समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले के सभी शैक्षणिक संस्थाओ स्कूल, आश्रम छात्रावास, आंगनबाड़ियों में एनिमिया मुक्ति के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सभी संस्थानों में बच्चों का हीमोग्लोबिन जांच एवं आयरन टेबलेट का सेवन सुनिश्चित किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.के.प्रसाद, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री अरुण पांडे, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला मिशन समन्वयक श्री नरेन्द्र सिन्हा द्वारा स्कूल एवं आंगनबाड़ियों का निरीक्षण कर बच्चों को टेबलेट सेवन की जानकारी ली। साथ…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर जिले में एकल शिक्षकीय शालाओं में अध्यापन कार्य हेतु की गई वैकल्पिक व्यवस्था
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक शिक्षकों के जिला स्तरीय स्थानांतरण होने पर शिक्षक पोर्टल में डाटा प्रविष्टि अपडेट नहीं होने के कारण विकासखंड बगीचा के 17, विकासखण्ड मनोरा के 07 एवं विकासखंड फरसाबहार के 07, सहित कुल 31 प्राथमिक शालाएं एकल शिक्षकीय हो गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिक शालाओं में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के आधार पर जहां दो से अधिक शिक्षक कार्यरत थे। उसी विकासखण्ड के अन्य प्राथमिक शालाओं से सहायक शिक्षक…
Read Moreसहायक शिक्षक एलबी आलोक रंजन एवं अखिलेश टोप्पो को किया गया निलंबित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने फरसाबहार विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला छिरोटोली के सहायक शिक्षक एल.बी. आलोक रंजन बड़ा एवं अखिलेश टोप्पो को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। उन्होंने आलोक रंजन बड़ा एवं अखिलेश टोप्पो को नियमित रूप से शराब का सेवन कर विद्यालय में उपस्थित होने, विद्यालय में आने पर अध्यापन कार्य नहीं करने एवं अपने उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गय आदेशों का पालन नहीं करने के मामले में कार्यवाही की है।संबंधित शिक्षक का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के विपरीत है, जो कदाचरण…
Read Moreवर्षा अपडेट : जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 961.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 961.7 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 26 सितम्बर तक औसत वर्षा 1019.0 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 0.6 मिमी वर्षा हुई है।भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 1136.9 मिमी, मनोरा में 919.3 मिमी, कुनकुरी में 1055.1 मिमी, दुलदुला में 897.2 मिमी, फरसाबहार में 783.0 मिमी, बगीचा में 1027.8 मिमी, कांसाबेल में 821.4 मिमी, पत्थलगांव में 968.1 मिमी एवं…
Read Moreजशपुर जिला अंतर्गत जनहानि के मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत बगीचा विकासखंड के सन्ना तहसील के ग्राम हर्राडीपा निवासी स्व. सीता राम की मृत्यु आकाशीय गाज मारने के कारण 28 जुलाई 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी फुलपती हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreलापरवाह वन विभाग पर भारी पड़े विधायक मोटर साइकिल से किया जंगल की कटाई क्षेत्र का निरीक्षण
वन अधिकारी नहीं सुने ग्रामीणों की तो विधायक आठ किलो मीटर अंदर मोटरसाइकिल से देखने पहुंचे जंगल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी जशपुर के वनक्षेत्र अंधाधुंध वनों की कटाई से बेतरतीव होते जा रही है। कुनकुरी वनपरिक्षेत्र के गड़ाकट्टा लोटापानी जंगल में अवैध कटाई की शिकायत विधायक यूडी मिंज को लगातार मिल रही थी। ग्रामीणों ने इससे पहले वन विभाग को जंगल कटाई की कई बार सूचना दी थी, लेकिन लापरवाह विभाग के कान तक ही बात सिमट कर रह गई। जिसके बाद लोटापानी में भूमिपूजन के लिये गए विधायक के…
Read Moreशारदीय नवरात्र पर्व : श्रीबालाजी जन कल्याण समिति द्वारा किया जा रहा है भव्य नवरात्र गरबा महोत्सव 2022 का आयोजन
1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक प्रतिदिन सायं 6:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक होगा आयोजन समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुरनगर श्री बालाजी जन कल्याण समिति जशपुर के तत्वाधान में आयोजित भव्य नवरात्र गरबा महोत्सव 2022 का प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 01 अक्टूबर से 04 अक्टूबर तक प्रतिदिन समय सायं 6:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक टेलीफोन एक्सचेंज के सामने, बालाजी ग्राउण्ड जशपुर में नवरात्र गरबा, डांडिया नृत्य एवं प्रतिदिन पारम्परिक नृत्य एवं भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के संरक्षक अभय सोनी एवं…
Read Moreजनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई जयंती : इस अवसर पर जिले के लगभग समस्त बूथों में चलाया गया सफाई अभियान, उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके दी गई श्रद्धांजलि
देशभर में मनाई गई उनकी 106वीं जयंती समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को जशपुर शहर मण्डल सहित पूरे जिले के सभी मण्डलों एवं बूथों में जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उनको श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा कि आज देशभर में उनकी 106वीं जयंती मनाई गई। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 25 सितंबर 1916 को दीनदयाल जी का जन्म यूपी के मथुरा…
Read Moreपरमपूज्य अवधूत बाबा श्री समूहरत्न राम जी की पावन स्मृति में विशाल भंडारे का हुआ आयोजन, पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने अवधूत बाबा श्री समूहरत्न राम जी को अर्पित किए श्रद्धा सुमन
देश और प्रदेश से बड़ी संख्या में आए भक्तों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित कर प्राप्त किया आशीर्वाद समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर कीनारामी अघोर परम्परा के साधु एवं अघोरेश्वर भगवान रामजी के अंतिम मुडिया साधु श्री समूहरत्न रामजी का कुछ ही दिनों पहले ही अघोरेश्वरलोक गमन रायपुर आश्रम में हो गया था। रायपुर आश्रम में श्रद्धालुओं द्वारा अंतिम दर्शन किये जाने के उपरांत उनका पार्थिव शरीर श्री समवर्ती समूह संस्थान देवस्थानम् आश्रम महुवाटोली (कण्डोरा), तहसील कुनकुरी जिला जशपुर लाया गया था। परमपूज्य बाबा जी के अघोरेश्वरलोक गमन से श्रद्धालु भक्तजनों एवं…
Read Moreअघोरेश्वरलोकगामी अवधूत बाबा श्री समूहरत्न रामजी की पावन स्मृति में श्री समवर्ती समूह संस्थान देवस्थानम् आश्रम महुवाटोली में आयोजित हुआ भण्डारा
श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धालु भक्तजनों एवं शिष्यों द्वारा अर्पित किये गये श्रद्धासुमन निराश्रितों, दिव्यांगों एवं निशक्तजनों में कम्बल, वस्त्र एवं प्रसाद का किया गया वितरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर श्री समवर्ती समूह के संस्थापक संचालक अवधूत बाबा श्री समूहरत्न रामजी के अघोरेश्वरलोक गमन हो जाने पर आश्रम परिसर में उन्हे अंतिम विदाई दी गई थी। उनके अंतिम विदाई के निर्धारित विधान के अनुसार रविवार को एक श्रद्धांजलि संकल्प सभा का क्रीं कुण्ड शिवाला वाराणसी के पीठाधीश्वर अघोराचार्य बाबा श्री सिद्धार्थ गौतम रामजी के पावन निर्देशन एवं उपस्थिति में आयोजन किया…
Read More