लोकार्पण एवं नव सांस्कृतिक भवन का भूमि पूजन किया गया. इस अवसर पर बीडीसी ममता बारीक, खारीझरिया सरपंच सरिता एक्का, विधानसभा अध्यक्ष सन्तोष पिंटू यादव सहित झरिया यादव समाज के प्रमुख नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे. मुख्य अतिथि संसदीय सचिव यू.डी.मिंज ने कहा कि समाज के लोग शासन की योजनाओं का अधिक…

Read More

जिला परियोजना समन्यक एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता फील्ड वर्कर हेतु 25 जून तक आवेदन आमंत्रित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 मई 202 को अनुसूचित जाति एवं अन्य वन परम्परागत वन निवासी, वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम, 2006 एवं नियम, 2007 यथा संशोधित नियम 2012 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर तथा चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में मानव संसाधन के रूप में, जिला परियोजना समन्यक एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता फील्ड वर्कर के कार्य किये जाने हेतु सूचना प्रकाशित किया गया था। जिसमें निर्धारित अवधि तक प्राप्त आवेदन में कोई भी अभ्यर्थी पात्र नहीं होने…

Read More

दादी के पास जाने घर से निकली नाबालिग रास्ते में हुई छेड़छाड़ का शिकार, मां की रिपोर्ट पर पास्कों एक्ट में आरोपी पर हुई कार्यवाही, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

थाना फरसाबहार में आरोपी मनीष यादव के विरूद्ध अप.क्र. 39/2022 धारा 354, 323 भा.द.वि. एवं 8 पॉक्सो एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध, 24 घंटे के भीतर फरसाबहार पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में,   समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना फरसाबहार क्षेत्र निवासी 37 वर्षीय महिला ने दिनांक 17.06.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री दिनांक 16.06.2022 के शाम करीबन 07 बजे अपने दीदी के यहां कुछ काम से जा रही…

Read More

अनुपयोगी एवं ओपन बोरवेल को तत्काल ढकवाने जशपुर कलेक्टरों ने दिए सख्त निर्देश, आम जनता से भी की अपील, हेल्प लाइन नंबर भी किया जारी

अनुपयोगी एवं ओपन बोरवेल की रोकथाम के किए जा रहे सार्थक प्रयास में आम जनता से सहयोग की अपील हेल्प लाइन नंबर 9340125207 में संपर्क किया जा सकता है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार राज्य में अनुपयोगी एवं ओपन बोरवेल को सुरक्षा की दृष्टिकोण से तत्काल ढकवाने के निर्देश सभी कलेक्टरों को दिए गए हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने जिले के अनुपयोगी बोरवेल, ग्रेबल पैक बोरवेल सामान्य बोरवेल, नवीन नलकूप खनन, रिंगवेल और ओपन वेल की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं की…

Read More

नशे से आजादी पखवाड़ा : लोगों को नशे से आजादी दिलाने जशपुर पुलिस चल रही जागरूकता अभियान, नशे के कारोबारियों ओर तस्करों पर भी कर रही कार्यवाही

जशपुर पुलिस द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र में दिनांक 12.06.2022 से दिनांक 26.06.2022 तक ”नशे से आजादी पखवाड़ा“ अभियान चलाया जा रहा है, उक्त पखवाड़ा में आम लोगों को नशीली दवाओं, मादक पदार्थो के नुकसान,  नशा एवं उसके दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है एवं नशे से रोकथाम हेतु अभियान भी चलाया जा रहा है, नशे से रोकथाम अभियान के तहत तपकरा में गांजा की 2 बड़ी कार्यवाही एवं विभिन्न थाना चौकी में सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने वालों के विरुद्ध कुल 14 प्रकरण में की गई कार्यवाही। समदर्शी…

Read More