आबकारी विभाग जशपुर द्वारा अवैध शराब बनाने एवं बेचने वाले के खिलाफ की जा रही कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी जशपुर रमेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में विगत दिवस जशपुर थाना क्षेत्रांतर्गत कदमटोली में एक महिला द्वारा मदिरा विक्रय किया जा रहा था। विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी के मकान के शयन कक्ष से 18 लीटर व 1 लीटर खरीदी की हुई हाथ भट्टी शराब कुल 19 लीटर  जप्त किया गया। आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सुश्री शशिकला पैकरा, आबकारी…

Read More

जिला पंचायत जशपुर में समूह बैंक क्रेडिट लिंकेज एवं बीमा योजना पर बैंकर्ज प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन 

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला पंचायत के सभागार में विगत दिवस समूह बैंक क्रेडिट लिंकेज एवं बीमा योजना पर बैंकर्ज प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के समस्त बैंक के शाखा प्रबंधक, एलडीएम श्री पैत्रुस ओरिया, एनआरएलएम के जिला एवं जनपद स्तरीय स्टाफ और कैडर उपस्थित थे। कार्यशाला में राज्य कार्यालय से एएसपीएम श्री संतोष, एनआरपी श्री गगन बिहारी, जिला मिशन प्रबंधक श्री विजय शरण प्रसाद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अमीन खान, भरत पटेल एवं अंकित मिंज के द्वारा उपस्थित सदस्यों को विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया।

Read More

जय हो टीम द्वारा बगीचा के स्कूलों में जाकर छात्रों को किया गया जागरूक, हर घर तिरंगा अभियान के लिए किया प्रेरित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन जशपुर और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में किशोर स्वास्थ्य, ऑनलाइन सुरक्षा, जीवन कौशल और रोजगार हेतु सुरक्षित पलायन पर ध्यान देने के साथ ही किशोर सशक्तिकरण की दिशा में प्रगति लाने के लिए जय हो कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। इसी कड़ी में जय हो वॉलिंटियर द्वारा बगीचा विकासखण्ड में अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत् स्कूलों में जाकर छात्रों को जागरूक किया गया और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया गया है। साथ ही…

Read More

एक ही समय में एक से अधिक कार्य कर जशपुर की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, समूह की महिलाएं अब तक सी-मार्ट से 34 लाख रूपए का विक्रय कर चुकी

सी-मार्ट से सामग्रियों की मांग रायपुर, भिलाई, दुर्ग, सुकमा, अंबिकापुर जिलों में भी बड़ी मात्रा में की जाती है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जशपुर जिले में जिला प्रशासन के अंतर्गत संचालित सी-मार्ट के माध्यम से गौठान के स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा बनाए गए उत्पादों का विक्रय कराने के लिए सी-मार्ट एक उपयुक्त साधन है।  ग्रामीण क्षेत्र की महिलाए आत्मनिर्भर बन गई है। अब तक समूह की महिलाओं ने 4 माह में लगभग 34 लाख रूपए की बिक्री कर चुकें हैं।…

Read More

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए गए बेरोजगारी भत्ता को याद दिलाने रोजगार कार्यालय घेराव करनें निकले भाजपाई, पुलिस ने रास्ते मे रोका, राज्यपाल के नाम पर एसडीएम को दिया ज्ञापन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में किए गए बेरोजगारी भत्ता की याद दिलाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गुरूवार को भाजपा के बिलासपुर संभाग संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय, भाजयुमो राष्ट्रीय मंत्री रवि भगत के मुख्य आतिथ्य में जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत, भाजयुमो सरगुजा संभाग प्रभारी चिंटू राजपाल, जिला प्रभारी निश्छल प्रताप सिंह, सह प्रभारी सिद्धांत शुक्ला की उपस्थिति में एवं भाजयुमो अध्यक्ष अमन शर्मा की अध्यक्षता में रोजगार कार्यालय घेराव आंदोलन किया। रोजगार कार्यालय घेरने के लिए…

Read More

राजस्व और कृषि विभाग के टीम द्वारा कुनकुरी, जशपुर और पत्थलगाँव विकासखण्ड के गांवों का निरीक्षण करके नजरी आकलन तैयार किया जा रहा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले सूखा प्रभावित तहसीलों एवं गांवों का राजस्व और कृषि विभाग के टीम द्वारा निरीक्षण करके नजरी आकलन तैयार किया जा रहा है और किसानों से सूखे के संबंध में जानकारी ली जा रही है। इसी कड़ी में आज राजस्व और कृषि विभाग के टीम ने कुनकुरी विकासखण्ड के धुमाड़ाँड, जशपुर विकासखण्ड के सारूडीह और पत्थलगांव विकासखण्ड क्षेत्र के गांवों का निरीक्षण किया और किसानों से जानकारी लेकर नजरी आकलन तैयार किया गया। ताकि प्रभावित किसानों को शासन द्वारा…

Read More

जशपुर जिला के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों के सुव्यवस्थित संचालन हेतु निरीक्षण टीम गठित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों के सुव्यवस्थित संचालन हेतु 5-5 सदस्यीय महिला टीम को आबंटित आवासीय विद्यालयों में निरीक्षण कर प्रत्येक 15 दिवस में (पाक्षिक) रिपोर्ट दिये जाने हेतु आदेशित किया है। जिसके अंतर्गत् कांसाबेल विकाखण्ड के के.जी.बी.व्ही कांसाबेल टाईप 3 के निरीक्षण के लिए सरपंच कांसाबेल श्रीमती अमरकांता पैंकरा, प्राचार्य शासकीय हायर सेकेण्डरी टांगरगांव श्रीमती सविता राम, सी.एस.सी. खुंटेरा निर्झन तिर्की, शिक्षिका के.जी.बी.व्ही. कांसाबेल संध्या भोई और पालक सिहारवुड़ा कांसाबेल तुलसी यादव की टीम गठित की गई है।…

Read More

जिला प्रशासन की सार्थक पहल से पहाड़ी कोरवा परिवार के दो बच्चों को पढ़ाई के लिए बालक आश्रम प्रवेश दिलाया गया

11 वर्षीय व्यंगराम एवं 09 वर्षीय प्रेमसाय, बलादरपाठ के बालक आश्रम में रहकर करेंगें पढ़ाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दूरस्थ अंचल के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर परिवार के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल किया जा रहा है। बच्चों को उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसर मिले इसके लिए कोचिंग की भी व्यवस्था की गई है ताकि बच्चे अपना भविष्य सवार सकें। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने बगीचा के राजपुरी जलप्रपात, निर्माणाधीन वाटर फिल्टर संयंत्र एवं विकसित किए जा रहे कृष्णकुंज का किया निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस नगर पंचायत बगीचा के राजपुरी जलप्रपात, निर्माणाधीन वाटर फिल्टर प्लांट एवं कृष्णकंुज का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम श्री विजयप्रताप, जनपद सीईओ श्री बिनोद सिंह सीएमओ श्री निलेश केरकेट्टा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने राजपुरी जल प्रपात का अवलोकन करते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने स्थल की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार बगीचा में निर्माणाधीन वाटर फिल्टर प्लांट का अवलोकन करते हुए जल्द से…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बगीचा एवं सन्ना के छात्रावास का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य अधिकारियों को मरीजों की सुविधाओं का ख्याल रखने के दिए निर्देश

छात्रावास के सभी बच्चों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं भोजन की गुणवत्ता में विशेष ध्यान देने के लिए किया निर्देशित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस विकासखंड बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को अपने समयावधि में केंद्र में उपस्थित रहकर आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में…

Read More