जशपुर जिले में सिकल सेल मरीजों को चिन्हांकन करके किया जाएगा उचित उपचार, डॉक्टरों की टीम ने बताएं सिकल सेल के लक्षण और उपाय : विशेषज्ञ डॉ. योगेश जैन के कहा सिकल सेल मरीजों को हाइड्रोक्सीयूरिया के नियमित सेवन से बार बार खून चढ़ाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी….पढ़ें स्वास्थ्य से जुड़ी ख़बर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के दिशा-निर्देश में जिला चिकित्सालय जशपुर के सभा कक्ष में डॉक्टर, स्टॉफ नर्स और लैब टेक्नीशियन को आज सिकल सेल का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि जिले के सभी मरीजों का चिन्हांकन करके डेटाबेस तैयार किया जाए और उनको सही समय पर सही उपचार दिया जाए। इसी उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण में अम्बिकापुर के संगवारी टीम और दिल्ली एम्स हॉस्पिटल के जाने माने विशेषज्ञ डॉ. योगेश जैन, डॉ.चेतन्य मलिक, डॉ.अभिजीत गडेवार, इन्दुरोश लकड़ा,…

Read More

जशपुर : अनुसूचित जनजाति वर्ग हेतु विभिन्न योजनाओं के तहत् ऋण प्राप्त करने हेतु आवेदन आमंत्रित

इच्छुक आवेदक 23 दिसम्बर तक कर सकते है आवेदन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति जशपुर अंतर्गत वर्ष 2022-23 में अनुसूचित जनजाति वर्ग को विभिन्न योजनाओं में प्रोत्साहन लाभ दिया जाना है। जिससे इनके सामाजिक, आर्थिक स्तर को सुदृढ़ किया जा सके। इस हेतु इच्छुक हितग्राही 23 दिसम्बर 2022 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2022-23 अनुसूचित जनजाति वर्ग में स्व सहायता समूह माइक्रो क्रेडिट कृषि क्षेत्र में, डेयरी योजना, स्व सहायता…

Read More

प्रोजेक्ट उन्नति लक्ष्य प्राप्ति में जशपुर जिला पूरे प्रदेश में अव्वल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : कलेक्टर रवि मित्तल के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन जितेन्द्र यादव के दिशा निर्देशन में एनआरएलएम/मनरेगा के प्रयासों से भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान SBI RSETI द्वारा प्रोजेक्ट उन्नति के तहत् प्रशिक्षण पूर्ण कर जशपुर जिला ने पूरे प्रदेश में लक्ष्य प्राप्ति में अव्वल स्थान हासिल किया है। जिले को प्रोजेक्ट उन्नति के तहत 105 मनरेगा रोजगार प्राप्त हितग्राही जिन्होंने वर्ष 2018-19 में 100 दिवसीय रोजगार प्राप्त किया था। उन्हें स्व-रोजगार से जोडने हेतु विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण देने का…

Read More

जशपुर: उद्यान विभाग की पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा 15 दिसंबर तक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: उद्यान विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसारन राज्य शासन द्वारा साग-सब्जी की खेती करने वाले उद्यानिकी कृषकों को प्रतिकूल मौसम से होने वाले क्षति से बचाने के लिए मौसम आधारित फसल बीमा योजना लागू की गई है, जिसके तहत रबी मौसम में पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2022 तक निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिले के किसानों के फसल बीमा के लिये शासन द्वारा बजाज आलियांज जनरल इन्श्योरेंस कंपनी लिमिटेड से अनुबंध किया गया है। अधिसूचित…

Read More

जशपुर: किसान इलियस केरकेट्टा पहली बार धान बेचने से है खुश, मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि धान बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 01 नवम्बर से की जा रही है। इससे अंचल के किसान खुश है। जशपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बोकी निवासी किसान इलियस केरकेट्टा पहली बार धान बेचकर खुश हैं। उन्होंने बताया कि पहले धान बेचने के लिए पंजीयन नहीं हो पाया था जिले के कारण खुले मार्केट में धान बेचना पड़ता था। अब जिला प्रशासन ने उनका प्राथमिकता से पंजीयन किया है जिसके बाद नजदीक के आरा धान खरीदी केन्द्र में धान बेच पा रहे हैं।…

Read More

बीमारी से पीड़ित 21 वर्षीय युवक ने डिप्रेशन में आकर कर ली आत्महत्या,  कुनकुरी थानाक्षेत्र का मामला

कुनकुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर की कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी कुनकुरी नगर में बेंदरभदरा क्षेत्र के निवासी 21 वर्षीय युवक विवेक यादव ने फांसी लगाकर अपने ही घर में आत्महत्या कर ली है। प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नगर के राकेश यादव नामक व्यवसायी के 21 वर्षीय पुत्र विवेक यादव ने बुधवार की सायं घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पिता द्वारा युवक को अस्पताल ले जाया गया था जहां उसे डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।…

Read More

सस्ती लोकप्रियता के लिए,जनता के जीवन से खिलवाड़ कर रहें हैं कांग्रेसी : श्रीमती गोमती साय

घाघरा अग्निकांड पर भड़की सांसद : अपने ही सरकार के गाइडलाइंस का पालन न करने का लगाया आरोप समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सस्ती लोकप्रियता बटोरने के लिए कांग्रेस,जनता की सुरक्षा और जीवन को खतरे में डाल रही है। पहले,बिना की पूर्व तैयारी और सुरक्षा मापदंडों को पूरा किए,छत्तीसगढ़ ओलंपिक के नाम पर प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ के युवाओं का जीवन खतरे में डाल दिया। कांग्रेस की सस्ती राजनीति के कारण रायगढ़ और जशपुर जिले में दो प्रतिभावान खिलाड़ियों को असमय ही अपना जीवन गवाना पड़ा। अपने इस पाप से कांग्रेस…

Read More

संशोधन आदेश : जशपुर कलेक्टर ने बगीचा के विकास खंड स्रोत समन्वयक कृष्ण कुमार राठौर के निलंबन आदेश में किया संशोधन, जांच मे पाया गया दोषी किया बर्खास्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर विकास खंड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक कृष्ण कुमार राठौर को बर्खास्त किया  विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड बगीचा के 21 नये संकुलों में आये कार्यालयीन व्यय की राशि का अनियमितता गबन एवं भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कार्यालय संयुक्त संचालक, शिक्षा सरगुजा संभाग अंबिकापुर छ0ग0 के 03 सदस्यीय जांच दल द्वारा जांच प्रतिवेदन दिनांक 13. 09.2022 में अभिमत दिया गया है कि कृष्ण कुमार राठौर, विकासखंड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक (संविदा), विकासखंड स्त्रोत केन्द्र कार्यालय बगीचा…

Read More

ब्रेकिंग : जशपुर कलेक्टर ने गबन एवं भ्रष्टाचार के आरोप में बगीचा के विकास खंड स्रोत समन्वयक कृष्ण कुमार राठौर को किया निलंबित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बगीचा : कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर विकास खंड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक कृष्ण कुमार राठौर को किया निलंबित। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड बगीचा के 21 नये संकुलों में आये कार्यालयीन व्यय की राशि का अनियमितता गबन एवं भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कार्यालय संयुक्त संचालक, शिक्षा सरगुजा संभाग अंबिकापुर छ0ग0 के 03 सदस्यीय जांच दल द्वारा जांच प्रतिवेदन दिनांक 13. 09.2022 में अभिमत दिया गया है कि कृष्ण कुमार राठौर, विकासखंड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक (संविदा), विकासखंड स्त्रोत केन्द्र…

Read More

जशपुर जिले में अवैध धान के परिवहन पर जिला प्रशासन गंभीर: खाद्य व पुलिस विभाग की टीम द्वारा दुलदुला एवं फरसाबहार में 24 क्विन्टल अवैध धान किया गया जब्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान उपार्जित किया जा रहा है। साथ ही अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए के जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के निर्देशन में जिले के अन्य राज्यों से लगे सीमावर्ती इलाको में 17 बेरियर  बनाया गया है। चेक पोस्ट पर 24 घण्टे ड्यूटी करने हेतु राजस्व, खाद्य  एवं पुलिस विभाग के अधिकारी  कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। कलेक्टर द्वारा सभी…

Read More