जशपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई आयोजित : जिले में संस्थागत प्रसव को बढ़ाने एवं जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं का समुचित क्रियान्वयन करने के दिए निर्देश

सभी स्वास्थ्य केंद्रों में उच्च जोखिम गर्भावस्था की परिभाषा एवं पहचान हेतु लक्षण की जानकारी प्रदर्शित करने के लिए कहा स्वास्थ्य विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को बैठक में किया गया सम्मानित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने विभागीय कामकाज की विस्तृत  समीक्षा करते हुए जिले में संस्थागत प्रसव को बढ़ाने एवं जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का समुचित क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर यूनिसेफ के डॉ.…

Read More

जशपुर कलेक्टर डॉ मित्तल ने अधिकारियों, कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की दिलाई शपथ

जिला कार्यालय के समस्त विभागों के कर्मचारियों ने मतदाता दिवस की ली शपथ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के  अधिकारियों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विभिन्न विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थिति थे। कलेक्टर डॉ मित्तल ने शपथ दिलाया कि‘‘ हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा…

Read More

उप. स्वास्थ्य केंद्र गोरिया में मरीजों की सुविधा के लिए कराया जा रहा शौचालय निर्माण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कुनकुरी एसडीएम अजय किशोर लकड़ा ने गोरिया उप. स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली उन्होंने बताया की मरीजों की आवश्यकता को देखते हुए गोरिया में शौचालय निर्माण करवाया जा रहा हैं ताकि मरीजों को किसी प्रकार की भी दिक्कत न हो पाए।

Read More

जशपुर जिला जेल में बंदियों का कौशल विकास योजना का लाभ देने के लिए किया गया कॉउंसलिंग

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत आज जिला जेल में बंदियों को प्रशिक्षण देन के लिए कॉउंसलिंग किया गया और उन्हें रोजगार से जुडने के लिए विभिन्न गतिविधीयों की जानकारी दी गई जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी बन्दीयों को उनके रूची अनुसार प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराया जाए ताकि जेल से बाहर आने के बाद बेहतर जीवन यापन कर सकें।

Read More

कांसाबेल के स्वास्थ्य केंन्द्र में 15 गर्भवती माताओं का सोनोग्राफी किया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बगीचा एसडीएम आर.पी चौहान ने कांसाबेल विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र का निरिक्षण किया और स्वास्थ्य सुविधाओं कि जानकारी ली उन्होंने मरीजों का बेहतर ईलाज करने के निर्देश दिए हैं। निरिक्षण के दौरान उन्होंने डॉक्टरों और स्टाफ को समय पर उपस्थीत होने के निर्देश दिए हैं। और संस्थागत प्रसव में प्रगति लाने के कहा हैं। स्वास्थ्य केंन्द्र में 25 जनवरी 2023 को 15 गर्भवती माताओं का सोनोग्राफी किया गया हैं।

Read More

जिला एवं सत्र न्यायाधीश की उपस्थिति में 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

लोकतांत्रिक देश में मतदान का विशेष महत्व- जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती डहरिया मुख्य अतिथि द्वारा नए मतदाताओं को  मताधिकार का सही प्रयोग करने की दिलाई गई  शपथ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया की उपस्थिति में आज  जिले के शासकीय एनईएस महाविद्यालय परिसर में आज 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिला स्तर पर आयोजित मतदाता दिवस कार्यक्रम में जिला स्तर के विभिन्न अधिकारी एवं निर्वाचन कार्यालय तथा तहसील कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे। राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह को संबोधित करते…

Read More

बेरोजगार युवकों को हैवी वाहन जेएसीबी चलाने में दक्ष करने हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु की जा रही व्यवस्था : इच्छुक युवक जिला कौशल विकास प्रधिकरण कार्यालय में कर सकते है आवेदन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला कौशल विकास प्रधिकरण के माध्यम से जिले में  हैवी वाहन  जेसीबी आदि चलाने में रुचि रखने वाले बेरोजगार नवयुवक को वाहन चलाने में दक्ष बनाने हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य के नवा रायपुर स्थित तेन्दुआ ग्राम  (सेक्टर-30) में  इंस्टीट्यूट ऑफ ड्रायविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च सेंटर (आई.डी.टी.आर) की स्थापना की गई है। संस्थान में बैकहोए लोडर (लोडर कम एक्सकैवेटर) वाहन चालन का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला कौशल विकास प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह एक रोजगारोन्मुखी योजना है।…

Read More

जशपुर : जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसके अंतर्गत जशपुर विकासखण्ड के ग्राम केरे निवासी स्व. मनसाय की आकाशीय बिजली से 25 अगस्त 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के माता नमती बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

बगीचा विकास खंड के दूरस्थ अंचल के अंतिम छोर तक पहुंच रही है स्वास्थ्य सुविधाएं, आपस में मिलकर एक दूसरे का सहयोग देते हुए स्वास्थ्य और शिक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का किया गया आग्रह !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : बगीचा विकास खंड का स्वास्थ्य अमला द्वारा ग्रामवासियों से मुलाकात करके उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया गया। बगीचा विकास खंड के अंतिम छोर बुर्जुडीह में जहाँ घर प्रसव पाया जा रहा है। डॉ. चारु और बगीचा स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सभी गांव वालों से बात करके समस्या को जानने का प्रयास किया और सभी गांव वालों से निवेदन किया गया कि आपस मे मिलकर एक दूसरे का सहयोग देते हुई स्वास्थ्य और शिक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। प्राथमिक शाला बुर्जुडीह…

Read More

बीईओ एम जेड यू सिद्दीकी नें हायर सेकेंडरी स्कूल बरगांव का किया निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर विकास खंड शिक्षा अधिकारी एम जेड यू सिद्दीकी ने हायर सेकेंडरी स्कूल बरगांव का निरीक्षण किया गया और कक्षा दसवीं का विज्ञान  विषय का अध्यापन किया एवं प्राचार्य एवं शिक्षकों की बैठक लेकर मिशन 40 डेज एवं सभी विद्यार्थियों को कक्षा 10वीं एवं 12वीं के हंड्रेड परसेंट रिजल्ट हेतु मोटिवेट किया गया एवं 10 टॉप मोस्ट विद्यार्थी एवं 10 टॉप बॉटम विद्यार्थियों को विशेष रुप से ध्यान दिए जाने को कहा गया।

Read More