समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में गोधन न्याय योजना की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी गौठानो में शत प्रतिशत खोबर खरीदी करने एवं निर्मित खाद का विक्रय कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेंद्र यादव, उपसंचालक कृषि, समस्त जनपद सीईओ, सीएमओ नगरीय निकाय एवं सहकारी समिति, नोडल अधिकारी अपेक्स बैंक, ईडीएम श्री नीलांकर बासु सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक में डॉ मित्तल ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के गौठानों…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर जिला अन्तर्गत दुलदुला विकासखण्ड के 20 महिलाओं को गोदना शिल्प का दिया गया प्रशिक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छ.ग. हस्तशिल्प विकास बोर्ड, ग्रामोधोग विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में दुलदुला विकासखण्ड के 20 महिलाओं के लिए विगत दिवस 20 फरवरी से गोदना शिल्प का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। जिसमें सिद्धस्त शिल्पकार एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त शिल्पी श्रीमति चम्पा पावले के द्वारा तीन महिने तक गोदना शिल्प का प्रशिक्षण दिया जावेगा। छ.ग. हस्तशिल्प विकास बोर्ड के प्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिमाह 1500 मजदुरी क्षतिपूर्ति भत्ता का भुगतान किया जावेगा तथा प्रशिक्षण में उपयोग होने वाले कच्चामाल…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने अभियान चलाकर राजस्व वसूली करने के दिए सख्त निर्देश : जिन लोगों का जलकर, संपत्तिकर, बकाया है उनको आरआरसी जारी करें
हर वार्ड जाकर राजस्व वसूली करने दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट कक्ष नगरीय निकाय के अधिकारियों की बैठक लेकर गोबर खरीदी, राजस्व वसूली, और खाद बनाने की प्रगति, जलकर, संपत्तिकर सहित अन्य राजस्व वसूली की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों अभियान चलाकर राजस्व वसूली करने के सख्त निर्देश दिए है। जिन लोगों का अधिक संख्या में जलकर, संपत्तिकर बकाया है। ऐसे लोगों का एसडीएम की उपस्थिति में बैठक लेने के निर्देश दिए है। और समझाईश देने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा…
Read Moreकिसानों के लिए चाय, मसाले और स्ट्रॉबेरी की अच्छी खेती करने के लिए कार्यशाला आयोजित : जशपुर कलेक्टर ने किसानों को अच्छी खेती करने के लिए किया प्रोत्साहित
बगीचा विकासखण्ड के छिछली गांव में 70 एकड़ जमीन में चाय, मसाले की खेती के लिए जमीन चिन्हांकित 45 किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा आईआईटी खड़कपुर के चाय विशेषज्ञ बीसी घोष द्वारा दिया जा रहा प्रशिक्षण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर किसानों के लिए आज कलेक्टोरेट के मंत्रणा सभाकक्ष में चाय की खेती, मसालें की खेती, स्ट्रॉबेरी की खेती, करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने सभी किसानों को प्रोत्साहित करते हुए अच्छी खेती करते हुए आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए कहा ।…
Read Moreकुनकुरी वार्षिक जतरा मेला 2023 : नगर पंचायत कुनकुरी द्वारा कराई गई नीलामी पर उठने लगे सवाल, सांठ गांठ से राजस्व की हुई क्षति, न्यूनतम सरकारी बोली में ठेकेदार को लाभ पहूंचाने का आरोप, क्या होगी जांच ?
मेला नीलामी निरस्त कर पुनः नीलामी का रास्ता भी किया गया बंद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी कुनकुरी : नगर पंचायत क्षेत्र कुनकुरी में लगने वाले पारम्परिक वार्षिक जतरा मेला के नीलामी ठेके की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे है। मेला लगने की प्रक्रिया, ठेके की राशि, स्थल पर अग्निशमन विभाग की अनापत्ति, ठेके की अवधि, वसूली की दर जैसे मामलो को लेकर बरती जा रही गोपनीयता से नगर पंचायत के राजस्व को हानि पहूंचाने की मिली भगत का भी आरोप लग रहा है। इस नीलामी प्रक्रिया में किसी प्रशासनिक…
Read Moreमेरी पॉलिसी मेरे हाथ अभियान का जशपुर जिले में 15 फरवरी से किया जा रहा संचालन : क्रियान्वयक बीमा कंपनी द्वारा ग्राम स्तर पर कृषकों को फसल बीमा पॉलिसी का किया जा रहा वितरण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आजादी के अमृत महोत्सव-भारत 75 के तहत् प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत खरीफ मौसम 2022 की भांति ही मेरी पॉलिसी मेरे हाथ अभियान 15 फरवरी से प्रारंभ किया गया है। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियान अंतर्गत् मौसमी रबी 2022-23 में ग्राम पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कृषकों को क्रियान्वयक बीमा कंपनी द्वारा फसल बीमा पॉलिसी का वितरण किया जाना है। इस हेतु कृषि विभाग द्वारा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी और समिति प्रबंधक आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों को उक्त कार्यक्रम को सफल…
Read Moreजशपुर : जनहानि के 3 मामले में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख की सहायता राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 3 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत जशपुर विकासखण्ड के ग्राम बरटोली निवासी स्व. प्रियंका नायक के आग से जलने से 14 दिसम्बर 2021 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मितका के पति श्री राजेश कुमार नायक हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं। इसी प्रकार जशपुर विकासखण्ड के…
Read Moreजनदर्शन में पहुंचकर नमती बाई ने जशपुर कलेक्टर को दिया धन्यवाद, मुआवजा के चार लाख की राशि का चेक मिलने पर जाहिर की खुशी : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्या
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टर जनदर्शन में दूर दराज से आए ग्रामीण जनों से मुलाकात करके उनकी समस्याओं की जानकारी ली जनदर्शन में पेंशन, राशन, अवैध कब्जा हटाने, मजदूरी भुगतान, नांमातरण एवं राजस्व से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे थे। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से आवेदन का निराकरण करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर जनदर्शन में जशपुर विकासखण्ड के ग्राम केरे निवासी श्रीमती नमती बाई ने कलेक्टर को बताया कि प्राकृतिक आपदा आकाशीय बिजली गिरने से उनके पति स्व. मनसाय की मृत्यु 25…
Read Moreजिला मुख्यालय जशपुर के आईडीबीआई बैंक में आग पर काबू पा लिया गया, बैंक में आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर नगर सेना के बचाव दल को मौके पर भेजा गया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला नगर सेना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर जिला मुख्यालय स्थित आईडीबीआई बैंक में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई, जिसमें त्वरित कार्यवाही करते हुवे जिला अग्निशमन अधिकारी योग्यता साहू द्वारा तत्काल अग्निशमन दल को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया एवं 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उक्त अग्नि दुर्घटना शॉर्ट सर्किट से होना बताया जा रहा है। राहत कार्य में नगर सेना के अग्निशमन वाहन चालक देवेंद्र कुमार पाठक, चालक 44 ब्रजनाथ यादव, फायरमैन 166…
Read Moreजशपुर जिला प्रशासन ने पहाड़ी कोरवा किसान गोसाई राम के जमीन का कब्जा वापस दिलाया, मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद, कलेक्टर ने विडीयो कॉल के माध्यम से बात की
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट कक्ष से वीडियो कॉल के माध्यम से बगीचा विकासखण्ड के सरधापाठ निवासी विशेष पिछड़ी पहाड़ी कोरवा हितग्राही गोसाई राम से बात किए। गोसाई राम ने बताया कि उनका 50 डिसमिल जमीन में राजकुमार ने कब्जा कर लिया था।जिसके कारण उन्हें खेती बाडी करने में समस्या आ रही थी उन्होंने बताया कि अपने जमीन का कब्जा वापस दिलाने के लिए एसडीएम कार्यालय बगीचा में आवेदन दिए थे। और राजस्व विभाग ने मौके पर जांच करके उनके जमीन का कब्जा वापस…
Read More