जशपुर जिला के पदोन्नति प्राप्त 13 आरक्षकों को फित्ती लगाकर प्रधान आरक्षक के पद पर किया पदोन्नत

Advertisements
Advertisements

पदोन्नत प्रधान आरक्षकों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये बेसिक पुलिसिंग के दिये गये टिप्स

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा द्वारा आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु जिला जशपुर की योग्यता सूची वर्ष 2022 जारी की गई है। योग्यता सूची में सम्मिलित निम्नलिखित आरक्षकों को आरक्षक से प्रधान आरक्षक का पी.पी. कोर्स उत्तीर्ण होने के फलस्वरूप नवीन एस.ओ.पी.क्रमांक 25/2021 में उल्लेखित प्रावधानानुसार अग्रिम आदेश पर्यन्त वर्तमान पदस्थापना में ही अस्थायी रूप से आदेश जारी दिनांक से प्रधान आरक्षक के पद पर वेतनमान (लेवल 5-1) में पदोन्नत किया गया है। 

आर.क्र. 58 चुन्नू राम, आर.क्र. 270 दिगम्बर प्रसाद पोर्ते, आर.क्र. 415 सजीत कुमार मिंज, आर.क्र. 412 जयपाल सिंह मार्बल, आर.क्र. 211 सरोज कुमार भगत, आर.क्र. 371 वितिन राम, आर.क्र. 63 तेज कुमार बेक, आर.क्र. 98 सुन्दर साय भगत, महिला आर.क्र. 598 अल्पना तिर्की, आर.क्र. 641 कृष्णा प्रसाद कुर्रे, आर.क्र. 331 अरविन्द साय पैंकरा, आर.क्र. 89 अनुप केरकेट्टा एवं आर.क्र. 94 जोस्टीन तिर्की को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर दिनांक 28.09.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी. रविशंकर (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर उमेश कुमार कश्यप एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर राजेन्द्र सिंह परिहार द्वारा फित्ती लगाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुये पदोन्नति प्रदान किया गया, इस दौरान कार्यालय के अन्य अधि./कर्मचारी भी उपस्थित थे।   

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!