समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी लोयोला महाविद्यालय कुनकुरी राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा आज गोद ग्राम नवाटोली घटमुण्डा में स्वच्छता जागरूकता कार्यकर्म का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम विकास के कार्यों के साथ साथ ग्राम का सफाई किया गया, नाली निकासी बनाया गया, लोगो को स्वच्छ रहने के लिए जागरूक भी किया गया। साथ ही साथ दीवाल लेखन करके लोगो को जागरूक करने का प्रयास किया गया। वैक्सीनेशन की जानकारी एकत्रित किया गया उपरोक्त कार्यक्रम डॉ.फादर ऑस्कर तिर्की के तत्वधान में कार्यक्रम अधिकारी साजिद खान के निर्देशन में स्वयं…
Read MoreCategory: जशपुर
बड़ी खबर जशपुर : अंधे कत्ल के मामले में पत्थलगांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता, षडयंत्रपूर्वक ट्रेलर वाहन चालक की हत्या के मामले में 3 आरोपियों को I.G.सरगुजा एवं D.I.G and S.S.P. जशपुर के दिशा-निर्देशन में जिले की पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार….पढ़ें ख़बर विस्तार से
लूटे गये ट्रेलर वाहन, सरिया कीमती 22 लाख, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं मोबाइल को किया गया जप्त, आरोपियों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में धारा 302, 396, 120बी, 412 भा.द.वि. का अपराध दर्ज, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दिनांक 26.02.2023 को सूचना मिली कि लुड़ेग झण्डा घाट में रोड से करीब 30 फिट अंदर जंगल गढ्ढे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव सड़ा गला अवस्था में पड़ा है शव के सड़ने गलने से आसपास बदबू आ रहा है सूचना पर थाना पत्थलगांव पुलिस के द्वारा मौके पर पहुँचकर अज्ञात शव…
Read Moreजिला पंचायत सीईओ ने पत्थलगांव विकासखंड के डुमरबहार,बिलडेगी, पतरापाली का किया निरीक्षण, पालीडीह के रीपा निमार्ण कार्य में प्रगति लाने का दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र यादव ने आज पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत डुमरबहार, बिलडेगी, कटंगजोर, पतरापाली, पालीडीह के गौठान और पालीडीह के रीपा निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए है। उन्होंने संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव को खाद छनाई में तेजी लाकर सोसायटी के माध्यम से विक्रय कराने निर्देश दिए है। एवं, आयुष्मान कार्ड शिविर में सभी छुटे हुए लोगों का शत प्रतिशत कार्ड बनाने के लिए कहा गया।
Read Moreविश्व श्रवण दिवस सप्ताह के अवसर पर कांसाबेल के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लगाया गया कान जांच शिविर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विश्व श्रवण दिवस सप्ताह के अवसर पर कांसाबेल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों का कान जांच शिविर लगाया गया। और कान के बीमारीयों के संबंध में जानकारी दी गई । डॉक्टरों ने बताया कि शरीर के साथ कान की भी जांच कराना बेहद जरूरी है कान में कोई भी समस्या आने पर या दर्द होने पर डॉक्टरों से तत्काल संपर्क करना चाहिए कान में किसी प्रकार का नुकीला चीज लकड़ी नही डालना चाहिए। जिससे कान को नुकसान होता है। कान में पिन, पेन, पेनसील,माचिस की तिल्ली…
Read Moreपत्थलगांव में शुक्रवार और शनिवार को गर्भवती माताओं का किया जा रहा सोनोग्राफी, मुख्यमंत्री ने बागबहार में भेंट मुलाकात के दौरान पत्थलगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराने के दिए थे निर्देश
मुख्यमंत्री के निर्देशों का गंभीरता से पालन किया जा रहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पत्थलगांव विकासखंड के बागबहार में भेंट मुलाकात के दौरान ग्रामीण जनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पत्थलगांव में सोनोग्राफी मशीन की सुविधा प्रदान करने का आग्रह किया था। जिस पर मुख्यमंत्री ने मौके पर ही दूरस्थ अंचल की गर्भवती माताओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए सोनोग्राफी करने के निर्देश दिए थे। जिला प्रशासन और कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के सार्थक प्रयास से जशपुर जिले में उच्च जोखिम वाले गर्भवती माताओं का चिन्हांकन…
Read Moreजशपुर : जनहानि के 3 मामलें में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख की सहायता राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 3 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत बगीचा विकासखण्ड के ग्राम पण्डरीपानी निवासी स्व. देवन्ती बाई की तालाब के पानी में डूबने से 01 अगस्त 2014 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री जगत राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं। इसी प्रकार कांसाबेल विकासखण्ड…
Read Moreजिला अस्पताल सहित जशपुर जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों के लिए अलग अलग रंग के चादर बिछाया जा रहा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन में जिले के सभी अस्पतालों में आमजनों के स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुचाने हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है। साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तार के साथ ही केंद्रों की साफ सफाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी कड़ी में जशपुर के जिला अस्पताल सहित लोदाम, मनोरा, कांसाबेल, पत्थलगांव, कुनकुरी सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के पुरुष और महिला वार्ड में भर्ती मरीजों हेतु प्रतिदिन अलग अलग रंग के चादर बिछाए जा रहे है।
Read Moreजशपुर जिला पंचायत सीईओ ने कांसाबेल विकासखंड के बगिया गोठान का किया निरीक्षण, केंचुआ उत्पादन का कार्य बड़े स्तर में करने के दिए निर्देश
तीन माह में समूह की महिलाओं ने केंचुआ विक्रय करके 50 हजार रूपये कमाए गोबर खरीदी से महिलाओं को 1 लाख 20 हजार रूपये का हुआ लाभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला पंचायत सीईओ जितेन्द्र यादव ने कांसाबेल विकासखंड के बगिया गौठान और रीपा के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया और स्व सहायता समूह की महिलाओं से गोबर खरीदी और खाद बनाने की प्रगति, सोसाइटी के माध्यम से खाद विक्रय की जानकारी ली ।उन्होनें महिलाओं को खाद बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए है। स्व सहायता समूह की…
Read Moreस्व सहायता समूह की महिलाओं ने जशपुर के कलेक्टोरेट परिसर में लगाया स्टॉल, हर्बल गुलाल का कर रहें हैं विक्रय
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर होली त्यौहार को देखते हुए जिले के गौठान की 12 स्व सहायता समूह की लगभग 100 महिलाए हर्बल गुलाल बना रही हैं। महिलाएं पालक से हरा, लाल भाजी से लाल, हल्दी से पीला, चुकन्दर से कथा गुलाल बना रही हैं। स्थानीय साग-सब्जी और फल-फूल का उपयोग कर रही है।आज जिला कलेक्टोरेट परिसर में सिनगी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने स्टॉल लगाकर हर्बल गुलाल का विक्रय कर रही है। जिला प्रशासन समूह की महिलाओं को सीजन अनुसार सामग्री बनाने के लिए निरंतर प्रोत्साहित भी करती है।…
Read Moreजशपुर जिला अन्तर्गत फरसाबहार विकासखंड के अंकिरा में नया विद्युत वितरण केन्द्र खुलने से लोगों को हो रही आसानी, मुख्यमंत्री ने भेंट मुलाकात के दौरान अंकिरा ग्रामवासियों को नया विद्युत वितरण केन्द्र की दी थी सौगात
अंकिरा के आस पास के 43 गांव के 9000 लोगों को मिल रहा लाभ गांव वालों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जशपुर प्रवास और भेंट मुलाकात के दौरान फरसाबहार विकासखंड के ग्रामीणों ने अंकिरा में नया विधुत वितरण केन्द्र की मांग की गई थी। मुख्यमंत्री ने लोगों की सुविधा के लिए अंकिरा में नया विद्युत वितरण केन्द्र खोलने की मौके पर ही घोषणा की थी। जिस पर जिला प्रशासन और कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने सार्थक प्रयास करते हुए अंकिरा में नया…
Read More