समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कार्यालय उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुशील कुमार भगत आत्मज स्व. सुभाष सरित भगत, ग्राम पाकरगांव, तहसील पत्थलगांव की पदस्थापना पशुधन विकास विभाग जिला जशपुर में परिचारक के पद पर हुई है। जिनके द्वारा बिना सूचना एवं अवकाश स्वीकृति के ही विगत 10 सितम्बर 2017 से आज दिनांक तक कार्यालय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहा जा रहा है। पशुधन विकास विभाग कार्यालय द्वारा कई बार श्री भगत को कार्यालय में उपस्थित होने एवं अपने अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण देने हेतु…
Read MoreCategory: जशपुर
मिनी माता सम्मान 2022 के लिए 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छ.ग.शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वर्ष 2022 हेतु ’’मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) 2022’’ हेतु आवेदन, नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। मिनी माता सम्मान के तहत् अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ठ कार्य करने वाली राज्य की महिला, अशासकीय संस्था को 2 लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किये जाने का प्रावधान है। अतः ऐसी महिला, संस्था जिन्होंने महिलाओं के क्षेत्र में महिला उत्थान के क्षेत्र में कोई भी विशेष कार्य…
Read Moreड्रॉपर विद्यार्थियों के लिए नीट, जेईई, क्लेट, एनडीए और पीएटी परीक्षा तैयारी का सुनहरा अवसर
500 अभ्यर्थियों के लिए कोचिंग, आवास, भोजन, चिकित्सा, पुस्तक एवं परिवहन की निःशुल्क व्यवस्था समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रदेश के अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के कक्षा 12वीं उत्तीर्ण ऐसे विद्यार्थी, जो ड्रॉप लेकर नीट, जेईई, क्लेट, एनडीए और पीएटी परीक्षा की तैयारी करना चाहते है। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा ऐसे इच्छुक विद्यार्थियों से 12 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोचिंग की अवधि अधिकतम एक वर्ष अथवा उस वर्ष…
Read Moreवर्षा अपडेट: जशपुर जिले में 01 जून से अब 990.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 990.6 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 29 सितम्बर तक औसत वर्षा 1037.1 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 4.8 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 1137.5 मिमी, मनोरा में 968.9 मिमी, कुनकुरी में 1066.1 मिमी, दुलदुला में 933.3 मिमी, फरसाबहार में 803.8 मिमी, बगीचा में 1050.3 मिमी, कांसाबेल में 869.0 मिमी, पत्थलगांव में 983.4 मिमी…
Read More1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस समारोह का वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में होगा आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण तथा सम्मान के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण विकसित करने के लिए 01 अक्टूबर को जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस समारोह का आयोजन नगरीय क्षेत्र स्थित वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में प्रातः 11.00 बजे होगा। उल्लेखनीय है की पूर्व में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस समारोह का आयोजन जनपद पंचायत कार्यालय जशपुर में किया जा रहा था जिसका स्थान परिवर्तन कर समारोह का आयोजन अब वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में किया जा रहा है।…
Read Moreआपसे मेरा वादा है,मालार जाति जल्दी ही छतीसगढ़ के सूची में शामिल होगा – यू.डी. मिज
संसदीय सचिव यू. डी. मिंज द्वारा समाज की हर समस्याओं को दूर करने की जा रही है कोशिश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कुनकुरी विधानसभा में लगातार हो रहे सामाजिक भवन के भूमि पूजन के दरमियानी धुमाडाँड़ , बेहराखर , कलीबा में भूमि पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । जहां मालार समाज के भूमिपूजन करने पहुँचे विधायक यू डी मिंज को मालार जाति के जिलाध्यक्ष बालक दास जी ने कहा की यह पहली सरकार और पहला विधायक है जो आज हमारे ग्राम में आया है पहले के विधायक तो इधर का…
Read Moreजशपुर जिला के पदोन्नति प्राप्त 13 आरक्षकों को फित्ती लगाकर प्रधान आरक्षक के पद पर किया पदोन्नत
पदोन्नत प्रधान आरक्षकों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये बेसिक पुलिसिंग के दिये गये टिप्स समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा द्वारा आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु जिला जशपुर की योग्यता सूची वर्ष 2022 जारी की गई है। योग्यता सूची में सम्मिलित निम्नलिखित आरक्षकों को आरक्षक से प्रधान आरक्षक का पी.पी. कोर्स उत्तीर्ण होने के फलस्वरूप नवीन एस.ओ.पी.क्रमांक 25/2021 में उल्लेखित प्रावधानानुसार अग्रिम आदेश पर्यन्त वर्तमान पदस्थापना में ही अस्थायी रूप से आदेश जारी दिनांक से प्रधान आरक्षक के पद पर वेतनमान…
Read Moreभाजपा ने 15 साल से समाज को अंधेरे में रखा, समाज का विकास तो अब हो रहा है – यू. डी. मिंज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर समाज से राजनीति होती है, राजनीति से समाज नहीं चलती है, लेकिन भाजपा ने समाज के लोगों की भावनाओं खेला है, आज खेरवार समाज, लोहड़िया समाज, और नागवंशी समाज के भूमि पूजन पर पहुंचे संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने कहा. संसदीय सचिव यू. डी. मिंज का समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। समाज के लोगों में इतना खुशी थी कि आज पहली बार समाज को किसी पार्टी ने इतना महत्व देते हुए उनके लिए जूझकर कार्य जो कर रही है । खेरवार समाज के जिलाध्यक्ष…
Read Moreजशपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न: प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए योजनाओं की कार्य प्रगति की ली जानकारी
जिले में चल रहे ओबीसी सर्वे कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के दिए निर्देश नक्शा-खसरा अपडेशन, डिजिटल सत्यापन के कार्याे को मिशन मोड में अभियान चलाकर करें पूर्ण-कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सीएम फ्लेगशीप योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए टीकाकरण, गौठानों में गोबर खरीदी, खाद बनाने, आजीविका गतिविधियां, गिरदावरी कार्य, सड़को की मरम्मत, राजस्व के लंबित प्रकरण, टीएल के लंबित प्रकरण सहित अन्य योजनाओं की कार्य प्रगति की…
Read Moreनिःशुल्क बूस्टर डोज का लाभ लेने हेतु केवल 2 दिवस ही शेष, जशपुर कलेक्टर ने आम जनों से 30 सितम्बर तक टीका लगवाकर निःशुल्क बूस्टर डोज का लाभ लेने का किया आग्रह
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में विशेष टीकाकरण अभियान चलाकर कोविड से बचाव हेतु 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को निःशुल्क बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। जिसके तहत सभी विकासखंडों में सार्वजनिक स्थानों, हाट बाजारों, चौक चौराहों में शिविर का आयोजन कर पात्र लोगो को टीका लगाया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा डोर टू डोर जाकर छूटे लोगों को बूस्टर डोज लगा रहे है। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव…
Read More