जशपुर कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों में प्रगति लाने हेतु अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जल जीवन मिशन के कार्य प्रगति की जानकारी हेतु  समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने योजनांतर्गत कार्य में प्रगति लाने तथा समयावधि में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता अम्बिकापुर श्री संजय सिंह,  कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के श्री एच.के.शेंडे,  विभाग के एसडीओ, उप अभियंता सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने विकासखण्ड वार जल जीवन मिशन के कार्यो की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्य की जानकारी…

Read More

कलेक्टर ने जनदर्शन में गंभीरता आम लोगों की समस्याओं को सुना, आवेदकों ने स्वयं कलेक्टर के समक्ष रखीं समस्याएं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आज कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से ग्रामीण जनों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का नियमानुसार त्वरित निराकरण कर राहत पहुचाने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज आर्थिक सहायता, वेतन भुगतान, रोजगार प्रदाय, मजदूरी भुगतान, मुआवजा, बंटवारा, भूमि-विवाद, नामांतरण, शिकायत जांच, बिजली बिल सुधार, स्वास्थ्य उपचार के लिए सहयोग सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सम्बंधित अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को गंभीरता से लेने, यथाशीघ्र जांच पूर्ण करने एवं…

Read More

जशपुर कलेक्टर सोमवार को अब लेगें जनदर्शन, आमजनों की सुनेगें समस्या, बुधवार और शुक्रवार को कलेक्टर विकासखण्डों के दौरे पर रहेगें

सोमवार, मंगलवार और गुरुवार को कार्यालय में रहकर शासकीय कार्याे का करेंगे संपादन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले के नव पदस्थ कलेक्टर डॉ रवि मित्तल अब प्रत्येक सोमवार को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनेंगे और निराकरण करेंगें। जनदर्शन कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित होगी। इसी प्रकार हर मंगलवार को दोपहर 2 बजे से जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समय सीमा की समीक्षा बैठक होगी। जिसमें विभागीय योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर श्री मित्तल सोमवार,…

Read More

मुख्यमंत्री ने तीन महत्वाकांक्षी योजना के हितग्राहियों को किया 1866.39 करोड़ रूपये का भुगतान: जशपुर जिले के 35765 किसानों के खाते में 36 करोड़ 84 लाख 81 हजार की राशि हस्तांतरित की गई

दीवाली से पहले किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा उपहार त्यौहार के पहले सभी वर्गाे के पास पैसा आने से बाजार में बढ़ेगी रौनकरू मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हितग्राहियों को किया 1866 करोड़ रूपये का भुगतान अरहर, मूंग एवं उड़द की फसलों की बुआई करने वाले किसानों के हित में मुख्यमंत्री का बड़ा निर्णय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां उनके निवास कार्यालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य सरकार की तीन महत्वाकांक्षी योजनाओं-राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना तथा…

Read More

जशपुर: कबड्डी खेलते हुए घायल हुए युवक का प्रशासनिक टीम द्वारा तत्काल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर किया गया उपचार

घायल युवक का उच्च स्वास्थ्य उपचार हेतु जिंदल हॉस्पिटल किया गया है रेफर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल निर्देशन में फरसाबहार विकासखण्ड के सुंढरू में आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल  महोत्सव के दौरान कबड्डी खेलते हुए घायल हुए युवक समारू का एसडीएम, तहसीलदार की टीम द्वारा  मौके पर जाकर घायल युवक के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। प्रशासनिक टीम द्वारा तत्काल युवक को तपकरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर उसे प्रारंभिक उपचार प्रदान किया गया। साथ ही उसे उच्च स्वास्थ्य उपचार देने हेतु रायगढ़ के जिंदल हॉस्पिटल रेफर किया…

Read More

जशपुर जिला वर्षा अपडेट: जिले में 01 जून से अब 1134.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 1134.8 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 17 अक्टूबर तक औसत वर्षा 1086.2 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 11.7 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 1397.6 मिमी, मनोरा में 1115.3 मिमी, कुनकुरी में 1279.3 मिमी, दुलदुला में 1028.0 मिमी, फरसाबहार में 854.8 मिमी, बगीचा में 1283.6 मिमी, कांसाबेल में 976.9 मिमी, पत्थलगांव में 1107.4 मिमी…

Read More

जशपुर जिला अन्तर्गत जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत कुनकुरी विकासखंड के ग्राम कुडुकेला निवासी स्व. बसंत कुमार सिंह की मृत्यु 21 मई 2022 को आकाशीय बिजली गिरने से हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती मेनका सिंह हेतु 4 लाख एवं सन्ना तहसील के ग्राम तुरीकोना निवासी स्व. आयुष  की मृत्यु आकाशीय गाज के कारण…

Read More

जशपुर: कैम्पा मद में आबंटन प्राप्ति के साथ ही वन विभाग द्वारा भुगतान की कार्यवाही की जाएगी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर वनमंडलाधिकारी जशपुर ने मजदूरी भुगतान के लिए भटक रहे ग्रामीणों के संबंध में मिली शिकायत पर जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा वन परिक्षेत्र सन्ना अंतर्गत कैम्पा मद से कार्य कराया गया है साथ ही इनका प्रमाणक वनमंडल कार्यलय में लंबित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैम्पा मद में आबंटन अप्राप्त होने के कारण कराए गए कार्याे का भुगतान नहीं हो पाया है। इस संबंध में बजट आंबटन हेतु विभाग द्वारा शासन को पत्र प्रेषित किया गया है। आबंटन प्राप्ति के साथ ही विभाग द्वारा…

Read More

जशपुर: आबकारी विभाग द्वारा लोदाम के भंडारटोली में अवैध शराब किया गया जब्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के मार्गदर्शन एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में 14 अक्टूबर 2022 को आबकारी वृत्त जशपुर द्वारा विकासखण्ड जशपुर के  भंडार टोली चौकी लोदाम स्थित एक मकान की विधिवत तलाशी लेकर कुल 36.475 लीटर अन्य प्रान्त झारखंड की लेबल लगी शराब जब्त किया है। जिसमें रॉयल स्टेज व्हिस्की मात्रा 23.100 लीटर, स्टर्लिग रिजर्व मात्रा 3.375 लीटर, 20 नग गॉडफादर केन बियर मात्रा 10 लीटर शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर दंडात्मक…

Read More

जशपुर: बगडोल के दीपक को फूड पाइजनिंग की शिकायत के संबंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा की गई जांच

मयंक डेली नीड्स एवं संदीप किराना स्टोर के सोन पापड़ी का नमूना संग्रहण कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला को किया गया है प्रेषित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर खाद्य सुरक्षा अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बगीचा विकासखण्ड के ग्राम बगडोल के निवासी दीपक राम आत्मज हीरा साय को फूड पाइजनिंग की शिकायत के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त शिकायत की पूरी जांच एवं पीड़ित का बयान दर्ज किया गया है। जिसके अनुसार दीपक 14 अक्टूबर 2022 की शाम को बगीचा बस स्टैंड के समीप स्थित सिंह…

Read More