लोयोला कॉलेज के एनएसएस स्वयं सेवकों ने गोद ग्राम नवाटोली घटमुण्डा में स्वच्छता जागरूकता कार्यकर्म का किया आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी

लोयोला महाविद्यालय कुनकुरी राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा आज गोद ग्राम नवाटोली घटमुण्डा में स्वच्छता जागरूकता कार्यकर्म का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम विकास के कार्यों के साथ साथ ग्राम का सफाई किया गया, नाली निकासी बनाया गया, लोगो को स्वच्छ रहने के लिए जागरूक भी किया गया। साथ ही साथ दीवाल लेखन करके लोगो को जागरूक करने का प्रयास किया गया। वैक्सीनेशन की जानकारी एकत्रित किया गया उपरोक्त कार्यक्रम डॉ.फादर ऑस्कर तिर्की के तत्वधान में कार्यक्रम अधिकारी साजिद खान के निर्देशन में स्वयं सेवक अमन वर्मा,  विशाल विश्वकर्मा, तीर्थंकर बर्मन ,एबलिन लकड़ा, तीरनाथ यादव , आकांछा तिर्की, दया, विष्णु एवम साथियो के द्वारा किया गया।

Related posts