कलेक्टर ने दुलदुला और फसाबहार धान खरीदी केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज दुलदुला और फरसाबहार विकासखंड के धान खरीदी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया और सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने दुलदुला के धान खरीदी केन्द्र दुलदुला, मकरीबंधा, करडेगा तथा चेक-पोस्ट करडेगा और फरसाबहार के धान खरीदी केन्द्र तपकरा एवं कोनपारा का निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र में किसानों से चर्चा करके पंजीयन की जानकारी ली और छुटे हुए किसानो को 31 अक्टूबर 2022 तक अपना पंजीयन करवाने के लिए कहा है।…
Read MoreCategory: जशपुर
राज्य की भ्रष्ट भूपेश सरकार एवं शहर की निकम्मी पुलिस प्रशासन है, मयंक के आत्महत्या की जिम्मेदार, पुलिस मौत के सौदागर सटोरियों को संरक्षण देने से बाज आये – सांसद गोमती साय
“हो गई है पीर पर्वत-सी पिघलनी चाहिए, अब इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए।” सांसद गोमती साय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़/जशपुर रायगढ़ शहर के युवा व्यवसायी मयंक मित्तल द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने पुलिस की भूमिका को संदेहास्पद बताते हुए कहा इस मामले में दोषियों के गिरेबा तक कानून के लंबे हाथ पहुंचने में क्यों कांप रहे है l रायगढ़ सांसद गोमती साय में इस सामाजिक बुराई के खिलाफ जनसामान्य से किया एक-जुटता का आव्हान करते हुए शहर में ‘सट्टा प्रकोप’…
Read Moreकुनकुरी नगर में आज शुक्रवार से प्रारंभ हुई छठ पूजा, जानें नहाय-खाय, खरना की सही तारीख….पढ़े पूरी खबर…
छठ माई के गीत गूंज रहे गली गली, नगर का वातावरण हुआ भक्तिमय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी कुनकुरी नगर में इस बार छठ पूजा की शुरुआत 28 अक्टूबर को हो रही है और इसका समापन 31 अक्टूबर को हो रहा है. छठ पूजा का पर्व कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है. यह व्रत सबसे खास माना जाता है. इस व्रत में 36 घंटों तक निर्जला रहना पड़ता है. आइए जानते हैं कि छठ पूजा कितने दिन का होता है. नहाय खाय से छठ पूजा…
Read Moreकलेक्टर ने फरसाबहार के तपकरा धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण, धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश
वर्तमान 7 ग्रामों का मैपिंग कर दिया गया अब आसपास के किसानों को धान बेचने नही आएगी दिक्कत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज फरसाबहार के तपकरा धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया और कांटा-बांट, किसानों का पंजीयन, बारदाना, पेयजल, शौचालय सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। खाद्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसीलदार फरसाबहार, सन्ना, जशपुर एवं दुलदुला द्वारा अवगत कराया गया है कि पूर्व…
Read Moreस्वर्गीय रमेश बजाज को सनातन धर्म समिति कुनकुरी ने दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रख आत्मा की शांति के लिये की प्रार्थना
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी कुनकुरी नगर की सनातन धर्म शाला में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सनातन धर्म समिति द्वारा आयोजित कर हनुमान टेकड़ी के संस्थापक एवं सनातन धर्म समिति के समस्त धार्मिक आयोजनों में सक्रिय सहभागिता निभाने वाले दिवंगत रमेश बजाज (काका) को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत रमेश बजाज की आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की गई। इस श्रद्धांजलि सभा में नगर के अधिवक्ता एवं सनातन धर्म समिति के सदस्य के एन गुप्ता द्वारा स्वर्गीय रमेश बजाज के जीवन…
Read Moreजशपुर: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत ऋण हेतु आवेदन आमंत्रित
इच्छुक आवेदक 31 अक्टूबर 2022 तक कर सकते है आवेदन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत जिले के युवाओं को स्व-उद्यम की स्थापना कर आर्थिक दृष्टि से स्वावलम्बी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजनांतर्गत पात्र युवा वर्ग से 31 अक्टूबर 2022 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार योजना के अंतर्गत उद्योग क्षेत्र में अधिकतम 25 लाख रुपए, सेवा क्षेत्र में अधिकतम 10 लाख रुपए, व्यवसाय क्षेत्र में अधिकतम 2…
Read Moreलंरगू राम झोपड़ी में चूल्हा के पास सो रहा था, आग पकड़ने पर 90 प्रतिशत जला
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सन्ना तहसीलदार से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिवस 26 अक्टूबर 2022 को समय लगभग 12 बजे लंरगू राम, पिता बुंध जाति पहाड़ी करेवा उम्र 55 वर्ष, ग्राम मुढ़ी बीजाघाट निवासी कैलाश यादव पिता सुखु यादव के बाड़ी में लगे टमाटर की रखवाली करने के लिए रात में झोपड़ी में चूल्हा के पास सो रहा था। झोपड़ी में आग पकड़ने पर 90 प्रतिशत जल गया। जिससे बगीचा हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में लगभग 04 से 4.30 बजे मृत्यु हो गयी है।
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने जिले में धान खरीदी की तैयारी के संबंध में ली बैठकए अवैध धान परिवहन और भंडारण को रोकने के लिए कड़ी व्यवस्था के निर्देश
31 अक्टूबर तक केन्द्रों में सभी तैयारी पूर्ण करने के दिए निर्देश किसानों से धान खरीदी के लिए सभी केन्द्रों पर्याप्त संख्या में बारदाने उपलब्ध कराई गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में धान खरीदी के संबंध में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में धान खरीदी की तैयारी के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 1 नवम्बर से जिले में धान खरीदी की शुरुआत होगी। इससे पूर्व 31 अक्टूबर तक छुटे हुए राजस्व ग्राम का चिन्हांकन करके पंजीयन हेतु शेष…
Read Moreजशपुर: शासन की योजना का लाभ लेते हुए विष्णु दयाल गुप्ता ने नजूल भूमि पर प्राप्त किया भूमि स्वामी हक
हितग्राही ने नजूल भूमि पर भूमि स्वामी हक दिलाने हेतु मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर राज्य शासन द्वारा नगरीय क्षेत्र में नजूल पट्टो का भूमि स्वामी हक में परिवर्तन कर मालिकाना हक प्रदान किया जा रहा है। जिससे नजूल भूमि का पट्टाधारी व्यक्ति शासन द्वारा निर्धारित गाईडलाईन के अनुसार राशि जमा कर मालिकाना हक प्राप्त कर सकते है। इसी कड़ी में नगर पालिका जशपुर केे बस स्टैंड निवासी श्री विष्णु दयाल गुप्ता ने शासन के इस प्रावधान के तहत नगरीय क्षेत्र में स्थित नजूल पट्टो का भूमि…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली, आर.बी.सी. 6-4 के अन्तर्गत प्रभावित परिवारों को प्राथमिकता से मुआवजा राशि देने के निर्देश
समय-सीमा के भीतर आवेदनों का निराकरण करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. श्री रवि मित्तल ने आज कलेक्टर सभाकक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर राजस्व की लंबित प्रकरण सीमांकन, बटांकन, आरबीसी 6-4, अविवादित नामांतरण, अविवादित बटवारा, प्राकृतिक आपदा में मकान क्षति, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, भूमि व्यवस्थापन, डायवर्सन प्रकरण, खाता विभाजन, रिकार्ड दुरुस्तीकरण, अतिवृष्टि एवं अल्प वृष्टि के कृषि पर हुए प्रभाव का आकलन, आबंटन, नवीनीकरण 7500 स्क्वायर फीट भूमि आवंटन की विस्तार से जानकारी लेकर समीक्षा की। बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं…
Read More