कबाड़ समान को हटाने अतिरिक्त समान को जिला अस्पताल भेजने और काम की चीज को उपयोग करने के दिए निर्देश स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन अलग अलग रंगों के चादर बदलना जरूरी है शौचालय साफ सुथरा और बेसिन व नल में पानी आना चाहिए प्रसव कक्ष व्यवस्थित और साफ सफाई नियमित होना जरूरी है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सन्ना : कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आज बगीचा विकास खंड के सन्ना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और मरीजों से चर्चा करके स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली उन्होंने मरीज वार्ड,दवाई स्टोर…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर कलेक्टर पहाड़ों पर चढ़कर विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बस्ती कोठी पाठ पहुंचे, परिवार से मिलकर सुनी उनकी समस्या
कोरवा बस्ती में पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी कोठी पाठ और गंगईकोना आंगनबाड़ी केंद्र का भी किया निरीक्षण पहाड़ी कोरवा के आवागमन को सुविधा जनक बनाने कोठी पाठ तक 2 किमी का रोड बनेगा कलेक्टर ने दुर्गम क्षेत्र तक पहुंचकर सुनी लोगों की समस्या समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बगीचा : कलेक्टर डॉ रवि मित्तल बगीचा विकास के सन्ना तहसील के दूरस्थ अंचल गांव और पहाड़ों पर बसे गांव कोठी पाठ पहुंचे और विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों से मिलकर उनकी समस्या सुनी विदित हो कि कोठी पाठ पहुंचे…
Read Moreशहीद वीरनारायण सिंह की स्मृति पर जशपुर जिले में 5 दिवसीय आदिवासी लोक कला महोत्सव का होगा आयोजन
10 से 14 दिसम्बर को जिला मुख्यालय सहित सभी पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों में मनाया जाएगा लोक कला महोत्सव 10 दिसम्बर को प्रातः 09 बजे जय स्तम्भ चौक से निकाली जाएगी प्रभात फेरी 14 दिसम्बर को स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्य्म विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : जिले में शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत दिवस 10 दिसम्बर को उनके स्मृति में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यालय सहायक…
Read Moreदुलदुला में लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन 12 दिसम्बर को
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दुलदुला : जिला परिवहन विभाग द्वारा आम जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए दुलदुला विकासखण्ड के मंगल भवन (सामुदायिक भवन) में सोमवार 12 दिसम्बर 2022 को लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन किया गया है। परिवहन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इच्छुक व्यक्ति किसी भी लोक सेवा केन्द्र व च्वाईस सेंटर से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं अथवा परिवहन विभाग की बेवसाईट चंतपअंींदण्हवअण्पद से स्वयं ऑनलाईन आवेदन कर 12 दिसम्बर का स्लॉट लेकर मंगल भवन में उपस्थित होकर शिविर का लाभ ले सकते हैं।
Read Moreछत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल में अब वर्ष में दो बार परीक्षा होगी आयोजित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के अंतर्गत वर्ष में अब दो बार मुख्य परीक्षा आयोजित किया जाएगा। इससे नियमित पढ़ाई से वंचित विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई करना आसान होगा। इस हेतु प्रथम परीक्षा माह अप्रैल एवं दूसरा परीक्षा माह सितम्बर में आयोजित होगा। प्राचार्य शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि दो बार परीक्षा होने से यदि कोई विद्यार्थी परीक्षा के लिए आवेदन करने से वंचित रह जाता है तो उसे अगले 6 महीने के भीतर ही पुनः मौका…
Read Moreउप जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम एण्ड व्हीव्हीपीएटी वेयर हाऊस का किया निरीक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकरी छत्तीसगढ़ रायपुर निर्देशानुसार तहसील कार्यालय परिसर स्थित ईव्हीएम एण्ड व्हीव्हीपीएटी वेयर हाऊस का संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आर.पी. चौहान द्वारा आज मासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। संयुक्त कलेक्टर श्री चौहान द्वारा वेयर हाउस का बाह्य निरीक्षण करते हुए ईव्हीएम एण्ड व्हीव्हीपीएटी मशीनों के रख-रखाव एवं सुरक्षा हेतु लगाए गए सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। उन्होंने वेयर हाऊस की साफ सफाई एवं सुरक्षा पर विशेष…
Read Moreकांसाबेल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 दिसम्बर को दिव्यांगजनो की शारीरिक जांच एवं पंजीयन हेतु शिविर आयोजित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कांसाबेल : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले के दिव्यांगजनों को विशिष्ट पहचान-पत्र ( न्क्प्क् कार्ड) जारी करने हेतु सभी जनपद पंचायत मुख्यालयों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उप संचालक समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में लगभग 13 हजार 199 दिव्यांगजनों के विशिष्ट पहचान पत्र जारी किया जाना शेष है। इस हेतु शेष दिव्यांगजनों का ग्राम पंचायतवार शारीरिक जांच एवं यूडीआईडी पोर्टल मे पंजीयन हेतु जिले के समस्त जनपद पंचायत मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य…
Read Moreश्रीमती देवकी बाई को मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का मिला लाभ: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने गृह भेंट करके पोष्टिक भोजन, नियमित दवाई सेवन करने की दी जानकारी
देवकी का वजन 43 किलोग्राम से बढ़कर 48 किलोग्राम एवं हिमोग्लाबिन की मात्रा 7.2 ग्राम से बढ़कर 13 ग्राम पर स्थिर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना तपकरा-2 के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान योजना अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों के दर्ज हितग्राही में 0-3 वर्ष के कमजोर श्रेणी के बच्चों, गर्भवती माता एवं शिशवती माता 15 से 49 वर्ष की एनीमिक महिलाओं हेतु मुख्यमंत्री सुपोषण योजना में गर्म पके भोजन आंगनबाड़ी केन्द्र स्तर पर खिलाया जा रहा…
Read Moreमहिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा के अंतर्गत रणजीता स्टेडियम जशपुर के पास कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं/बालिकाओं को उनसे संबंधित और निःशुल्क हेल्पलाईन नंबर 1098 के बारे में दी गई जानकारी !
इस कार्यक्रम में समर्पित संस्था चाईल्ड लाईन एवं एन.जी.ओ. जशपुर जन विकास संस्था का रहा विशेष योगदान, समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : जिला पुलिस जशपुर द्वारा ”महिला हिंसा विरोध पखवाड़ा“ के अंतर्गत आज दिनांक 09 दिसंबर 2022 को जिला मुख्यालय जशपुर स्थित रणजीता स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं के विरूद्ध होने वाले हिंसा को समाप्त करने, दहेज प्रथा, लैंगिक उत्पीड़न, दुष्कर्म, छेड़छाड़ एवं महिलाओं के विरूद्ध सायबर क्राईम संबंधी अपराध की विस्तृत जानकारी देकर इससे बचाव एवं विरोध करने के संबंध में जानकारी दिया गया। इस…
Read Moreजिला पुलिस जशपुर द्वारा ‘हमर बेटी- हमर मान’ जागरूकता अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित बालिकाओं को किया गया जागरूक, कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिये निर्मित ‘अभिव्यक्ति एप्प’ का किया गया व्यापक प्रचार-प्रसार.
यह कार्यक्रम थाना कांसाबेल क्षेत्र के ग्राम टांगरगांव एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांसाबेल में आयोजित किया गया. उपस्थित छात्र/छात्राओं एवं आमलोगों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुये दी गई यातायात नियमों की जानकारी. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर कांसाबेल : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बालिकाओं/युवतियों के सर्वांगीण विकास एवं सुरक्षा की दृष्टिकोण से ”हमर-बेटी, हमर मान“ कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी.रविशंकर (भा.पु.से.) द्वारा आज दिनांक 09 दिसंबर 2022 को थाना कांसाबेल क्षेत्र के ग्राम टांगरगांव एवं शासकीय कन्या…
Read More